Month: September 2026

Naugachia: पानी घटा तो बढ़ी परेशानी, कीचड़ और सड़ांध से बेहाल बाढ़ प्रभावित गांव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सधुआ चापर, मदरौनी और सहोड़ा में सड़ रही फसल, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण परेशान नवगछिया। कोसी नदी का पानी घटने के बाद रंगरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित सधुआ चापर, मदरौनी और सहोड़ा गांवों में लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांवों और आसपास के इलाकों में जगह-जगह मोटी परत में कीचड़ जमा है। वहीं, खेतों में कई दिनों तक पानी में डूबी रहने के कारण फसल सड़ने लगी है। सड़ी फसल और जमा कीचड़ से निकल रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई दिनों तक पानी में डूबी रहने के कारण खेतों में लगी फसल […]

Noimg

Bhagalpur: एक अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद, महादेवपुर घाट का डीएम ने किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सेतु बंद होने के बाद आम लोगों के आवागमन के लिए चार जहाज चलाने की तैयारी नवगछिया। एक अक्टूबर से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद किए जाने को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सोमवार को महादेवपुर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया गया कि 30 सितंबर की रात से विक्रमशिला सेतु पर परिचालन रोक दिया जाएगा। इसके संबंध में जाह्नवी चौक स्थित टीओपी के पास सूचना पट लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद आम लोगों के आवागमन के लिए एक […]

Bhagalpur: मछुआ समाज के Gen Z मुद्दों पर संवाद करेगी परिधि युवा संगठन की संपर्क यात्रा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीकहलगांव। मछुआ समाज की नई पीढ़ी के मुद्दों, सोच और नीतिगत सवालों को व्यापक मंच देने के उद्देश्य से परिधि युवा संगठन की करीब 25 सदस्यीय टोली 22 सितंबर को कागजी टोला, कहलगांव से संपर्क यात्रा पर निकलेगी। यात्रा का संयोजन योगेंद्र सहनी करेंगे।इस संपर्क यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य मछुआ समाज के Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी के मुद्दों, सोच और नीतिगत सवालों को विस्तार देना है। युवाओं की बदलती आकांक्षाओं, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक पहचान, समुदाय में उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर उनकी सोच पर बातचीत की जाएगी। यात्रा के आयोजकों का मानना है कि नई पीढ़ी की आवाज और उसके अनुभवों को समुदाय के व्यापक विमर्श का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है। इसी दिशा में […]

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु बंद हुआ तो गंगा बनेगी नया रास्ता, प्रशासन ने पहले ही कस दी कमर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ रूट डायवर्जन से लेकर नाव-क्रूज के किराये तक पर नजर, ओवरलोडिंग हुई तो कार्रवाई तय। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद होने की आहट के साथ ही भागलपुर में प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ले ली है। सेतु पर मरम्मत और रखरखाव के दौरान सड़क मार्ग प्रभावित हुआ तो लोगों की आवाजाही का बड़ा सहारा गंगा की नाव और क्रूज सेवाएं बन सकती हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अभी से रूट, घाट, किराया और सुरक्षा – चारों मोर्चों पर निगरानी का प्लान तैयार किया है। सबसे अहम बात यह है कि सेतु बंद होने के बाद यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर नाव या क्रूज संचालक मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। प्रशासन ने […]

Noimg

Bhagalpur: पूर्व एमएलए गोपाल मंडल के पुत्र आशीष उतरेंगे चुनावी मैदान में, इस्माईलपुर जिप क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी धीरे-धीरे तेज होने लगी है। इसी बीच भागलपुर जिले के इस्माईलपुर जिला परिषद क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण सियासी हलचल सामने आई है। गोपालपुर के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल ने इस्माईलपुर से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में संभावित राजनीतिक मुकाबले और चुनावी समीकरण को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।आशीष मंडल की इस घोषणा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस्माईलपुर जिला परिषद क्षेत्र से उनकी मां सविता देवी का पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। सविता देवी इस क्षेत्र से दो […]

Noimg

Bhagalpur: करमा-धरमा की खुशियों पर भारी पड़ा मातम, तालाबों ने निगलीं आठ मासूम जिंदगियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सुल्तानगंज में छह लोगों की डूबने से मौत, कजरैली में दो मासूम बच्चों के शव मिले, पर्व की तैयारी कर रहे परिवारों में मचा कोहराम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। करमा-धरमा पर्व की तैयारियों के बीच भागलपुर में सोमवार का दिन आठ परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द छोड़ गया। कहीं पूजा के लिए तालाब में उतरे छह लोगों की डूबने से मौत हो गयी तो कहीं पूजा के लिए नहाने और फूल चुनने निकलीं दो मासूम बच्चियों की तलाश तालाब में शव मिलने के साथ खत्म हुई। दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिन घरों में पर्व के गीत गूंजने थे, वहां चीख-पुकार और मातम पसरा है। इधर, सुल्तानगंज प्रखंड के उधाडीह गांव […]

Purnia: महागणपति चतुर्थी की छठी संध्या पर बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाल गंगा भारती स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और महापौर विभा कुमारी रहीं मौजूद पूर्णिया। गुलाबबाग में आयोजित महागणपति चतुर्थी महोत्सव की छठी संध्या पर बाल गंगा भारती स्कूल, गुलाबबाग के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पूजा पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सांस्कृतिक मंच पर पहुंचे। यहां पूजा समिति के संयोजक जितेंद्र कुमार यादव और अध्यक्ष राजीव कुमार […]

Purnia: 135 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल कानकी धाम के लिए रवाना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने डांगराहा पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच बांटा पानी और जूस पूर्णिया। बाबा रामदेव पैदल यात्री संघ, गुलाबबाग की ओर से रविवार की रात 135 श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित कानकी धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव बायसी डांगराहा पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर कुछ दूर तक पैदल चले। इस दौरान महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने श्रद्धालुओं के बीच ठंडा पानी और जूस का वितरण किया तथा उनकी यात्रा की मंगलकामना की। भक्ति गीतों और धार्मिक जयघोष के बीच श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि […]

Purnia: महागणपति चतुर्थी हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डॉ. दिलीप जायसवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाल गंगा भारती स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंत्री ने किया उद्घाटन पूर्णिया। गणेश पूजा एवं महागणपति चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर रविवार को बाल गंगा भारती स्कूल, गुलाबबाग में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी, विधान परिषद सदस्य अनिल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान और मेला कमेटी के संयोजक जितेंद्र यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल […]

Naugachia: राघोपुर में स्थायी नदी सुरक्षा की मांग, अर्पणा कुमारी ने उठाए सवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर में कटाव और तटबंध टूटने के बाद अब स्थायी नदी सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी की पूर्व बिहपुर विधानसभा प्रत्याशी अर्पणा कुमारी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और स्थायी कटावरोधी कार्य कराने की मांग की। अर्पणा कुमारी ने दावा किया कि 6 फरवरी 2023 की विभागीय निरीक्षण रिपोर्ट में विक्रमशिला सेतु के आसपास गंगा के बढ़ते कटाव को देखते हुए गाइड बांध और नदी प्रशिक्षण कार्य की आवश्यकता दर्ज की गई थी। उनके अनुसार, वर्ष 2025 में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल और रेलवे के बीच इस संबंध में पत्राचार हुआ, जबकि जनवरी 2026 में भी गाइड बांध निर्माण को लेकर स्वीकृति संबंधी रिपोर्ट मांगी […]