Tag Archives: naughchia

NAUGACHIA : पारिवारिक कलह में वाहन चालक ने दे दी जान, यूडी केस दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक प्राइवेट स्कूल के वाहन चालक ने जीवन लीला समाप्त  कर ली। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान खरीक बाजार निवासी 48 वर्षीय डब्लू चौधरी, पिता स्व. जागेश्वर चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक स्कूल कैंपस के बरामदे पर बने एक कमरे में रह रहा था, जहां उसका शव  पाया गया। रविवार सुबह स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद खरीक पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। बताया जाता है कि डब्लू चौधरी प्राइवेट स्कूल में वाहन […]

NAUGACHIA : कटाव रोधी कार्य में अनियमितता पर जिप अध्यक्ष भड़के, अभियंताओं को लगाई फटकार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के  इस्माइलपुर के बिंद टोली तटबंध पर चल रहे कटाव रोधी कार्य में अनियमितताओं को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने 9 नंबर स्पर पर चल रहे बोल्डर क्रेटिंग एवं शीट पाइलिंग कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्य की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। जिप अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में गड़बड़ी की जा रही है और विभागीय मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार शीट पाइलिंग से पहले लोहे पर रबर पेंट किया जाना अनिवार्य है, ताकि जंग से बचाव हो सके, लेकिन मौके पर जंग लगा लोहा ही […]

NAUGACHIA : जर्जर दीवार गिरने से मासूम की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान भवानीपुर निवासी संजय यादव की पुत्री मीना कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में बनी लगभग पांच फीट ऊंची पुरानी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। उस समय घर के पास खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मीना कुमारी को मृत घोषित कर दिया । परिजनों के अनुसार सभी बच्चे घर के पास खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार गिरने […]

NAUGACHIA : ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार से दो छात्र एक ही साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर महंत बाबा स्थान के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोढ़ियारी गांव निवासी दिलीप मंडल के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा घायल छात्र बिट्टू कुमार भी गोढ़ियारी गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए […]

NAUGACHIA :  बारात निकलने से पहले साले की शादी में आए बहनोई की दर्दनाक मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली खरीक के दयालपुर एनएच 31 पर घटी घटना नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के दयालपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार की रात करीब 9 30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की पहचान भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर नवटोलिया निवासी भिखारी तांती के पुत्र सुजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार शर्मा अपने चचेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल दयालपुर आया हुआ था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रविवार को बारात दयालपुर से एकनिया […]

NAUGACHIA : भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पखवारा पर संगोष्ठी आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवारा के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ की गई। संगोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, जिला मंत्री बासुकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बिक्रम सिंह, बाल्मीकि मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश, बशिष्ठ सिंह, चंदन भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के […]

NAUGACHIA: हाइवा से 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी हाइवा से 2925 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। नवगछिया एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 18 अप्रैल को सूचना मिली थी कि झारखंड से एक मिनी हाइवा के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप विक्रमशिला सेतु होते हुए नवगछिया लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने हाई लेवल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान विक्रमशिला सेतु के पास एक संदिग्ध हाइवा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी […]

Noimg

NAUGACHIA : ट्रैक्टर चालक पर फरसा से हमला व तोड़फोड़ का आरोप, थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह वार्ड संख्या 03 निवासी राजेश कुमार सिंह (40 वर्ष) ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार 11 अप्रैल  की संध्या करीब 5 बजे वह पिंकू झा का भूसा लोड कर ट्रैक्टर से ला रहे थे। इसी दौरान महापात्र टोला नगरह स्थित पिंकू झा के बासा के पास पहुंचने पर पवन झा (पिता स्व. सहदेव झा उर्फ मंटू झा) वहां पहुंचा और गेहूं ढोने की बात कही। इस पर राजेश कुमार सिंह ने दो घंटे बाद काम करने की बात कही, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और […]

Noimg

NAUGACHIA : नवगछिया में जरूरतमंदों के बीच महाप्रसाद वितरण, सैकड़ों लोगों ने किया ग्रहण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी परम् पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से सेवा श्री के तत्वावधान में बस स्टैंड के समीप सुंदरम रेस्टॉरेंट परिसर में जरूरतमंदों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को प्रसाद स्वरूप पूरी-खीर वितरित की गई, जिसे श्रद्धा के साथ लोगों ने ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में नगर परिषद सभापति के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव सहित सेवा श्री के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक प्रसाद पहुंचाया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह का सेवा कार्य प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज […]

NAUGACHIA : नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपितों में परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सोनू कुमार, कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित पीरगंज डिमंडी निवासी अमित कुमार तथा गरैया निवासी विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों का अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में मेडिकल जांच कराया गया। इसके उपरांत पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत […]