April 20, 2026
NAUGACHIA : परशुराम जयंती पर नवगछिया में भव्य धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, नवगछिया के तत्वावधान में परशुराम जयंती के अवसर पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक एवं भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात परशुराम चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के दौरान संत सियावल्लभ महाराज का सम्मान किया गया। उन्होंने अपने प्रवचन में धर्म, समाज और संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर के सम्मानित अजय […]