Month: September 2026

Bhagalpur: बकायेदारों पर अब कसेगा शिकंजा, भागलपुर में 71 अफसरों को मिली नीलाम पत्र पदाधिकारी की शक्ति- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सरकारी राजस्व और लंबित लोक मांग की वसूली में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। समाहर्ता की अनुशंसा पर बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम, 1914 की धारा 3(3) के तहत जिले के 71 पदाधिकारियों को नीलाम पत्र पदाधिकारी (सर्टिफिकेट ऑफिसर) की शक्ति प्रदान की गई है।22 सितंबर को जारी आदेश के तहत जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को उनके निर्धारित क्षेत्र में लंबित सर्टिफिकेट मामलों की सुनवाई और वसूली की कार्रवाई का अधिकार मिला है। इनमें राज्य कर, कृषि, खाद्य आपूर्ति, समाज कल्याण, कोषागार, निबंधन, मत्स्य, पशुपालन और उद्यान समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हैं।नोटिस से कुर्की-नीलामी तक कार्रवाईअधिकार मिलने के बाद संबंधित अधिकारी लोक मांग वसूली से […]

Bhagalpur: मारवाड़ी महाविद्यालय में मनाया गया 86वां स्थापना दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विकसित भारत की जरूरतों के अनुरूप महाविद्यालय को तैयार करना लक्ष्य : प्राचार्य प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। मारवाड़ी महाविद्यालय में 86वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज रहे। समारोह में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अभिषद् सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, डॉ. शंभू दयाल खेतान तथा मारवाड़ी समाज के सज्जन कुमार किशोरपुरिया, राम गोपाल पोद्दार, लक्ष्मी नारायण डोकानिया, अतुल ढाधनिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, विश्वविद्यालय कुलगीत, गणेश वंदना और नृत्य की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर में चंदन व रुद्राक्ष के पौधे लगाए। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने कहा कि […]

Bhagalpur: कांवड़ में गंगाजल, कदमों में संकल्प: 80 दिन में अनुपम और 58 दिन में संदीप पहुंचे केदारनाथ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कहलगांव से शुरू हुई करीब 2100 किमी की आस्था की यात्रा, बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के बाद अंततः केदारनाथ के दरबार में झुकाया शीश प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। आस्था, संकल्प और भक्ति की अनोखी मिसाल पेश करते हुए कहलगांव के दो युवा श्रद्धालुओं अनुपम (28) और संदीप (26) ने करीब 2100 किलोमीटर की कठिन पैदल धार्मिक यात्रा पूरी कर केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन किए। अनुपम ने 5 जुलाई को और संदीप ने 27 जुलाई को कहलगांव से अपनी यात्रा शुरू की थी। दोनों ने एक ही दिन अपनी मंजिल हासिल की। अनुपम ने करीब 80 दिनों में कांवड़ के साथ यात्रा पूरी की, जबकि संदीप ने करीब 58 दिनों तक पैदल चलते हुए यह सफर तय किया।अनुपम […]

Purnia: बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, पप्पू यादव ने राज्यपाल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग रखी। उन्होंने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र समेत कोसी-सीमांचल के प्रभावित परिवारों, किसानों, पशुपालकों और छोटे कारोबारियों के लिए कम से कम 5,000 करोड़ रुपये के विशेष बाढ़ राहत एवं पुनर्वास पैकेज की मांग की। सांसद ने कहा कि पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मधेपुरा और सुपौल समेत कोसी-सीमांचल के कई इलाकों में बाढ़ और कटाव से लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का अलग से केंद्रीय सर्वेक्षण कराने और वास्तविक क्षति के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। फरक्का बैराज और गाद […]

Purnia: डॉन बोस्को विद्यालय के वरीय सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिंह सेवानिवृत्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विदाई समारोह में छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षक की गायिकी को किया याद पूर्णिया। मरियम नगर स्थित डॉन बोस्को विद्यालय के वरीय सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को अपनी 30 वर्षों की अखंड सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय के सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षक को भावभीनी विदाई दी। मनोज कुमार सिंह विद्यालय में भूगोल विषय के स्नातकोत्तर शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक के रूप में भी उनकी विशेष पहचान रही। तीन दशक की सेवा के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच शिक्षा के साथ अपने सहज व्यवहार और मार्गदर्शन […]

Purnia: आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि को किया नमन, लोगों को आयुर्वेद के प्रति किया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. केके चौधरी को ‘बिहार आयुर्वेद रत्न’ सम्मान से किया गया सम्मानित पूर्णिया। आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में बुधवार को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहयोग के अध्यक्ष एवं आयुष चिकित्सक डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व और उपयोगिता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. केके चौधरी को सहयोग की ओर से ‘बिहार आयुर्वेद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोग अध्यक्ष एवं आयुष चिकित्सक डॉ. […]

Naugachia: मुरली हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

साइबर थाना नवगछिया की टीम ने विद्यार्थियों को दी जानकारी, ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग विवरण साझा नहीं करने की अपील नवगछिया। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को साइबर थाना नवगछिया की ओर से मुरली हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते हैं। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और सामाजिक माध्यमों के जरिए होने […]

Naugachia: नवपदोन्नत 15 पुलिस अवर निरीक्षकों की पिपिंग सेरेमनी, एसपी ने दी शुभकामनाएं- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस केंद्र नवगछिया में मंगलवार को नवपदोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों के सम्मान में गौरवमयी पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान कुल 15 नवपदोन्नत पुलिस अवर निरीक्षकों को उनके कंधे पर नई रैंक का स्टार लगाकर पदभार ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सभी पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल पद और वर्दी पर लगे स्टार में बदलाव नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने सभी नवपदोन्नत पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और संवेदनशीलता के साथ करेंगे। एसपी ने कहा कि […]

Naugachia: घर से निकले 60 वर्षीय कमलेश्वरी यादव लापता, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव से 60 वर्षीय कमलेश्वरी यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कमलेश्वरी यादव मंगलवार सुबह करीब सात बजे बिना किसी को बताए घर से निकले थे। इसके बाद देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। काफी समय बीत जाने के बाद जब कमलेश्वरी यादव घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली तथा संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। करीब 15 घंटे तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार की ओर से नवगछिया थाना में आवेदन देकर लापता वृद्ध […]

Naugachia: विद्यालय में शिक्षक पर घंटी के हथौड़े से हमला करने का आरोप, गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रभारी प्रधानाध्यापक पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप, घायल शिक्षक की पत्नी ने थाने में दिया आवेदन नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुदन टोला में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर एक शिक्षक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में घंटी बजाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लोहे के हथौड़े से शिक्षक के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे शिक्षक बेहोश होकर गिर पड़े। मामले को लेकर घायल शिक्षक अभिलाष कुमार मंडल की पत्नी सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए इस्माइलपुर थाना में आवेदन दिया है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, अभिलाष कुमार मंडल विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत […]