Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: भंवर यानी ‘कटघुरना’ का कहर जारी: छोटी अलालपुर में गंगा ने निगले दो और पक्के मकान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ भंवर पहले नींव के नीचे से खिसकती है जमीन, फिर देखते ही देखते जमींदोज हो जाता है मजबूत मकान; ग्रामीणों के अनुभव के पीछे हैं नदी के बहाव और मिट्टी की कमजोरी से जुड़े वैज्ञानिक कारण। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। लौटती गंगा के साथ भंवर यानी ‘कटघुरना’ का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की शाम से शुरू हुए कटाव के बाद रविवार को भी खरीक प्रखंड की पंचायत राघोपुर के छोटी अलालपुर निवासी सच्चिदानंद मंडल और बाल मुकुंद मंडल के पक्के मकान गंगा में समा गया। इससे पहले रेल बांध, ब्रह्म बाबा स्थान, बजरंगबली स्थान और कई घर कटाव की चपेट में आ चुके हैं। करीब 30 घरों पर कटाव का खतरा अब भी मंडरा रहा है। शुक्रवार को पूर्व […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में नवरात्रि पर जीएस न्यूज़ की पहल, एक हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह वितरित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गांधी चौक, गोपाल गौशाला और रेलवे दुर्गा मंदिर में हुआ वितरण, नारायणपुर से सधुवा और जगतपुर से ढोलबज्जा तक आरती संग्रह पहुँचाने का लक्ष्य नवगछिया। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से माँ दुर्गा का आरती संग्रह निःशुल्क वितरित करने की धार्मिक पहल शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य नवगछिया अनुमंडल के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक माँ दुर्गा की आरती पहुँचाना और उन्हें नवरात्रि के दौरान श्रद्धापूर्वक आराधना करने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में नवगछिया की मुख्य सड़क पर गांधी चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर में आरती संग्रह का वितरण किया गया। यहाँ 500 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच आरती संग्रह वितरित किया गया। बड़ी संख्या […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया अनुमंडल अस्पताल स्थित माँ वैष्णवी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू, दस दिनों तक होगी आराधना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अस्पताल के कर्मी भी श्रद्धा के साथ करते हैं माँ की पूजा, शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है नवरात्र नवगछिया। नवगछिया स्थित सरकारी अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थापित माँ वैष्णवी दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूजा-पाठ और आराधना शुरू हो गई है। मंदिर में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माँ की पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के दस दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह है। अस्पताल परिसर में स्थित इस मंदिर में अस्पताल के कर्मी भी माँ की आराधना में श्रद्धापूर्वक शामिल होते हैं। पंडित द्वारा विधि-विधान से होती है पूजा-अर्चना माँ वैष्णवी दुर्गा के भक्त अमित कुमार पांडे ने बताया कि मंदिर में पंडित द्वारा पूरे विधि-विधान और […]

Noimg

Bhagalpur: जेपी जयंती पर उठी मांग, सैंडिस कंपाउंड में लगे जेपी की आदमकद प्रतिमा, जेपी सेनानियों को मिले पेंशन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने और वंचित जेपी सेनानियों को पेंशन देने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर सत्याग्रह की चेतावनी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच और जेपी स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित जेपी स्मारक स्थल पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। केंद्र के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना, माल्यार्पण, पुष्पांजलि और विचार-परिचर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जेपी ने सत्ता और पद की परवाह किए बिना लोकतंत्र तथा जनाधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। 1974 का आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई थी, जिसे उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ का नाम दिया। वक्ताओं […]

Noimg

Naugachia: पंचगछिया दुर्गा मंदिर : आस्था, परंपरा और माँ की असीम कृपा का अनूठा संगम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड स्थित पंचगछिया गाँव में श्रद्धा के साथ होती है माँ दुर्गा की आराधना, नवमी और दशमी को लगता है भव्य मेला नवरात्रि विशेषांक : बरुण बाबुल नवगछिया। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के पंचगछिया गाँव में स्थित माँ दुर्गा का मंदिर स्थानीय लोगों की अटूट आस्था और धार्मिक विश्वास का प्रमुख केंद्र है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर यहाँ का वातावरण भक्तिमय हो उठता है। माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती का पाठ, आकर्षक सजावट और ग्रामीणों की सामूहिक सहभागिता इस धार्मिक आयोजन को विशेष बनाती है। गाँव के लोगों के लिए माँ दुर्गा केवल आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी हैं। माँ के दरबार में […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर के तीनों घाटों पर आज से बाइक के साथ फेरी सेवा शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ दो अक्टूबर से लगी रोक खत्म, गंगा के जलस्तर और कटाव की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रशासन का निर्णय।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति को देखते हुए बंद की गई बाइक के साथ फेरी सेवा रविवार, 11 अक्टूबर से फिर शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने बियाडा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट और जानकी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर लगी रोक समाप्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड पर कटाव की आशंका को देखते हुए पिछले दो अक्टूबर से इन तीनों घाटों पर फेरी सेवा के माध्यम […]

Noimg

Bhagalpur: पहले खेत गया, अब गंगा ने छीन लिया आशियाना; 65 परिवारों के पुनर्वास की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ राघोपुर पंचायत में कटाव से पक्के मकान नदी में समाए, पीड़ितों ने मुआवजे के साथ सुरक्षित जगह पर जमीन और मकान देने की लगाई गुहार। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा के भीषण कटाव से बेघर हुए राघोपुर पंचायत के 65 परिवारों ने सरकार और जिला प्रशासन से जमीन व मकान के नुकसान का उचित मुआवजा देने तथा सुरक्षित स्थान पर स्थायी पुनर्वास की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी खेती योग्य जमीन पहले ही गंगा में समा चुकी थी और अब वर्षों की मेहनत से बनाए गए पक्के मकान भी नदी में विलीन हो गए हैं। ऐसे में परिवार के साथ रहने और दोबारा जिंदगी शुरू करने के लिए उनके पास कोई ठिकाना नहीं बचा है। पहले […]

Noimg

Bhagalpur: कहलगांव-भागलपुर-मंदार हिल रेलखंड पर टिकट जांच अभियान, 167 मामले पकड़े; 1.34 लाख जुर्माना वसूला- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने कहलगांव-भागलपुर-मंदार हिल रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध टिकट या यात्रा नियमों के उल्लंघन से जुड़े कुल 167 मामले पकड़े गए। रेलवे ने जुर्माने के रूप में कुल 1,34,345 रुपये की राशि वसूल की।मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने भाग लिया। वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील:रेलवे के अनुसार, विशेष टिकट जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना, […]

Noimg

Bhagalpur: गंगा कटाव, बेली ब्रिज पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल का हमला, मंत्रियों को बोला ‘बोका’, मांगा इस्तीफा; सांसद अजय मंडल को कहा ‘निरीह प्राणी’- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। गंगा कटाव के मुद्दे पर पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र और ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल को निशाने पर लेते हुए मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की है। वहीं दोनों मंत्री को ‘बोका’ कहा। कटाव को लेकर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए उन्होंने भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर भी टिप्पणी की। अपने बेबाक और विवादित बयान के कारण अरसा से चर्चा में रहने वाले गोपाल ने सांसद को भी आड़े हाथों लिया। उन्हें ‘निरीह प्राणी’ बताया। गोपाल मंडल के बयान की चर्चा राजनीतिक हलकों में हो रही है। उन्होंने कहा सांसद की एक नहीं चल रही है। वह बेचारा क्या करे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गोपाल मंडल ने गंगा […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता शुरू, एथलेटिक्स से कबड्डी तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ 13 अक्टूबर तक सैंडिस कंपाउंड और खेल भवन में होंगे मुकाबले, भागलपुर-बांका के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 11 से 13 अक्टूबर तक भागलपुर में किया जा रहा है। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भागलपुर और बांका जिले के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, साइक्लिंग, हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। एथलेटिक्स में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन एथलेटिक्स […]