Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia- तेज रफ्तार टोटो पलटा, दो लोग घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया-तिनटंगा करारी पीडब्ल्यूडी सड़क पर मालपुर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा (टोटो) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। घायलों की पहचान पचगछिया गांव निवासी मोहम्मद अबुज और मोहम्मद जाहिद अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। मालपुर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से टोटो पहले सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराया और फिर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को टोटो से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। […]

Noimg

Naugachia: रंगरा पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 0.9 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ बाजार में दो व्यक्ति शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 0.9 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के रनसीटोला सधुआ निवासी अटल बिहारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत […]

Noimg

Naugachia: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल, एक भागलपुर रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के सहोड़ा गद्दी निवासी दयानंद ठाकुर, साधोपुर निवासी चंद्रेश्वरी मंडल तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह निवासी सूरज ठाकुर की पुत्री कुसुम कुमारी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चंद्रेश्वरी मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। DESK2026

Noimg

Naugachia: फसल लूट की साजिश नाकाम, दो बदमाश गिरफ्तार; 31 कारतूस व दो हथियार बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया की इस्माईलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 31 कारतूस, दो हथियार एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध आग्नेयास्त्र एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता स्थित रामचंद्र मंडल के बासा में कुछ लोग अवैध हथियारों के साथ जमा हैं। सूचना के सत्यापन के बाद इस्माईलपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर छोटी परबत्ता निवासी अनिल मंडल (पिता-स्व. जगरूप मंडल) तथा बौकी मंडल (पिता-स्व. बौधी मंडल) को […]

Noimg

Naugachia: बाबा विशु राउत सेतु का संपर्क पथ बदहाल, गड्ढों और जलजमाव से हादसे का बढ़ा खतरा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित बाबा विशु राउत सेतु का संपर्क पथ इन दिनों बदहाल स्थिति में है। नवगछिया के कदवा गोला टोला (पंचगछिया) के समीप फोरलेन सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और उनमें जमा बारिश के पानी के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद सड़क और गड्ढों में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है। विशेषकर रात के समय यह मार्ग काफी खतरनाक हो जाता है, जिससे बाइक सवार सहित अन्य वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उनका आरोप है कि संबंधित […]

Noimg

Naugachia: कुट्टी मशीन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर नवगछिया: परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में शुक्रवार को कुट्टी मशीन से चारा काटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से गांव निवासी छोटू कुमार (पिता- ढोली यादव) का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपने घर पर पशुओं के लिए कुट्टी मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका बायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा तत्काल मशीन बंद कर उन्हें बाहर निकाला। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों […]

Noimg

Naugachia: टेंपो और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर नवगछिया: नवगछिया एसपी आवास के समीप शुक्रवार को टेंपो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी गनौरी हरिजन की पत्नी लुखिया देवी, खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी मनोज प्रसाद की पुत्री प्रेमलता कुमारी तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। जांच के […]

Noimg

Naugachia: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में गार्ड की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कमरे में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने ठेकेदार को बुलाने तक शव उठाने से किया इनकार नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में ठेकेदार के मुंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ब्रजेश कुमार यादव (34) के रूप में हुई है। वह भागलपुर जिले के कदवा थाना क्षेत्र के आश्रम टोला कदवा निवासी नित्यानंद यादव के पुत्र थे। ब्रजेश पिछले करीब दो वर्षों से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में […]

Noimg

Naugachia: इस्माईलपुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर हुई बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन मंडल ने शीघ्र समाधान का दिया भरोसा नवगछिया: भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार को इस्माईलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार की उपस्थिति में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान, कार्य व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में आने वाली कठिनाइयों सहित विभिन्न समस्याओं से जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्री मंडल ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही स्वास्थ्य सेवाएं […]

Noimg

Naugachia: खेत में काम के दौरान किसान को सांप ने काटा, बेटे की सूझबूझ से बची जान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सांप को पकड़कर बोतल में बंद किया, घायल को तुरंत पहुंचाया अनुमंडल अस्पताल नवगछिया: नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र में खेत में काम करने के दौरान एक किसान को सांप ने काट लिया। बेटे की सूझबूझ और तत्परता से घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार, रुदल राय (पिता- कमली राय), निवासी प्रताप नगर, कदवा थाना क्षेत्र, कदवा पेट्रोल पंप के समीप स्थित खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक सांप ने काट लिया। घटना के समय उनके पुत्र भी पास में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत स्थिति को समझते हुए पहले सांप को पकड़कर एक बोतल में सुरक्षित बंद कर दिया, ताकि उसकी पहचान की जा सके। […]