Month: August 2026

Noimg

Purnia: माताजी के निधन के बाद भी जनसमस्याएं सुनीं, विधायक विजय खेमका ने बिजली परियोजनाओं का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने माताजी के अंतिम संस्कार के बाद अपने दैनिक कार्यक्रम के तहत विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि उनकी पूज्य माताजी का श्राद्ध कर्म बनमनखी स्थित पैतृक निवास, मंगलचंद चौक पर संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को सपिंडीकरण, श्राद्ध कर्म, पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनके अनुज विक्रम खेमका कर्ता होंगे। इसके बाद विधायक ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र रानीपतरा में निर्माणाधीन नए पावर सब-स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर दोनों पावर […]

Noimg

Purnia: पेनाल्टी शूटआउट में गरगरी आदिवासी क्लब ने मारी बाजी, सेमीफाइनल में बनाई जगह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति की ओर से झील टोला बाघमारा स्थित स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय 43वीं फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के दसवें दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। क्वार्टर फाइनल में गरगरी आदिवासी क्लब, हरिशचंद्रपुर (पश्चिम बंगाल) और लिटिल स्टार क्लब, झवारी बनमनखी (पूर्णिया) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। शूटआउट में गरगरी आदिवासी क्लब ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम के कप्तान अजीत लकड़ा और गोलकीपर राकेश उरांव रहे, जबकि लिटिल स्टार क्लब की ओर से कप्तान गोरा टूड्डू एवं गोलकीपर सुमिर मरांडी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों […]

Noimg

Purnia: स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया द्वारा सोमवार को मानवता की सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से मुख्यालय परिसर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशन में किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे महान और जीवनदायी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमान्डेंट […]

Noimg

Naugachia: संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने चलाया सामाजिक समरसता अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। संत शिरोमणि रविदास के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा जिला नवगछिया की ओर से तेतरी, धरहरा सहित गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत काशी से लाए गए पवित्र कलश के पूजन के साथ हुई। कलश को नीतेश कुमार दास और मधु देवी काशी से नवगछिया लेकर आए थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने तथा सामाजिक समरसता की […]

Noimg

Naugachia: 49,500 रुपये लेने के बाद टायर नहीं देने का आरोप, ट्रक चालक ने थाने में दिया आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया में टायर खरीदने पहुंचे 18 चक्का ट्रक चालक ने 49,500 रुपये लेने के बाद टायर नहीं देने और रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर चालक ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राजू कुमार (48) 18 चक्का ट्रक चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह कुरसेला से ट्रक खाली कर रामपुर हाट जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का टायर बदलवाने के लिए नवगछिया स्थित टायर हाउस पहुंचे। चालक के अनुसार, दुकान संचालक के सामने उनके स्टाफ से टायर खरीदने और लगाने को लेकर […]

Noimg

Naugachia: दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप, महिला थाना में प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी रेशमी कुमारी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना में दिए आवेदन के अनुसार, रेशमी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उसका पति मिथुन कुमार अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है तथा मायके से दहेज की रकम लाने के लिए दबाव बनाता है। महिला का आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को घर में अकेली होने के दौरान उसके […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार की जलवायु आवाज बनेंगे टीएमबीयू के दो युवा, आईआईटी रुड़की के मॉडल सीओपी-31 में लेंगे हिस्सा: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर से निकले दो युवा अब राष्ट्रीय मंच पर बिहार की जलवायु और पर्यावरण से जुड़ी आवाज बुलंद करेंगे। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के दो एनएसएस स्वयंसेवकों शिव सागर और प्रभाकर का चयन आईआईटी रुड़की के सहारनपुर में 10 अगस्त को होने वाले मॉडल सीओपी-31 के लिए हुआ है। दोनों छात्र कार्यक्रम में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।मॉडल सीओपी-31 में दोनों स्वयंसेवक जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और वैश्विक जलवायु नीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा और वार्ता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी रुड़की और स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की तर्ज पर होगा मंथनमॉडल सीओपी-31 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की तर्ज पर आयोजित किया […]

Noimg

Bhagalpur: कांवरियों की राह में ‘सेवा का पड़ाव’: जहां थके- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कदमों को मिलता है सुकून, भूखे पेट को भोजन @ कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में पांच साल से जारी है संत नरहरि सोनार सेवा शिविर जहां शिवभक्तों के लिए हर सुविधा निशुल्क। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कांवरिया पथ पर कदम बढ़ते हैं तो हर ओर गूंजता है – बोल बम! हर-हर महादेव! लेकिन इसी आस्था और तपस्या से भरी राह पर एक ऐसी जगह भी है, जहां थके हुए कदमों को आराम मिलता है, प्यासे कंठ को शीतल जल और शर्बत मिलता है और भूख से बेहाल कांवरियों को मिलता है प्रेम से परोसा गया भोजन। थकन दूर करने के लिए शीतल भवन।कटोरिया के विश्वकर्मा नगर में पिछले पांच वर्षों से संचालित ‘संत नरहरि सोनार सेवा शिविर’ कांवरिया मार्ग पर सेवा, […]

Noimg

Bhagalpur: सलाखों के पीछे खिले मंजूषा के रंग, महिला बंदियों ने कैनवास पर लिखी ‘उम्मीद’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिस जगह की पहचान अक्सर सलाखों, पहरे और बंद दरवाजों से होती है, वहीं रंगों ने एक अलग कहानी लिखी। महिला मंडल कारा, भागलपुर में जब मंजूषा की रेखाएं उभरीं तो जेल की दीवारों के बीच उम्मीद, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के रंग दिखाई देने लगे।भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से महिला बंदियों के लिए ‘मंजूषा के रंगों से उम्मीदों की नई कहानी’ विषय पर दो दिवसीय कला कार्यशाला शुरू की गई। 8 और 9 अगस्त को आयोजित इस कार्यशाला में मंजूषा कला गुरु मनोज पंडित महिला बंदियों को अंग प्रदेश की इस विशिष्ट लोककला की बारीकियां सिखा रहे हैं। कार्यशाला का उद्घाटन ICCR के प्रतिनिधि, मंजूषा कला गुरु मनोज पंडित, शहीद […]

Noimg

Bhagalpur: शहीदों की राह पर भागलपुर, प्रतिमाओं पर श्रद्धा के फूल, ‘शहीद सम्मान यात्रा’ से गूंजा आजादी का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ अगस्त क्रांति दिवस और अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर निकली अनूठी यात्रा, गांधी के भजन से शुरू हुआ ‘आजादी उत्सव’; नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों और राष्ट्रनायकों की स्मृतियां रविवार को भागलपुर की सड़कों पर जीवंत हो उठीं। अगस्त क्रांति दिवस और अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के मौके पर सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर, स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग और परिधि भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘शहीद सम्मान यात्रा’ निकाली गई।यात्रा के साथ ही ‘आजादी उत्सव’ का भी आगाज हुआ। बड़ी संख्या में छात्र, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों तथा शहीदों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की […]