Tag Archives: naugachia

NAUGACHIA : नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधियों में शामिल श्रवण कुंवर गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत कई मामलों में था फरार नवगछिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी श्रवण कुमार उर्फ श्रवण कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ रंगदारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तथा तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम […]

NAUGACHIA : गंगा घाटों पर हथियारों को जल समाधि देने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

24 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो सामने आने से इलाके में बढ़ी चिंता नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, इस्माईलपुर और रंगरा थाना क्षेत्र के गंगा घाटों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हथियारों को गंगा नदी में जल समाधि देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जीएस न्यूज़ भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर 24 घंटे के भीतर हथियार प्रदर्शन और हथियार से जुड़े दूसरे वायरल वीडियो के सामने आने से लोगों में दहशत और चिंता […]

NAUGACHIA : नवगछिया एसपी राजेश कुमार का तबादला, वैभव शर्मा बने नए पुलिस अधीक्षक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बिहार पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, साइबर अपराध इकाई में मिली नई जिम्मेदारी नवगछिया : बिहार पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवगछिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), बिहार, पटना में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आईपीएस अधिकारी वैभव शर्मा को नवगछिया का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान उनके हाथों में होगी। सरकारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण बिहार राज्यपाल के आदेश से प्रभावी माना जाएगा। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव […]

NAUGACHIA : नवगछिया में “खान सर्विस” का भव्य उद्घाटन, अब होम सर्विस की भी मिलेगी सुविधा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया: शहरवासियों को अब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला के बगल स्थित सहारा इंडिया कार्यालय वाले मकान में “खान सर्विस” सर्विस सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। सर्विस सेंटर में फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, माइक्रो ओवन समेत विभिन्न घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सर्विसिंग एवं रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम सर्विस की व्यवस्था भी शुरू की गई है, ताकि लोगों को घर बैठे बेहतर सेवा मिल सके। मौके […]

NAUGACHIA : गोपालपुर के छात्रावास से 11 वर्षीय छात्र लापता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव मोड़ स्थित नेहरू ज्ञान ज्योति छात्रावास से एक 11 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और छात्रावास प्रबंधन में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लापता छात्र की पहचान सत्यम कुमार के रूप में हुई है, जो छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे के बाद से वह अचानक छात्रावास से गायब हो गया। जब काफी देर तक वह कहीं नजर नहीं आया तो छात्रावास प्रबंधन और अन्य छात्रों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में भी हड़कंप मच गया। छात्र की […]

NAUGACHIA : सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और फायरिंग करते युवकों का वीडियो वायरल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया  : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक भोजपुरी गानों की धुन पर हथियारों का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में […]

Noimg

NAUGACHIA :नल-जल योजना बनी परेशानी का कारण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पाइपलाइन रिसाव से गांव की सड़कें बनीं दलदल, ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया  : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया प्रखंड के जमुनिया पंचायत स्थित जमुनियां गांव के वार्ड संख्या-5 और 6 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित नल-जल योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। योजना शुरू हुए अभी महज एक से दो माह ही बीते हैं, लेकिन कथित अनियमितताओं और घटिया कार्यशैली के कारण गांव की सड़कें कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण कई स्थानों पर पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। रिसाव के कारण गांव की कच्ची सड़कें दलदल बन […]

Noimg

NAUGACHIA : मध्यान भोजन में गड़बड़ी पर छात्राओं का फूटा गुस्सा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन, एक घंटे बाधित रहा आवागमन नवगछिया  : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय लतरा में मंगलवार को मध्यान भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज बच्चों ने नवगछिया से तीनटंगा करारी जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे छात्राओं ने सड़क पर बांस और चौकी लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आठवीं कक्षा की छात्रा सोनाली कुमारी, सुहानी कुमारी समेत अन्य बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में नियमित रूप से पढ़ाई नहीं होती और […]

Noimg

NAUGACHIA : ‘गुड टच-बैड टच’, मोबाइल जागरूकता और नैतिक कहानियों के जरिए बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण सीख || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बाल भारती विद्यालय के जूनियर समर कैंप का दूसरा दिन रहा ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन से भरपूर नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन मंगलवार को छोटे बच्चों के लिए ज्ञान, जागरूकता और मनोरंजन का अनूठा संगम बन गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की हंसी, उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। विभिन्न शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन कराया गया, बल्कि जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी सहज तरीके से सिखाई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले विशेष सत्र से हुई। ‘गुड टच और बैड टच’ विषय पर शिक्षिकाओं द्वारा एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से बच्चों को […]

NAUGACHIA : गोपालपुर में दो पंचायतों में लगे सहयोग शिविर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जमीन विवाद और मनरेगा शिकायतों को लेकर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ नवगछिया  : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आम लोगों की जमीन, राजस्व और विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को गोपालपुर प्रखंड के बड़ी मकनपुर मालपुर एवं पचगछिया पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन का भरोसा दिलाया। सहयोग शिविर में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन तथा मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी से संबंधित सामने आए। ग्रामीणों ने राजस्व मामलों के लंबित रहने और योजनाओं में अनियमितता की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। इस अवसर पर […]