Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में दो करोड़ रुपये का स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक किलोग्राम स्मैक बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी मामले की जानकारी देते हुए भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू टोला निवासी अमलेश यादव अपने घर […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया टी-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग में ईस्ट जोन की शानदार जीत, नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राणा कुमार ने 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को दिलाई जीत, बने मैन ऑफ द मैच; 11 अक्टूबर को नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच होगा फाइनल मुकाबला नवगछिया। नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में आयोजित नवगछिया टी-10 सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन को सात विकेट से पराजित कर दिया। मुकाबले में राणा कुमार की बेहतरीन बल्लेबाजी जीत का मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने […]

Noimg

Bhagalpur: भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर हुआ धनौरा, ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ वैष्णवी दुर्गा मंदिर की रजत जयंती पर 1100 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश मंगल शोभायात्रा, नवमी और दशमी को होंगे विशेष आयोजन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत धनौरा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर की रजत जयंती के पावन अवसर पर महालया के दिन शनिवार को भव्य कलश मंगल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 1100 युवक-युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा जवाहरलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनौरा के खेल मैदान से शुरू होकर खोजवा पोखर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान ‘जय माता दी’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 2002 में हुई […]

Noimg

Bhagalpur: कटाव के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री ई. शैलेन्द्र के इस्तीफे वाले बयान की खूब होने लगी चर्चा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ चीफ इंजीनियर ने बताया- अंडरमाइनिंग से हुआ कटाव।कटाव की भयावह स्थिति के बीच देर रात घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री, पीड़ितों की पीड़ा ने खींचा ध्यान। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा का जलस्तर घटने के बाद कटाव कहर बनकर टूटेगा, इसका अंदेशा होने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी लोगों के आक्रोश का कारण बन चुकी है। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद शुरू हुए कटाव ने एक बार फिर बिहार सरकार के मंत्री ई. शैलेन्द्र को सोशल मीडिया के निशाने पर ला दिया है। भागलपुर में लौटती गंगा के कटाव से मची तबाही के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री के पुराने बयान ‘बांध टूटा तो दे दूंगा इस्तीफा’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बाढ़ की शुरुआत […]

Noimg

Bhagalpur: त्योहारों में यात्री सुरक्षा को लेकर मालदा मंडल सतर्क, स्टेशन अधीक्षकों और मास्टरों को दिया प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सीपीआर, फ्रैक्चर, जलने, बेहोशी और ऑक्सीजन देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संभावित चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने स्टेशन अधीक्षकों और स्टेशन मास्टरों के लिए तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण मंडल रेलवे अस्पताल (डीआरएच), मालदा में 30 सितंबर तथा 4 और 5 अक्टूबर को अलग-अलग बैचों में आयोजित किया गया।मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपा घोष की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजर्षि कर ने अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के सहयोग से किया। प्रशिक्षण के दौरान […]

Noimg

Bhagalpur: कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है – मंत्री दिलीप जायसवाल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भाजपा की परिचयात्मक बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का संकल्प। जिला कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क की अपील।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर।भूमि एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के खून-पसीने की बदौलत भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण विजय के संकल्प के साथ चुनाव में जुटने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी की परिचयात्मक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, भागलपुर में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, 25 वर्ष संकल्प अभियान और आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर के 2.99 लाख पेंशनधारियों के खाते में 34.36 करोड़ रुपये अंतरित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ पेंशन उत्सव के तहत सितंबर माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई, समाहरणालय सभागार में हुआ कार्यक्रम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सितंबर 2026 माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की गई। इस दौरान भागलपुर जिले के कुल 2,99,823 पेंशनधारियों के खातों में 34 करोड़ 36 लाख 97 हजार 600 रुपये भेजे गए। राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भागलपुर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त श्री रवि राकेश सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा में जहाज से गिरा मानसिक रोगी युवक, बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राजा कुमार की तलाश में SDRF की टीम जुटी, गोपालपुर के पकरा टोला में हादसे से पसरा मातम। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में गंगा और बाढ़ के पानी से जुड़े दो अलग-अलग हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहाज से बीच गंगा में गिरने के बाद पूर्णिया निवासी राजा कुमार की तलाश जारी है, वहीं दूसरी ओर गोपालपुर प्रखंड के सुक्टिया पंचायत स्थित पकरा टोला में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। जहाज से गंगा में गिरा युवक, तलाश जारी: पूर्णिया जिले के रुपौली-भवानीपुर निवासी राजा कुमार अपने मामा के साथ डॉक्टर को दिखाने भागलपुर आ रहे थे। इसी दौरान वह जहाज से बीच गंगा में गिर […]

Noimg

Bhagalpur: बोनस और ईपीएफ पर बवाल! कहलगांव में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पर्व पर गंदगी का अंबार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ एक माह का बोनस और सभी कर्मियों के ईपीएफ जमा करने की मांग पर आर-पार की लड़ाई – 120 में से करीब 60 कर्मियों के ईपीएफ जमा होने पर सवाल, चेतावनी के बावजूद नहीं जागा नगर पंचायत प्रशासन। प्रदीप विद्रोही कहलगांव। दुर्गा पूजा के बोनस और ईपीएफ की राशि को लेकर नगर पंचायत कहलगांव में सफाईकर्मियों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज सफाईकर्मियों ने शनिवार, 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल शुरू होते ही शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहराने लगा है। दुर्गा पूजा के मौके पर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चेतावनी दी, आवेदन सौंपा, फिर भी नहीं […]

Noimg

Purnia: वोट चोरी के मुद्दे पर गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक जन-जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में होंगी बैठकें, मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे पर लोगों को किया जाएगा जागरूक पूर्णिया। कांग्रेस पार्टी की ओर से कथित वोट चोरी के मुद्दे को गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक ले जाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को मतदाताओं के अधिकारों, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा मतदान व्यवस्था से जुड़े सवालों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में […]