March 29, 2026
तेज रफ्तार का कहर: मेला से लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर:जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर मर के समीप हुआ। मृतकों की पहचान सचिन कुमार (16 वर्ष), पिता सुभाष मंडल, निवासी एकचारी, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर तथा अभिषेक कुमार (15 वर्ष), निवासी कटोरिया, थाना कटोरिया, जिला बांका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने ननिहाल में मेला देखने आया हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार रात में अपनी बहन के साथ मेला देखने गया था। मेला घूमने के बाद उसने अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ दोबारा मेला […]