Month: October 2026

Noimg

Purnia: महालया पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, खुश्कीबाग से निकला नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं ने लिया भाग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : महालया के पावन अवसर पर शनिवार की सुबह खुश्कीबाग हाट स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की ओर से नगर भ्रमण निकाला गया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस नगर भ्रमण में मंदिर समिति के सदस्यों, श्रद्धालुओं और स्थानीय धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर भ्रमण के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। भगवा ध्वजों और मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की। महिलाओं और पुरुषों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी से खुश्कीबाग क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला।मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि नगर भ्रमण का उद्देश्य शारदीय नवरात्र के आयोजन को सफल और भव्य बनाने […]

Purnia: रक्त के अभाव में न थमे किसी की सांस, जरूरतमंदों की मदद में जुटा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए, इसी संकल्प के साथ विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ वर्षों से रक्तदान और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करने में जुटा है। संगठन के अनुसार, अब तक हजारों जरूरतमंद मरीजों की सहायता में योगदान दिया जा चुका है। संगठन का उद्देश्य है कि संकट की घड़ी में कोई भी मरीज या उसका परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में संगठन के सेवा कार्यों को देखते हुए लोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी से संपर्क करते हैं। सूचना मिलने पर वे संगठन के सदस्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में […]

Purnia: जीडी गोयनका स्कूल में एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन का विद्यार्थियों से संवाद, सफलता के दिए मंत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा में चयन तक का सफर साझा कर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, बोले—स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हासिल कर सकते हैं सफलता पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के ओपेरा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, भारतीय पुलिस सेवा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, पूर्णिया सदर के पुलिस उपाधीक्षक अभिनव पाराशर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने, अनुशासन और आत्मविश्वास […]

Naugachia: राघोपुर काजीकोरिया में गंगा तटबंध पर 125 मीटर तक कटाव, बचाव कार्य तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महादेवपुर घाट के पास ब्रह्म बाबा स्थान के समीप कई घर और मंदिर का हिस्सा प्रभावित, प्रशासन ने सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था की नवगछिया। राघोपुर काजीकोरिया क्षेत्र में महादेवपुर घाट के समीप ब्रह्म बाबा स्थान के पास गंगा नदी के तटबंध में लगभग 125 मीटर तक कटाव होने से स्थिति गंभीर हो गई है। कटाव के कारण कुछ घरों के साथ ब्रह्म बाबा मंदिर का हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कटाव को रोकने के लिए बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जल संसाधन विभाग […]

Naugachia: निवेश सलाहकार कंपनी से 2.57 लाख रुपये वापस मिलने पर बैंक खाता अनफ्रीज करने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तीनटंगा करारी निवासी अजय कुमार साह ने साइबर थाना नवगछिया में दिया आवेदन, आपसी समझौते के बाद खाते पर लगी रोक हटाने का किया अनुरोध नवगछिया। निवेश सलाहकार कंपनी से पूरी राशि वापस मिलने के बाद गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा करारी निवासी अजय कुमार साह ने साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर संबंधित बैंक खाते को अनफ्रीज करने की मांग की है। उन्होंने साइबर शिकायत की दो पावती संख्याओं के संदर्भ में आवेदन सौंपते हुए राशि की वापसी और दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को अभिलेख में दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार, अजय कुमार साह का लेन-देन उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित ऑरोस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ था। इस मामले में साइबर […]

Naugachia: क्रेडिट कार्ड से 1.45 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भवानीपुर के बिरबन्ना निवासी ने साइबर थाना नवगछिया में दिया आवेदन, बैंक और साइबर पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बिरबन्ना निवासी रमन कुमार सिंह के एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर 1 लाख 45 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर मामले की जांच करने, राशि वापस दिलाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से दो अलग-अलग लेन-देन के माध्यम से कुल 1 लाख 45 हजार रुपये स्थानांतरित कर लिए गए। इनमें एक लेन-देन के जरिए 95 हजार रुपये और दूसरे के माध्यम […]

Naugachia: मदरौनी चौक के पास एनएच-31 पर पलटी पिकअप, एक दर्जन से अधिक लोग घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

मखाना चुनकर घर लौट रहे थे लोग, तेज गति के कारण चालक के संतुलन खोने की बात आई सामने; घायलों का रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ उपचार नवगछिया। रंगरा प्रखंड के मदरौनी चौक स्थित अर्जुन कॉलेज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर पिकअप वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंगरा पहुंचाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी घायलों का उपचार किया। घायलों में कटिहार जिले के काढ़ागोला क्षेत्र के जोनिया ठाकुरबाड़ी […]

Naugachia: सावित्री पब्लिक स्कूल में नाइट फायर कैंप, विद्यार्थियों को दिया गया स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया पुलिस के सहयोग से सुरक्षा, अनुशासन और प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी, विद्यार्थियों ने सीखे आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के गुर नवगछिया। सावित्री पब्लिक स्कूल, नवगछिया के भारत स्काउट एंड गाइड दल की ओर से विद्यार्थियों के लिए नाइट फायर कैंप के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा, सेवा-भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। कार्यक्रम में नवगछिया पुलिस की ओर से विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन का पालन करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की सीख दी। साथ ही […]

Naugachia: नहीं रहे तिनटंगा दियारा के दिग्गज रंगकर्मी शंकर प्रसाद शील- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

68 वर्ष की उम्र में भागलपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, निधन से क्षेत्र के रंगमंच और शिक्षा जगत में शोक की लहर नवगछिया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं मां दुर्गा रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी शंकर प्रसाद शील का मंगलवार को इलाज के दौरान भागलपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के रंगमंच प्रेमियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को तिनटंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया गया। दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई थी खास जगह शंकर प्रसाद शील को बचपन से ही अभिनय कला में गहरी रुचि थी। […]

Naugachia: बिना लाइफ जैकेट गंगा पार कर रहे थे यात्री, निरीक्षण में भड़कीं पीजीआरओ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तीनटंगा करारी घाट पर फेरी सेवा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, खुद खड़े होकर यात्रियों को पहनवाए जीवन रक्षक जैकेट गोपालपुर। भागलपुर-विक्रमशिला सेतु पर सड़क मार्ग से आवागमन बंद होने के बाद गंगा के जलमार्ग से यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं, जहान्वी चौक पर मोटरसाइकिलों के परिचालन पर रोक लगने से तीनटंगा करारी से कहलगांव के बीच फेरी सेवा पर लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। इसी बीच यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सोनी कुमारी तीनटंगा करारी जहाज घाट पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान जहाज पर कई यात्रियों को बिना जीवन रक्षक जैकेट के सफर करते देख पीजीआरओ नाराज हो गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद […]