Month: September 2026

Noimg

Naugachia: नवगछिया में नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई, 209 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तेतरी गांव में छापेमारी के दौरान स्मैक की पैकिंग करते पकड़े गए आरोपी, नकदी, नाइट्राजेपाम और अन्य सामान बरामद नवगछिया। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तेतरी गांव में छापेमारी कर दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और नितिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 209 ग्राम स्मैक, 280 नाइट्राजेपाम की गोलियां, चार बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, 70 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और एक डिजिटल तौल मशीन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की देर रात सूचना मिली थी कि तेतरी गांव में स्मैक […]

Bhagalpur: पर्व का माहौल बदला मातम में, मरगंग में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान करीब 10 बच्चों के साथ नहाने गई थी पूजा, एक घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के गोविंदपुर-मोहनपुर स्थित मरगंग में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पर्व का माहौल मातम में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया गया कि पूजा करीब 10 बच्चों की टोली के साथ मरगंग में नहाने गई थी। इसी दौरान वह पानी की तेज धार की चपेट में आ गई और गहरे पानी में डूब गई। पूजा के डूबने के बाद उसके साथ गए […]

Bhagalpur: हथियार बरामदगी मामले में अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सालेपुर बाईपास थाना क्षेत्र में कार्रवाई, आरोपी के पास से हथियार बरामद होने का पुलिस का दावा भागलपुर। सालेपुर बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए रोहित पांडे, पिता मुन्ना पांडे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास हथियार होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तलाशी में उसके पास से एक हथियार बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उसे सूचना मिली थी कि रोहित पांडे के पास हथियार है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रोहित पांडे को हिरासत में लिया गया। तलाशी के […]

Bhagalpur: मुस्लिम कारीगर बना रहे मां दुर्गा का भव्य पंडाल, कृष्ण लीला की थीम के साथ भाईचारे का संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मालदा से पहुंचे पांच कारीगर, 70 फीट ऊंचे पंडाल में 3-डी कलाकृतियों के जरिए दिखाई जाएगी श्रीकृष्ण की लीला भागलपुर। दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वैष्णवी दरबार दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित करीब 70 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पंडाल निर्माण की खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा से मुस्लिम समुदाय के पांच कारीगरों की टीम भागलपुर पहुंची है। पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से लेकर युवावस्था तक की विभिन्न लीलाओं को 3-डी कलाकृतियों के माध्यम से दर्शाने की तैयारी की जा रही है। पंडाल के सामने […]

Bhagalpur: ब्राउन शुगर के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

55 पुड़ियों में 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस भागलपुर। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस का ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर 55 पुड़ियों में बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि बड़ी खंजरपुर इलाके में रामविचार यादव अपने घर से कथित रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज में विद्युत चोरी के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में चला छापेमारी अभियान, विभिन्न स्थानों पर जांच भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान विद्युत चोरी का मामला सामने आने पर चार लोगों के खिलाफ सुल्तानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पटेल नगर की भोलिया देवी तथा महेशी गांव की मीरा देवी, परशुराम मंडल और रूपेश मंडल को विद्युत चोरी के मामले में पकड़ा गया। इसके बाद विभाग की ओर से सुल्तानगंज थाना में आवेदन देकर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। छापेमारी अभियान के दौरान विद्युत विभाग […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु बंद रहने की संभावित अवधि को लेकर वैकल्पिक यातायात की तैयारी तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर से नवगछिया के बीच नाव-क्रूज परिचालन के लिए रूट और समय-सारणी तय करने के निर्देश, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के आगामी अवधि में संभावित रूप से बंद रहने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की तैयारी तेज कर दी है। सेतु के बंद रहने के दौरान आम लोगों और यात्रियों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा गठित समिति को वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, नाव एवं क्रूज परिचालन तथा यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा और […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में 85 हजार से अधिक जीविका दीदियां बनीं लखपति, आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गांव की चौखट से निकलकर महिलाओं ने अब रोजगार और कारोबार की कमान संभाल ली है। पशुपालन, सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, किराना और कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए महिलाएं न सिर्फ परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि आर्थिक फैसलों में भी अपनी भूमिका मजबूत कर रही हैं। भागलपुर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 85 हजार से अधिक जीविका दीदियां लखपति दीदी बन चुकी हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने निर्धारित लक्ष्य भी हासिल कर लिया। जीविका के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाजार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। समूह से नेतृत्व तक पहुंचीं मानुषी:सबौर प्रखंड के बड़ी इब्राहिमपुर की मानुषी देवी करीब एक दशक पहले राधिका जीविका स्वयं सहायता […]

Bhagalpur: अभियोजन आरोप साबित नहीं कर सका, डॉ. चक्रपाणि हिमांशु बरी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कोतवाली (विश्वविद्यालय) थाना कांड संख्या 55/2009 से जुड़े मामले में बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री के समतुल्य दर्जा प्राप्त डॉ. चक्रपाणि हिमांशु को न्यायालय ने बरी कर दिया।अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय, भागलपुर राजेश रंजन की अदालत ने 23 सितंबर 2026 को मामले में फैसला सुनाया। जीआर संख्या 350/09 से संबंधित इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 379 और 341 के तहत आरोप थे। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने डॉ. चक्रपाणि हिमांशु को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया।बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार जीतू ने […]

Bhagalpur: तिलहन प्रसंस्करण इकाइयों के लिए 9.90 लाख तक सहायता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन–तिलहन के तहत जिले में तिलहन के संग्रहण, प्रसंस्करण और तेल उत्पादन की व्यवस्था मजबूत की जाएगी। नई इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।योजना के तहत FPO, सहकारी समितियां, सरकारी व निजी इकाइयां और पंजीकृत स्टार्ट-अप आवेदन कर सकेंगे। प्रस्तावों का मूल्यांकन पात्रता, तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता और स्थानीय किसानों से जुड़ाव के आधार पर किया जाएगा।प्रतिदिन 10 टन तिलहन प्रसंस्करण व तेल उत्पादन क्षमता वाली इकाई के लिए पात्र मशीनरी एवं उपकरणों की लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम 9.90 लाख रुपये तक सहायता मिलेगी। कम क्षमता वाली इकाइयों को निर्धारित अनुपात में सहायता दी जाएगी। बीज सफाई, तेल निकालने और छानने जैसी मशीनरी BIS या समकक्ष मानकों के अनुरूप […]