October 28, 2026
Purnia: पूर्णिया में 31 अक्टूबर से होगा बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 3 नवंबर तक विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में होंगे मुकाबले पूर्णिया। बिहार में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया में रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जाएगा। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में बिहार के 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें पटना, गया जी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा […]