Category Archives: Purnia

Noimg

PURNIA: प्रेमी ने युवती को गल्ला व्यवसायी को बेचा, बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म — 5.80 लाख नकद व हथियार बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में घर से भागी एक युवती को उसके ही प्रेमी ने पैसे के लालच में एक गल्ला व्यवसायी को बेच दिया। युवती का सौदा करीब 2 लाख रुपये में किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है और भारी मात्रा में नकद राशि व अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि युवती को गुलाबबाग क्षेत्र में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी व्यवसायी प्रहलाद कुमार जायसवाल युवती को बाहर जाने नहीं देता था और उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। परिजनों की सूचना पर खुला मामलायुवती के […]

Noimg

PURNIA: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या — 42 किमी दूर फेंका शव, खुद पहुंची थाने || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया :पूर्णिया जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर करीब 42 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और अपना जुर्म कबूल करते हुए गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी उमेश कुमार सिंह (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी सुनीता देवी (40), उसके प्रेमी पवन कुमार और पवन के पिता महेंद्र भगत को गिरफ्तार कर लिया है। गला रेतकर की हत्या, शरीर पर कई […]

Noimg

PURNIA: मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु फुटबॉल खेल विधा के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए गुरुवार को स्थानीय जिला स्कूल परिसर में जिला प्रशासन द्वारा चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के ज्ञापांक 1693 दिनांक 20 फरवरी 2026 के विभागीय निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया। चयन ट्रायल में विभिन्न जिलों से बालक वर्ग के 104 तथा बालिका वर्ग की 9 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उपस्थित खिलाड़ियों का विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा बैटरी टेस्ट एवं स्किल टेस्ट लिया गया। दोनों परीक्षणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया […]

Noimg

PURNIA: हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सेवा, साहस और निस्वार्थ […]

Noimg

PURNIA: हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। अंजनी पुत्र संकटमोचन महाबली हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के गुलाबबाग जीरोमाइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा महापौर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हनुमान […]

Noimg

PURNIA: पूर्णिया में फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर विधायक ने किया स्थल निरीक्षण ||GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्ला नगर बसगामा टोला में खगड़िया से पूर्णिया तक प्रस्तावित 144 किलोमीटर लंबी एनएच-31 फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत होने के लिए विधायक विजय खेमका ने स्थल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के लगभग दो किलोमीटर हिस्से के एलाइनमेंट के कारण करीब 100 घरों के विस्थापित होने की आशंका है, जबकि 50 से 60 घर सीधे सड़क निर्माण के जद में आ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक ने एनएचआई विभाग के अधिकारियों, भू-अर्जन पदाधिकारी, अमीन और बसगामा बस्ती के निवासियों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि खगड़िया से पूर्णिया तक सीधी फोरलेन सड़क बनने […]

Noimg

PURNIA: नालंदा की घटना पर लोकसभा में गरजे पप्पू यादव, बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में महिला के साथ हुई कथित अमानवीय घटना को “दरिंदगी की पराकाष्ठा” बताया और त्वरित कार्रवाई की मांग की। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नालंदा में महिला को अर्धनग्न कर सड़कों पर घसीटा गया, उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और घटना का वीडियो वायरल हुआ, जो समाज के लिए शर्मनाक और दर्दनाक है। उन्होंने नालंदा की घटना तक ही सीमित नहीं रहते हुए पूर्णिया, सीमांचल और अन्य जिलों का जिक्र […]

Noimg

PURNIA: मैट्रिक में सफलता पाने वाले छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के बरहरी चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान में आयोजित किया गया। नूतन गुप्ता ने सफल छात्रों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नूतन गुप्ता ने कहा कि आज की बेटियां और बेटे अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव है। यह सफलता केवल छात्रों की […]

Noimg

PURNIA: पश्चिम एशिया युद्ध के मद्देनजर एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने की समीक्षा बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण संभावित एलपीजी ईंधन संकट को देखते हुए जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा हेतु बुधवार को महानंदा सभागार में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया जिला प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने की। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रभारी सचिव का पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में प्रतिदिन एचपीसीएल एजेंसी में 4507 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध 3571 डिलीवरी हो रही है तथा 8895 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। […]

Noimg

PURNIA: प्रभारी सचिव ने पीएनजी एवं एलपीजी गैस प्लांट का किया निरीक्षण, शिकायत निवारण व्यवस्था की सराहना  || GS NEWS

Chanchal Jha0

पूर्णिया। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बुधवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था एवं शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा करते हुए पीएनजी प्लांट, एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट तथा रतन एचपी गैस गोदाम का निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर एलपीजी गैस से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। नियंत्रण कक्ष के शिकायत पंजी का अवलोकन करते हुए उन्होंने रैंडम शिकायतकर्ताओं से मोबाइल पर संपर्क कर शिकायतों के निष्पादन की जानकारी ली, जिस पर उपभोक्ताओं ने संतोषजनक प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों ने बताया कि 15 मार्च 2026 से अब तक कुल 225 शिकायतें […]