September 22, 2026
Bhagalpur: सुल्तानगंज हादसे में मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख की सहायता@ छह मृतकों के परिजनों को अनुग्रह सहायता राशि का चेक सौंपा गया।- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के उधाडीह गांव, वीरखुदर पंचायत में कर्मा-धर्मा एकादशी के अवसर पर तालाब में स्नान और पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान हुई दुखद घटना में मृत छह बच्चों आयुष, ज्योती,विकास,मिनाक्षी,राहुल,पुजा के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का चेक सौंपा गया।अनुग्रह सहायता राशि के चेक मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, अपर समाहर्ता सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कुंदन कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर भागलपुर विकास कुमार ने मृतकों के आश्रितों को सौंपे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार आपदा प्रबंधन के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। हादसे के बाद शोकाकुल परिवारों के प्रति जिला प्रशासन ने […]