Month: August 2026

Noimg

Naugachia: नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी किडनी मरीजों को बड़ी राहत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को बहुप्रतीक्षित डायलिसिस सेंटर का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। सेंटर के शुरू होने से नवगछिया अनुमंडल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी रोगियों को अब डायलिसिस कराने के लिए भागलपुर या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से हजारों मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और अनावश्यक परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। शुरुआती चरण में डायलिसिस सेंटर में तीन बेड की व्यवस्था की गई है, जहां आधुनिक मशीनों के माध्यम से किडनी रोगियों का डायलिसिस किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए भविष्य में इस सेंटर […]

Noimg

Naugachia: रेलवे ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर मिला अज्ञात युवक का शव, सड़क हादसा या साजिश? जांच में जुटी पुलिस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर की दूरी पर श्रीपुर गाँव के समीप फोरलेन सड़क किनारे बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एसडीपीओ अनिकेत अमर तथा नवगछिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस […]

Noimg

Naugachia: तेतरी स्कूल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । नवगछिया थाना पुलिस ने विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी प्रिंस कुमार, विकास कुमार एवं अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का एक कंप्यूटर, कीबोर्ड, माउस एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, तेतरी स्थित मध्य विद्यालय में बीते 5 जुलाई को चोरों ने कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, टैबलेट सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली थी। घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने 7 जुलाई को नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद नवगछिया थाना […]

Noimg

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाओं का दिखा अद्भुत संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मनमोहक प्रस्तुतियों पर गूंजती रहीं तालियां नवगछिया के मखाताकिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, समूह प्रस्तुति एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार एवं प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, […]

Noimg

Bhagalpur: हुनर के रंगों से सजीं एसएम कॉलेज की छात्राएं,-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर में दिखी रचनात्मकता प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कला जब हुनर से मिलती है तो सृजन की नई तस्वीर सामने आती है। एसएम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट शिविर के समापन पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता को रंगों और शिल्प का रूप देकर न सिर्फ कलात्मक प्रतिभा दिखाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अपने कदम भी बढ़ाए।शिविर में छात्राओं को वर्ली आर्ट, ट्राइबल क्वीन फ्लावर पॉट, लिपन आर्ट और स्टैम्प पेंटिंग सहित कई हस्तकला एवं शिल्पकलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच को सामने रखा।आयोजित प्रतियोगिता में […]

Noimg

Bhagalpur: घर – परिवार छोड़कर सेवा में जुटे शिव भक्त आस्था के साथ कर रहे कांवड़ियों की मदद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले शिव भक्त घर परिवार छोड़कर, मित्र मंडली, परिवार के साथ, इन दिनों सेवा कार्य में पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह शिव भक्त सेवा शिविरों के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं। अकेले भी कई युवक सेवा भाव में लगे हुए हैं। सेवक मदन आर्य कहते हैं पिछले पांच वर्षों से मेडिकल सेवा में लगा हूं। सब भोले की मर्जी है। संत नरहरि सोनार सेवा शिविर के ब्रह्म प्रकाश ठाकुर कहते हैं पिछले पांच वर्षों से पूरी टीम के साथ निःशुल्क सेवा में […]

Noimg

Bhagalpur: जब सड़कों पर उतर आया तिरंगा, भागलपुर ने सुनाया देशभक्ति का तरानाहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ घर तिरंगा अभियान में बच्चों, कलाकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा, तिलकामांझी चौक तक निकली रैली। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बुधवार की सुबह भागलपुर की सड़कें सिर्फ लोगों की आवाजाही की गवाह नहीं बनीं, बल्कि तिरंगे के रंग में रंगी देशभक्ति की तस्वीर बन गईं। स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों, कलाकारों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। सुबह आठ बजे समाहरणालय परिसर से रैली की शुरुआत हुई। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में निकला कारवां तिरंगा लहराते हुए तिलकामांझी चौक स्थित तिलकामांझी की प्रतिमा तक पहुंचा। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के बीच […]

Noimg

Bhagalpur: कांवरियों की भीड़ में 15 कैमरे… किसी ने खोजी भक्ति, किसी ने तलाशा भाव, किसी ने कैद कर लिया पूरा सावन!- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। श्रावणी मेला में हजारों कांवरिए बाबा धाम की ओर बढ़ रहे हैं। किसी के कंधे पर कांवर है, किसी के चेहरे पर थकान, किसी की आंखों में आस्था और किसी के होंठों पर सिर्फ ‘बोल बम’…लेकिन मंगलवार को गांधी बिलारी कच्ची कांवरिया पथ पर इन दृश्यों को देखने का अंदाज थोड़ा अलग था।15 युवा फोटोग्राफरों के हाथों में कैमरे थे और नजरें तलाश रही थीं – एक ऐसी तस्वीर, जो सिर्फ मेला न दिखाए, बल्कि उसकी कहानी भी कह सके।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के फोटोग्राफी के छात्र-छात्राओं ने श्रावणी मेला 2026 को अपने कैमरों में कैद करने के लिए विशेष फोटो वॉक और फोटोग्राफी असाइनमेंट किया।कैमरे में कैद हुआ ‘सावन […]

Noimg

Bhagalpur: वर्दी के पीछे छिपी मां की ममता… ये तस्वीरें दिल को छू जाएंगी, बम की सेवा में लगी महिला जवान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़, सुरक्षा और व्यवस्था के बीच महिला पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। लेकिन इन वर्दीधारी माताओं की कहानी सिर्फ ड्यूटी की नहीं… ममता की भी है। सुल्तानगंज- देवघर के रास्ते किसी की गोद में 6 महीने का मासूम है, तो किसी के साथ ढाई साल का नन्हा बच्चा। कहीं तीन साल का बच्चा अपनी मां के पास बैठा है। मां वर्दी में ड्यूटी पर तैनात है, लेकिन उसकी आंखों में हर पल अपने बच्चे की चिंता साफ दिखाई देती है।एक तरफ बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की सुरक्षा का फर्ज और दूसरी तरफ अपनी औलाद की मासूमियत को संभालने की […]

Noimg

Bhagalpur: चार साल बाद मुराद हुई पूरी तो ‘लल्ला’ को लेकर चल पड़े बाबाधाम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ बाबा बैद्यनाथ की कृपा से घर में गूंजी किलकारी, सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर माता-पिता-पुत्र पहुंचे देवघर। कांवड़ पथ पर दिखी आस्था की अनमोल तस्वीर। प्रदीप विद्रोही सुल्तानगंज। सावन सिर्फ शिवभक्ति का महीना नहीं, बल्कि उन अनगिनत उम्मीदों और मनोकामनाओं का भी महीना है, जिन्हें लेकर भक्त बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचते हैं। कांवड़ के हर कदम के साथ कोई मन्नत चलती है तो किसी के मन में बाबा के प्रति कृतज्ञता का भाव होता है। देवघर के कांवड़ पथ पर इन दिनों ऐसी ही एक भावुक कर देने वाली कहानी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी आदित्य वर्मा के लिए इस बार की कांवड़ यात्रा बेहद खास है। चार वर्षों […]