April 1, 2026
PURNEA: लोकसभा में गूंजा सीमांचल का मुद्दा, सांसद पप्पू यादव ने मांगा विशेष पैकेज||GS NEWS
Chanchal Jhaपूर्णिया। पप्पू यादव ने एक बार फिर लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तथा पूर्णिया-सीमांचल क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की जोरदार मांग उठाई। “आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026” पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज और संरचनात्मक सहायता बिहार का अधिकार है, कोई दया नहीं। संसद में अपने संबोधन के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राज्य के विभाजन के बाद बिहार को अपेक्षित आर्थिक सहायता और विशेष दर्जा मिलना चाहिए था, लेकिन आज तक यह मांग अधूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी बात विस्तार से रख ही रहे थे कि एक मिनट से भी कम समय में उनका माइक बंद कर दिया गया। इस दौरान अध्यक्षीय पीठ की ओर […]