May 1, 2026
BHAGALPUR : सबौर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम में लिया भाग, करियर व कौशल विकास पर मिला मार्गदर्शन || GS NEWS
DESK 111भागलपुर : सबौर महाविद्यालय, सबौर के छात्र-छात्राओं ने भागलपुर जिला प्रशासन एवं चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान, पटना द्वारा आयोजित बिहार के युवाओं के लिए विशेष करियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, भागलपुर थे। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी किसलय कुशवाहा, चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी कुमोद कुमार, सुंदरवती महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निशा झा, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय झा, टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो तथा सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज परवीन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। […]