Month: September 2026

Naugachia: राजेंद्र पुल पर इंटरलॉकिंग कार्य से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वंदे भारत और महानंदा एक्सप्रेस का मार्ग बदला, इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी तक सीमित नवगछिया। सिमरिया-हाथीदह राजेंद्र पुल पर रेलवे की ओर से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत वंदे भारत और महानंदा एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन निर्धारित अवधि के दौरान बरौनी जंक्शन तक ही किया जाएगा। रेलवे के इस बदलाव का असर नवगछिया समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों पर भी पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर उसे हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन में यह बदलाव 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। निर्धारित अवधि के […]

Naugachia: जमुई की घटना के विरोध में अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नारायणपुर। जमुई जिले में छात्राओं के साथ हुई कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नारायणपुर स्थित जयप्रकाश महाविद्यालय इकाई की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया। कॉलेज सहमंत्री छोटू कुमार के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया तथा दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुमार ने कहा कि जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य […]

Naugachia: गोपालपुर डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर, छात्रों ने रखीं समस्याएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, नियमित कक्षा में आने और अनुशासन बनाए रखने के लिए किया गया प्रेरित मुरलीधर झा नवगछिया । राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोपालपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत समस्याएं महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखीं। यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित किया जाता है। शिविर में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखा। छात्रों ने पुस्तकालय की व्यवस्था में सुधार, शौचालय की नियमित साफ-सफाई, कॉमन रूम की सुविधा, सड़क पर वाहनों के शोर से होने […]

Naugachia: वार्ड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग, ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सैदपुर पंचायत के वीरनगर वार्ड संख्या 11 के ग्रामीणों ने की सरकारी सहायता और जीआर राशि उपलब्ध कराने की मांग मुरलीधर झा, नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में मंगलवार को सैदपुर पंचायत के वीरनगर गांव स्थित वार्ड संख्या 11 के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। वार्ड सदस्य बचनेश्वर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और वार्ड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने के साथ प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता एवं जीआर की राशि उपलब्ध कराने की मांग की। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ के कारण वार्ड के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों […]

Naugachia: भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व कर्मा-धर्मा, लोकगीतों के बीच उपवास कर बहनों ने की पूजा-अर्चना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्राकृतिक झूरी से लेकर कृत्रिम पोखर तक सजाया पूजा स्थल, पारंपरिक गीतों और अनुष्ठानों से भक्तिमय रहा माहौल मुरलीधर झा नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक कर्मा-धर्मा पर्व श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही गांवों और टोले-मोहल्लों में उत्साह का माहौल रहा। बालिकाओं और महिलाओं के समूह लोकगीत गाते हुए प्राकृतिक झूरी लेकर पूजा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान पारंपरिक गीतों की गूंज से ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण उत्सवमय बना रहा। पूजा की तैयारियों को लेकर महिलाओं और बालिकाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर सुविधा के अनुसार कृत्रिम पोखर तैयार किया गया। पूजा स्थल को केले […]

Bhagalpur: भागलपुर में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भागलपुर के अलग-अलग आयु वर्ग के करीब 65 से 70 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन किया जाएगा। सॉफ्ट टेनिस बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के माध्यम से जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि […]

Naugachia: युवा संपर्क यात्रा में नवगछिया पहुंचे परिधि के 25 युवा, नदी और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीनवगछिया। परिधि युवा संगठन की युवा संपर्क यात्रा के तहत करीब 25 युवाओं का दल नवगछिया पहुंचा। यात्रा के दौरान भागलपुर में मनोज कुमार, कहलगांव में सुनील सहनी तथा नवगछिया में रोहित कुमार और नरेश सिंह के नेतृत्व में युवा यात्री दल का स्वागत किया गया। यात्रा में करीब 12 युवतियों ने भी भागीदारी की।परिधि के निदेशक उदय ने मिल्की, नवादा और मक्खातकिया के युवाओं एवं समुदाय के लोगों से संवाद करते हुए यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अपने आंदोलन, उसके मुद्दों, रणनीति और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए संगठन का विस्तार करना है।परिधि के समन्वयक राहुल ने कहा कि युवाओं की भागीदारी और सक्रियता के बिना कोई बदलाव संभव नहीं […]

Bhagalpur: भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को दो लाख रुपये इनाम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकली थीं। ट्रेन से रवाना होने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर अपने स्तर से काफी […]

Bhagalpur: दो बेटियों के साथ फिर लापता हुई पत्नी, पति ने मोजाहिदपुर थाना में दिया आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से एक महिला के अपनी दो बेटियों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मदनचक में अजीत साह के मकान में किराये पर रहने वाले नीरज कुमार सिन्हा ने मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर पत्नी और दोनों बेटियों की तलाश कराने तथा सुरक्षा को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में नीरज कुमार सिन्हा, पिता स्व. सुनील प्रसाद सिन्हा ने बताया है कि उनकी शादी 12 मई 2021 को रिंकी देवी, पिता उमेश दास, निवासी अलीगंज हरिजन टोला, थाना बबरगंज, भागलपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हैं। नीरज के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को उनकी पत्नी रिंकी सिन्हा दोनों बच्चियों को […]

Bhagalpur: मुख्यमंत्री से मिले विधायक रोहित पांडेय, भागलपुर के विकास, बाढ़ राहत समेत कई मुद्दों पर की चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के जिलाधिकारी को शीघ्र सर्वे कर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।भागलपुर विधायक रोहित पांडेय ने पटना में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को ₹7,000 की अनुग्रह सहायता राशि देने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पात्र परिवारों को जल्द सहायता मिलने की उम्मीद है मुलाकात के दौरान भागलपुर शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए गए। विधायक ने शहर के सुनियोजित विकास के लिए Development Authority के गठन, जर्जर बिजली तार-पोल बदलने और चरणबद्ध अंडरग्राउंड केबलिंग की मांग रखी।इसके अलावा हथिया नाला समेत प्रमुख नालों की सफाई, जलजमाव […]