5
(2)

भागलपुर । बांका जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जेएलएनएमसीएच (मायागंज) अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मृतका की पहचान बांका जिले के नवादा ओपी क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी खुशबू देवी (30 वर्ष), पति विजय पाल के रूप में हुई है। मृतका के देवर अभिषेक ने आरोप लगाया कि खुशबू देवी के पैर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर बेहतर इलाज मिलता तो खुशबू देवी की जान बच सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, खुशबू देवी गांव के दीपक कुमार की मोटरसाइकिल से इलाज कराने जा रही थीं। बाइक पर दीपक कुमार की पत्नी रिंकी देवी भी सवार थीं। इसी दौरान एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद दीपक कुमार और रिंकी देवी का इलाज धोरैया अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशबू देवी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: