Category Archives: bihar bhagalpur

BHAGALPUR : अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर +2 माया साइंस संस्थान, इस्माइलपुर में जलज परियोजना के अंतर्गत भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान परियोजना सहयोगी राहुल कुमार राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु, वनस्पतियां और सूक्ष्म जीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि किसी भी प्रजाति का अत्यधिक दोहन या विलुप्ति होती है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन और प्रकृति दोनों पर पड़ता है। उन्होंने […]

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सहजादपुर इलाके में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से गांजा का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने नीलू देवी, पति धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। […]

BHAGALPUR : बेली ब्रिज निर्माण कार्य में आई तेजी निरीक्षण के बाद युद्धस्तर पर शुरू हुआ काम || GS NEWS

DESK 1110

170 फीट हिस्से में बिछाई गई लोहे की चादर भागलपुर । विक्रमशिला सेतु पर आवागमन व्यवस्था को जल्द सुचारु करने के उद्देश्य से बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा किए जा रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य में अब उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। विभाग द्वारा गंभीरता के साथ युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों में जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार 20 मई को अपर महानिदेशक सीमा सड़क जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक) ने विक्रमशिला सेतु पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश […]

BHAGALPUR : बिना ट्रेड लाइेंस कारोबारियों पर नगर निगम सख्त, जांच अभियान में कई दुकानदार चिन्हित || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय चलाने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश पर निगम की विशेष टीम ने शहर में जांच अभियान चलाते हुए वार्ड संख्या 38 में दुकानों और प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की। अभियान के दौरान कई दुकानदार ऐसे पाए गए, जिनके पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं था। नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान बिना लाइसेंस कारोबार करने वाले व्यवसायियों की सूची तैयार कर ली है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे दुकानदारों को जल्द नोटिस भेजा जाएगा। इसके बावजूद यदि व्यवसायी ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज […]

BHAGALPUR : बीच गंगा में युवक ने लगाई छलांग, SDRF चला रही रेस्क्यू अभियान || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। बरारी गंगा घाट पर गुरुवार को एक युवक द्वारा नाव से गंगा नदी में छलांग लगाने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे युवक बरारी घाट पहुंचा था। वह गंगा किनारे खड़ी नाव पर सवार हुआ और एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था। इसी दौरान जब नाव बीच गंगा में पहुंची तो युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। नाव […]

BHAGALPUR : पुलिस लाइन के पास विशाल पेड़ गिरने से अफरा-तफरी, ई-रिक्शा सवार महिला घायल || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर शहर में गुरुवार को अचानक एक विशाल पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना पुलिस लाइन के समीप की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे स्थित एक बड़ा पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के समय उसी रास्ते से गुजर रहा एक ई-रिक्शा पेड़ की चपेट में आ गया, जिससे उसमें सवार एक महिला यात्री घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायल महिला को बाहर निकालकर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना […]

Noimg

नवगछिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-GS NEWS

DESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी- ध्रुवगंज के बीच 14 नंबर सड़क पर भगवती मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है । शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल खरीक पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही […]

BHAGALPUR : 15 साल पुराने प्रेम विवाह का विरोध, युवक पर ब्लेड से हमला || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मामला ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर का है। घायल युवक मोहम्मद आमिर ने बताया कि उसने करीब 15 वर्ष पहले तरन्नुम से दिल्ली जाकर प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे और उनके पांच बच्चे भी हैं। आमिर का कहना है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष इस रिश्ते […]

BHAGALPUR : जगदीशपुर में 1122 लीटर विदेशी शराब बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर। जगदीशपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से कुल 1122.840 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए पंजाब के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जगदीशपुर थाना अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मध निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक वाहन जगदीशपुर के रास्ते भागलपुर की ओर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-133ई स्थित सन्हौला मोड़ चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। जांच के […]

BHAGALPUR : मुंगेर में सड़क हादसे में युवक की मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम || GS NEWS

DESK 1110

भागलपुर । मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगा गांव निवासी नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। मृतक के पिता शंकर मंडल ने बताया कि नीरज बाइक से अपने घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत संग्रामपुर अस्पताल ले जाया गया, […]