Month: October 2026

Bhagalpur: युवा पीढ़ी में बढ़ती नशाखोरी देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती : प्रो. संजय कुमार झा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के उपाय; निकाली गई जागरूकता रैली। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। सबौर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इकाई-1 के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘युवा पीढ़ी और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति : कारण एवं समाधान’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पारिवारिक तनाव, संवादहीनता, माता-पिता की व्यस्तता और एकल परिवार की जीवनशैली युवाओं को गलत संगति एवं नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने नशामुक्ति के लिए संवाद, काउंसलिंग, सीबीटी और म्यूजिक थेरेपी को प्रभावी उपाय बताया। साथ ही बिहार के नशामुक्ति केंद्रों में प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। महाविद्यालय के […]

Noimg

Bhagalpur: राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में गूंजेगी बिहार की झिझिया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर के 16 सदस्यीय कलाकार दल को मिला राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति का अवसर, 10 दिनों से कर रहे हैं अभ्यास भागलपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य शैली झिझिया की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम में भागलपुर की हिंद युवा शक्ति संस्था के कलाकार बिहार की लोकसंस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगे। 16 सदस्यीय कलाकार दल इस विशेष प्रस्तुति के लिए पिछले 10 दिनों से लगातार अभ्यास कर रहा है। आयोजकों की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष देशभर की विभिन्न लोक एवं शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां होनी हैं। इसमें विभिन्न राज्यों से लगभग 5,000 कलाकारों के शामिल होने की […]

Noimg

Bhagalpur: कुआ नाला पुल की जर्जर स्थिति पर विकाश सिंह ने उठाई आवाज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भेजा पत्र, शीघ्र मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भागलपुर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-80 पर पकड़तल्ला, कहलगांव स्थित कुआ नाला पुल की जर्जर स्थिति को लेकर भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता विकाश सिंह ने पहल की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर पुल की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। इसके साथ ही भागलपुर के जिलाधिकारी और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। हजारों लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग विकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-80 भागलपुर जिले का एक […]

Noimg

Purnia: जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में टेड टॉक, विद्यार्थियों ने जानी एआई और भविष्य की तकनीक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विशेषज्ञ रितेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान और भविष्य में करियर की संभावनाओं के बारे में दी जानकारी पूर्णिया। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष टेड टॉक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविद्, तकनीकी उद्यमी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सलाहकार रितेश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और भविष्य में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वास्तविक अनुभवों से सीखने पर दिया जोर रितेश अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र और आईआईएम बेंगलुरु से दोहरे स्वर्ण पदक विजेता हैं। वे नेक्सिस स्कूल ऑफ बिजनेस के सह-संस्थापक हैं। इसके माध्यम से […]

Purnia: व्यवसायी बबलू विश्वास पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने जताया शोक पूर्णिया। डगरुआ प्रखंड के कोचैली निवासी नामचीन व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव में हजारों लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी। बबलू विश्वास के असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत गौरतलब है कि गुरुवार की शाम कप्तान पुल के पास बबलू विश्वास की फॉर्च्यूनर कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सौरा नदी में जा गिरी थी। दुर्घटना के बाद क्रेन की मदद से वाहन को नदी से बाहर […]

Noimg

Purnia: बबलू विश्वास के असामयिक निधन पर सांसद पप्पू यादव ने जताया गहरा शोक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

परिजनों से फोन पर बात कर दी सांत्वना, कप्तान पुल के पास सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत पूर्णिया। कप्तान पुल के पास सड़क दुर्घटना में विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास के असामयिक निधन पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बबलू विश्वास पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद ने फोन पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा से बात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बबलू विश्वास का कम उम्र में दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। वे एक अच्छे व्यवसायी […]

Noimg

Purnia: शिक्षिका से झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दो स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल और छीना गया पर्स बरामद, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई पूर्णिया। शिक्षिका से झपटमारी की घटना का पर्दाफाश करते हुए केनगर थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, छीने गए 2 मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में एक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। 24 अक्टूबर को हुई थी घटना पुलिस के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2026 की है। केनगर थाना क्षेत्र के परोरा रोड पर टेंपो से जा रही एक शिक्षिका का पर्स स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाश झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए थे। […]

Noimg

Purnia: दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर पूर्णिया नगर निगम अलर्ट, सभी घाटों पर होगी विशेष व्यवस्था- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छठ घाटों की सफाई के लिए लगेंगे अतिरिक्त मजदूर, खराब रास्तों की होगी मरम्मत; गहरे पानी वाले स्थानों पर की जाएगी बैरिकेडिंग पूर्णिया। दीपावली, काली पूजा और लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए पूर्णिया नगर निगम ने शहर में साफ-सफाई, रोशनी और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर निगम महापौर कार्यालय कक्ष में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शहरवासियों और श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी वार्डों में चलेगा विशेष सफाई अभियान बैठक में दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम […]

Purnia: भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा 4 नवंबर को, सीमांचल के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया जिला स्कूल से शुरू होकर आरएन साह चौक तक पहुंचेगी पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल होंगे मुख्य अतिथि पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 4 नवंबर 2026 को पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। पार्टी की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला स्कूल से शुरू होगी पदयात्रा भाजपा की यह पदयात्रा पूर्णिया जिला स्कूल से शुरू होगी। इसके बाद जेल चौक और आस्था मंदिर होते हुए आरएन साह चौक तक […]

Noimg

Purnia: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 में खिलाड़ियों को मिलेगा 51 लाख रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

22 नवंबर से 20 दिसंबर तक होगा आयोजन, 18 नवंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण; 28 खेल विधाओं में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर पूर्णिया। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 में विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 51 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। पनोरमा ग्रुप के निदेशक एवं स्पोर्ट्स अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ई-होम्स पूर्णिया में 22 नवंबर से बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। प्रतियोगिता का समापन […]