Month: October 2026

Noimg

Bhagalpur: गांधी-विनोबा आश्रम में आरसीएम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ डॉ. सुधीर गांधी ने किया शिविर का उद्घाटन, बोले- लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सराहनीय पहल।प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। गांधी-विनोबा आश्रम, कंपनीबाग में आरसीएम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर गांधी ने किया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खानपान में सुधार करने और दिनचर्या को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई। शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुधीर गांधी ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। समाज में ऐसे कई लोग हैं, जो नियमित रूप से डॉक्टर […]

Noimg

Bhagalpur: छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार के विरोध में NSUI का टीएनबी कॉलेज में प्रदर्शन, शिक्षक ने मांगी माफी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ प्रधानाचार्य ने भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का दिया आश्वासन, दोबारा मामला सामने आने पर कॉलेज बंद कराने के आंदोलन की चेतावनी। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। टीएनबी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को सुबह 11 बजे एनएसयूआइ (NSUI) ने प्रदर्शन किया। संगठन ने संबंधित शिक्षक और कॉलेज के प्रधानाचार्य से मामले में जवाबदेही तय करने तथा छात्र-छात्राओं के सम्मान को सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद संबंधित शिक्षक ने माफी मांगी, जबकि प्रधानाचार्य ने भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष शाहरुख शेख ने की। वहीं, विश्वविद्यालय अध्यक्ष शाकिब नजीर ने पूरे कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान बीएन कॉलेज के […]

Noimg

Bhagalpur: नवरात्रि पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, SP वैभव शर्मा ने कहा- पहचान कर होगी विधि सम्मत कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के भनपुरा गांव से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति नवरात्रि के पहले दिन नदी तट में पूजा-अर्चना के दौरान हथियार से कई फायरिंग करता नजर आ रहा है। धार्मिक आयोजन के दौरान हथियार के इस्तेमाल का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। वहीं, इस घटना ने सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वैसे अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नवरात्रि पूजा के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल जानकारी के अनुसार, भनपुरा गांव में नवरात्रि के पहले […]

Noimg

Bhagalpur: भागलपुर में 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, महिला भी शामिल; अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ सबौर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की छापेमारी में तीन मोबाइल भी बरामद, ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत हुई कार्रवाई।प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सबौर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर 403.20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में इस मामले के तार अंतरराज्यीय और सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, भागलपुर में नशीले पदार्थों […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया में दिसंबर तक तैयार होगा खादी मॉल, 40 से 50 प्रतिष्ठानों को मिलेगा स्थान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

विधायक विजय खेमका ने निर्माणाधीन खादी मॉल का किया निरीक्षण, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा पूर्णिया । पूर्णिया के दुर्गाबाड़ी, भट्ठा बाजार में निर्माणाधीन खादी मॉल का सोमवार को विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद आयडा के कनीय अभियंता और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, खादी मॉल का निर्माण इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण विधायक विजय खेमका ने बताया कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत लगभग आठ करोड़ रुपये […]

Noimg

Purnia: दुर्गापूजा को लेकर पूर्णिया नगर निगम अलर्ट, सफाई से लेकर विसर्जन तक की तैयारी तेज- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई, अतिरिक्त रोशनी और सिटी घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर पूर्णिया। शारदीय दुर्गापूजा को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्णिया नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उपमहापौर, वार्ड पार्षदों और विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, शहर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान […]

Naugachia: नवगछिया के पकरा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुँची डायल-112 की टीम, देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुँची डायल-112 की टीम ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पकरा निवासी ललन राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपित शराब के नशे में था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को डायल-112 की टीम को सूचना मिली कि पकरा गांव में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान ललन राय को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को नवगछिया थाना पुलिस के हवाले […]

Noimg

Bhagalpur: हास्य-व्यंग्य से नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया विकसित भारत का संदेश, शहर से गांव तक कलाकारों ने किया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। शिक्षा विभाग, भागलपुर एवं जिला कला एवं संस्कृति विभाग, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने लगातार चार दिनों तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर दर्जनों नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने हास्य-व्यंग्य और मनोरंजक संवादों के जरिए विकसित भारत का संदेश आम लोगों तक पहुँचाया। इस जागरूकता अभियान में निभाष चंद्र मोदी, संजय दिरबारी, रोमियो महतो और शंभू सागर की कलाजत्था टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना और देश के विकास में आम नागरिकों की […]

Naugachia: नवगछिया में 209 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

तेतरी गांव के किराये के मकान से हुई थी स्मैक की बरामदगी, 22 सितंबर को दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस कर रही थी सोनू की तलाश नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने स्मैक बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की गई थी। इस दौरान पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक बरामद की थी और मौके से […]

Naugachia: महिला का शव बरामद, भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पति की मौत के बाद आठ महीने से प्रताड़ित करने का आरोप, बेटी का शव देख अस्पताल में बिलख पड़ी मां, पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया शव नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला का शव बरामद होने के मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान भवानीपुर निवासी स्वर्गीय रमेश सिंह की पत्नी निशा देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पोखर में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस […]