Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी में 50 किलो प्रतिबंधित जाल जब्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बुद्धूचक पिलर संख्या-6 के पास गंगा में लगाया गया था जाल, वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई नवगछिया/भागलपुर। विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र में गंगा नदी में अवैध रूप से लगाए जा रहे प्रतिबंधित जाल के विरुद्ध वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलोग्राम जाल जब्त किया है। यह कार्रवाई 11 अक्टूबर 2026 को गोपालपुर प्रखंड के बुद्धूचक स्थित पिलर संख्या-6 के पास की गई। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि आश्रयणी क्षेत्र में गंगा घाट के किनारे अज्ञात मछुआरों द्वारा प्रतिबंधित जाल लगाया गया है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने गोपालपुर थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर जांच की और गंगा में लगाए गए जाल को […]

Noimg

Purnia: पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया नमन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने की अपील पूर्णिया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने सहयोगियों के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक एवं लोकतंत्र के प्रबल समर्थक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेता लक्खी प्रसाद महतो, बीरेन्द्र यादव, मनोज सरकार और नगर निगम पार्षद प्रमोद महतो सहित अन्य लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोकनायक को नमन किया। इस दौरान तारकिशोर प्रसाद ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष और देश के लोकतांत्रिक आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन देश, समाज और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके […]

Noimg

Puria: रक्त के अभाव में तीन दिनों से रुका था बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने उपलब्ध कराया रक्त-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया में मानव सेवा की पहल, सोनिका पाहुजा और अशोक कुमार के प्रयास से बुजुर्ग महिला के उपचार के लिए हुई रक्त की व्यवस्था पूर्णिया। रक्त के अभाव में किसी जरूरतमंद का उपचार बाधित न हो, इस उद्देश्य के साथ विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए पहल की। पूर्णिया के बाड़ी हाट निवासी बुजुर्ग महिला दुखनी देवी की कमर की हड्डी टूट जाने के बाद चिकित्सक ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। उनका उपचार लाइन बाजार स्थित इमाम हॉस्पिटल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण ऑपरेशन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। ऐसे कठिन […]

Noimg

Purnia: पूजा और स्वच्छता एक-दूसरे के पूरक, मंदिर को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. एके गुप्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भट्ठा दुर्गा मंदिर के 111 वर्ष पूरे होने पर श्रद्धालुओं को दी बधाई, नवरात्र में सभी पूजा स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील पूर्णिया। ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र भट्ठा दुर्गा मंदिर के गौरवशाली 111 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को ग्रीन पूर्णिया संस्था की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सुबह-सुबह संस्था के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने में योगदान दिया। इस दौरान मंदिर की स्वच्छता के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने भट्ठा दुर्गा […]

Noimg

Purnia: प्रशिक्षण से लौटते ही एक्शन मोड में डॉ. गौरव कुमार, पूर्णिया में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कसबा में 2.657 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार, जलालगढ़ में 1,200 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप और के. नगर में 42 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी पूर्णिया। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के दिशा-निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में हो रही कार्रवाइयों के क्रम में कसबा में गांजा की बरामदगी के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, हाल के दिनों में जलालगढ़ और के. नगर क्षेत्र में भी […]

Purnia: दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर 12 अक्टूबर को नगर निगम में होगी बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में पूजा समितियों के साथ होगा विचार-विमर्श, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा जोर पूर्णिया। दुर्गापूजा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पूर्णिया नगर निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार, 12 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान शहर में आवश्यक व्यवस्थाओं और पूजा समितियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। नगर निगम की ओर से सभी वार्ड पार्षदों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने वार्ड के सभी पूजा पंडालों की पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव अथवा प्रबंधक के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से […]

Naugachia: न ढोल-नगाड़े, न भव्य सजावट, न बलि की परंपरा… नवटोलिया के इस भगवती स्थान में केवल श्रद्धा ही है पूजा का आधार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

1862 में हुआ था मंदिर का निर्माण, एक ही पिंडी पर विराजती हैं मां दुर्गा सहित सात देवियां; नवरात्र में मनोकामना लेकर दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु विशेष नवरात्र आलेख: बरुण बाबुल नवगछिया। शारदीय नवरात्र का आगमन होते ही चारों ओर मां दुर्गा की आराधना की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कहीं भव्य पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, कहीं मां की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित होती हैं, तो कहीं ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच देवी की उपासना की जाती है। लेकिन नवगछिया क्षेत्र में एक ऐसा प्राचीन भगवती स्थान भी है, जहां नवरात्र की आस्था का स्वरूप इन सबसे अलग है। यहां न भव्य सजावट की अनिवार्यता है, न मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा, न ढोल-नगाड़ों का शोर और […]

Naugachia: एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार अभियुक्त चंदन कुमार यादव गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त चंदन कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 8.8 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। इस मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे चंदन कुमार यादव […]

Naugachia: प्रधान शिक्षक संघ की नवगछिया प्रखंड इकाई का गठन, मनोहर साह बने अध्यक्ष और सुमन कुमार सौरभ को मिली सचिव की जिम्मेदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रखंड संसाधन केंद्र में हुई बैठक में 28 प्रधान शिक्षकों ने लिया भाग, वेतन विसंगति दूर करने और बकाया एरियर भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा नवगछिया। प्रधान शिक्षक संघ की नवगछिया प्रखंड इकाई की आम बैठक शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, नवगछिया में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 28 प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, प्रधान शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में मनोहर साह को प्रखंड अध्यक्ष, सुमन कुमार सौरभ को प्रखंड सचिव तथा देव कुमार को प्रखंड कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, सविता कुमारी को प्रखंड उपाध्यक्ष और […]

Noimg

Naugachia: नेहा हत्याकांड में दो दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन भी बंद रखा सधुआ बाजार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कटारिया रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या से दहशत; पुलिस चौकी खोलने और नियमित पुलिस गश्ती की मांग नवगछिया। कटारिया रेलवे स्टेशन के समीप 22 वर्षीय नेहा कुमारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में घटना के दो दिन बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में सधुआ बाजार लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। बाजार बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ, वहीं स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों […]