Month: September 2026

Purnia: बिहार से बंगाल तक बढ़ा प्रकाश टोयोटा का विस्तार, सिलीगुड़ी में नए शोरूम का उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया प्रकाश टोयोटा सिलीगुड़ी का उद्घाटन, 27 हजार वर्गफुट में विकसित है नई सुविधा सिलीगुड़ी । बिहार में ग्राहकों के बीच अपनी पहचान बनाने के बाद प्रकाश टोयोटा ने पश्चिम बंगाल में अपने विस्तार की शुरुआत की है। सिलीगुड़ी के सेवोक रोड स्थित नए प्रकाश टोयोटा सिलीगुड़ी शोरूम का शनिवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के पूर्वी क्षेत्र के बिक्री, सेवा एवं पुरानी कार कारोबार के उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रकाश टोयोटा के डीलर प्रिंसिपल विजय प्रकाश सहित कंपनी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, ग्राहक, आमंत्रित अतिथि और शुभचिंतक मौजूद रहे। “एक बेहतर कल के लिए नया ठिकाना” की थीम के साथ शुरू किए गए इस नए शोरूम […]

Noimg

Bhagalpur: 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तिलकामांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद तौसीफ, पिता मोहम्मद अंसार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर जिला स्कूल के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी और जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक मोहम्मद तौसीफ को रोककर उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में पहली बार गूंजा बॉक्सिंग का दमदार पंच, रिंग में उतरे युवा खिलाड़ी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बॉक्सिंग मेमोरियल चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का संकल्प भागलपुर। शहर में खेल प्रतिभाओं को नया मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के प्रथम चयन परीक्षण के तहत बॉक्सिंग मेमोरियल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्थित खुले रंगमंच प्रशाल में किया गया। वर्ष 2026 में आयोजित यह पहला बॉक्सिंग चैंपियनशिप बताया गया। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए शहर के कई गणमान्य लोग भी पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। रिंग में उतरे युवा मुक्केबाजों ने अपनी […]

Naugachia: जीरोमाइल में मीट दुकान पर मिलावट का आरोप, वीडियो प्रसारित होने के बाद मचा हड़कंप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बकरे के मांस में खस्सी के निजी अंग का हिस्सा मिलाकर बेचने का दावा, नगर परिषद करेगी लाइसेंस और नियमों की जांच नवगछिया। जीरोमाइल क्षेत्र में मीट की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने एक मीट दुकान पर ग्राहकों को कथित रूप से गुमराह कर मांस बेचने का आरोप लगाया है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी इंटरनेट माध्यम पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद ने संबंधित दुकान के अनुज्ञप्ति और निर्धारित नियमों की जांच कराने की बात कही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बकरे के मांस के टुकड़ों में खस्सी के निजी अंग का हिस्सा चिपकाकर उसे खस्सी का मांस बताने […]

Noimg

Naugachia: प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

ऊर्जा परिदृश्य-2047 विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सह प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां” रखा गया था। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी तथा प्रदर्शनी-सह-प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ग 9 से 10 के प्रतिभागियों में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर की नंदिनी ने प्रथम, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय डिमाहा के ओमराज ने द्वितीय तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कालिंदी नगर की अन्नू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, वर्ग 6 से 8 […]

Naugachia: गंगा का जलस्तर घटने के बाद गोपालपुर में कम्युनिटी किचन बंद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मुरलीधर झा नवगछिया। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य के तहत संचालित किए जा रहे कम्युनिटी किचन अब बंद कर दिए गए हैं। अंचल प्रशासन कर्मी ललन कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश के अनुसार रविवार शाम तक गोपालपुर में संचालित नौ कम्युनिटी किचन बंद कर दिए गए। इससे पहले चार कम्युनिटी किचन बंद किए जा चुके थे। बाढ़ के दौरान गोपालपुर क्षेत्र में कुल 13 स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे थे, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बाढ़ का पानी घटने के बाद सरकारी स्तर पर संचालित राहत व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसी […]

Noimg

Naugachia: गंगा का जलस्तर घटते ही तिनटंगा करारी-कहलगांव फेरी सेवा बहाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

12 दिन बाद शुरू हुआ परिचालन, रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को मिली राहत मुरलीधर झा नवगछिया के गोपालपुर में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद तिनटंगा करारी जहाज घाट से कहलगांव के बीच बंद फेरी सेवा फिर से शुरू हो गई है। करीब 12 दिनों से बंद जलमार्ग सेवा बहाल होने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिली है। फेरी जहाज का परिचालन अब निर्धारित समय के अनुसार किया जा रहा है। पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण तिनटंगा करारी घाट पर जहाज लगाने और यात्रियों के उतरने-चढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं […]

Naugachia: अमर शहीद मुंशी साह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। अमर शहीद मुंशी साह पुस्तकालय, शहीद टोला नवगछिया में सोमवार को अमर शहीद मुंशी साह के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद मुंशी साह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। पुस्तकालय के मीडिया प्रभारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शहीद मुंशी साह का जन्म 21 सितंबर 1924 को हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के दौरान 11 अगस्त 1942 को नवगछिया माल गोदाम के पास वे गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके बाद भागलपुर में इलाज के दौरान 13 अगस्त को वे शहीद हो गए। शहीद मुंशी साह की स्मृति में नवगछिया के शहीद टोला में अमर शहीद मुंशी साह पुस्तकालय स्थापित है। जन्मदिवस के अवसर पर […]

Noimg

Naugachia: एक माह से बाढ़ की मार झेल रहे मदरौनी के ग्रामीण, पन्नी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी:

bihar bhagalpurDESK20260

समाजसेवी सुजीत सिंह बोले—मवेशियों और परिवार को खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा नवगछिया। मदरौनी गांव में करीब एक माह से बाढ़ का पानी रहने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है। बाढ़ के कारण विस्थापित होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कुछ राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है, लेकिन परिवार और मवेशियों को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए अब तक प्लास्टिक पन्नी उपलब्ध नहीं कराई गई है। समाजसेवी सुजीत सिंह ने कहा कि उनके गांव में करीब एक माह से बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है, लेकिन परिवार और मवेशियों के लिए […]