Month: August 2026

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर निकली तिरंगा यात्रा, सहयोग संस्था ने बांटे तिरंगे और पौधे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहयोग संस्था की ओर से बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने नागरिकों के बीच नि:शुल्क तिरंगे और पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि […]

Noimg

Bhagalpur: उम्र को मात देता आस्था का सफर, 1979 से दौड़ रहे दरभंगा के सद्गुरु दया ‘डाक बम’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सावन की भीड़ में जहां हजारों कांवरिए बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए कदम बढ़ाते हैं, वहीं एक बुजुर्ग डाक बम की यात्रा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। उम्र भले ही शरीर की रफ्तार पर असर डालती हो, लेकिन आस्था के आगे यहां उम्र भी जैसे ठहर जाती है। दरभंगा निवासी अपना परिचय कुछ इस तरह इजहार किया है। अपने अंग वस्त्र में महज इतना लिखा है ‘आगे सद्गुरु दया’। ‘डाक बम’ के रूप में साल 1979 से शुरू हुआ यह सफर आज भी जारी है। बाबा जी ने सावन की प्रत्येक सोमवारी को डाक बम यात्रा करने का संकल्प लिया है। कांवर लेकर दौड़ते हुए बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले बाबा जी अब […]

Noimg

Bhagalpur: जहां पत्थरों में बसते हैं सपने, बाबा की नगरी के रास्ते सुईया पहाड़ में मुराद पूरी होने का अनोखा विश्वास!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाबाधाम की धरती आस्था, विश्वास और रहस्यमयी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इसी आस्था की कड़ी में सुईया पहाड़ का अपना अलग महत्व है। कभी इस पथरीले रास्ते से कांधे पर कांवर लेकर गुजरना मुश्किल साबित होता था, लेकिन ‘बोल बम’ के जयघोष के आगे सुईया पहाड़ भी मखमली हो जाया करता था। आज इस रास्ते पर सरकारी व्यवस्था बिछ चुकी है।इस कांवर पथ से गुजरने वाले शिवभक्त अपनी मनोकामना एक अनोखे तरीके से बाबा के सामने रखते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ यहां जितनी मंजिल के पत्थर सजाए जाते हैं, उतनी ही मंजिल का घर बनने की कामना भक्त बाबा से करते हैं।सुईया पहाड़ पर शिवभक्त छोटे-छोटे पत्थरों को एक-दूसरे के ऊपर रखकर घर […]

Noimg

Bhagalpur: सखी वार्ता में बालिकाओं ने उठाया सामाजिक बदलाव का संकल्प- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाल विवाह और दहेज के खिलाफ जागरूकता से लेकर बैंकिंग तक की सीख – उर्दू कन्या मध्य विद्यालय, बरहापुरा में ‘सखी वार्ता’ ने बालिकाओं को अधिकार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक समझ से जोड़ा। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में उर्दू कन्या मध्य विद्यालय, बरहापुरा में आयोजित ‘सखी वार्ता’ महज जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि बालिकाओं को अपने भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का संदेश देने वाला संवाद बना। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा, वित्तीय साक्षरता और महिला-बालिका सुरक्षा जैसे मुद्दों पर छात्राओं से सीधे संवाद किया गया।डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन (DHEW), भागलपुर के जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह बालिकाओं […]

Noimg

Purnia: हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में देशभक्ति की गूंज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

‘ पूर्णिया : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत महबूब खान टोला रोड स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रप्रेम, एकता तथा अखंडता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा का संकल्प लिया। सामूहिक रूप से तिरंगा लहराकर विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, […]

Noimg

Purnia: अररिया एसडीओ सोइतम दीक्षित से मिले विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारी, रक्षा सूत्र बांधकर दी शुभकामनाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी संगठन के पूर्णिया एवं अररिया जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी सोइतम दीक्षित से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान संगठन की ओर से एसडीओ का भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सफल एवं जनहितकारी प्रशासनिक कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया के एसडीओ के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सोइतम दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की। संगठन की ओर से एसडीओ एवं उनके पुत्र की तस्वीर को आकर्षक फ्रेम में स्मृति-चिह्न के रूप में भी […]

Noimg

Purnia: रामनगर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, जितेंद्र यादव बोले— भागवत कथा समाज को देती है संस्कार और सद्भाव का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । पूर्णिया के वार्ड संख्या-11 स्थित रामनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार की रात सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचक श्री शिवाकृष्ण शास्त्री का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जितेंद्र यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों को आत्मसात करने से समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि रामनगर की पावन धरती पर आयोजित यह कथा […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की मांग, रेल मंत्री से मिले सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नई दिल्ली/पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र एवं सीमांचल के रेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, स्टेशन के समग्र पुनर्विकास, वॉशिंग कोचिंग पिट की स्थापना और यात्री सुविधाओं के विस्तार की प्रमुख मांग उठाई। सांसद ने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन कोसी-सीमांचल और पूर्वोत्तर बिहार के लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं, लेकिन स्टेशन की आधारभूत संरचना वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो सकी है। उन्होंने स्टेशन भवन, […]

Noimg

Purnia: एसएसबी पूर्णिया ने मनाई ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ, छात्राओं संग हुआ सामूहिक गायन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत चलाए जा रहे “वन्दे मातरम्” अभियान (चरण-III) के अंतर्गत राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पूर्णिया द्वारा बुधवार को स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, सदर पूर्णिया में सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य बलकर्मियों के साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट शंभु नाथ बर्मन ने छात्राओं एवं बलकर्मियों को राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के इतिहास, महत्व और उसकी गौरवशाली विरासत की जानकारी दी। उन्होंने कहा […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम को विधायक विजय खेमका ने दी बधाई, विकास में सहयोग का जताया भरोसा- GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK20260

पूर्णिया : पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, सचिव भारत जायसानी एवं कोषाध्यक्ष निर्मल जैन को विधायक विजय खेमका ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक विजय खेमका ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चेंबर की नई टीम व्यवसायियों और उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायी एवं उद्यमी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा सरकार व्यापार और उद्योग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि पूर्णिया के समग्र विकास के लिए पूर्णिया चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित सभी व्यवसायी, उद्यमी एवं सामाजिक संगठनों को उनका सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने नई […]