Tag Archives: naughchia

NAUGACHIA : तेतरी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत सरकार भवन, तेतरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर आयोजित किया गया, जो 9 मई को प्रस्तावित है। शिविर में विशेष रूप से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता एवं उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार चौधरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों, न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएलवी हरिवंश झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के माध्यम से महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। […]

NAUGACHIA : लखीसराय का फरार वारंटी गिरफ्तार, परवत्ता पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। परवत्ता थाना पुलिस ने लखीसराय जिले के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा निवासी संजय सहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संजय सहनी के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बहत्तरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को लखीसराय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। DESK […]

NAUGACHIA : वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को लेकर चला व्यापक जनसंपर्क अभियान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को सफल बनाने के लिए शनिवार को बिहपुर एवं नारायणपुर प्रखंड क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बिहपुर में आयोजित अभियान के दौरान राजीव सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राहुल चौहान, राधाकृष्ण सिंह, नवनीत सिंह, रौनित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और टोला-मोहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले विजयोत्सव समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान को याद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं, नारायणपुर प्रखंड के बलाहा, भवानीपुर, नगरपारा और बीरबन्ना में भी 23 अप्रैल को आयोजित जयंती […]

Noimg

NAUGACHIA : वायरल फायरिंग वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात शिवा समेत तीन गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो के मामले में नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शिवा यादव समेत तीन आरोपितों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में वादी राजकिशोर पासवान ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिवा यादव और उसके साथियों पर गाली-गलौज, फायरिंग तथा पूर्व में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। मामले में भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में शिवा यादव, सिंटू […]

NAUGACHIA : ज्वैलरी दुकान चोरी मामले का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, आभूषण बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 8 अप्रैल को वादी संतोष साह ने आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनकी ज्वैलरी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। मामले में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवगछिया के प्रोफेसर […]

NAUGACHIA : भाजपा कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । भाजपा कार्यालय में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी कुमार मंडल तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने महात्मा फुले के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उनके विचार अत्यंत प्रगतिशील और क्रांतिकारी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त जाति-व्यवस्था, छुआछूत और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। […]

NAUGACHIA : ट्रैक्टर-टेम्पू की भीषण टक्कर में सात घायल, दो की हालत नाजुक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरीदास टोला के समीप शनिवार को ट्रैक्टर और टेम्पू की आमने-सामने टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी घायल पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र स्थित नया टोला भिट्ठा के निवासी हैं। बताया गया कि ये लोग नवगछिया के पकरा गांव लड़की देखने आए थे और वापसी के दौरान फोर लेन सड़क पर हादसे का शिकार हो गए।  दुर्घटना में ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मु. मुजाहिद, मु. […]

NAUGACHIA : नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ क्रिएटिव टेलेंट हंट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रतिभागियों में उत्साह नवगछिया स्थित Presidency International School में आयोजित होने वाले क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। प्रतियोगिता को विभिन्न कक्षा के अनुसार पांच श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी शामिल हैं। किड्स वर्ग में केजी के छात्र, प्री-जूनियर में कक्षा 1 से 2, जूनियर में कक्षा 3 से 5, सीनियर में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर सेकेंडरी में कक्षा 9 से ऊपर के छात्र भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने […]

NAUGACHIA : परवल तोड़ने गए किसान की गोली लगने से संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गंगा दियारा में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बड़ी विशनपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल (25 वर्ष), पिता भीम मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार सुबह करीब 7 बजे घर से परवल की सब्जी तोड़ने के लिए दियारा क्षेत्र गया था। करीब 10 बजे स्थानीय किसानों ने उसे खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना अध्यक्ष पुनि संतोष कुमार पुलिस […]

NAUGACHIA : चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया एवं कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच भवानीपुर गुमटी संख्या-3 के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार भवानीपुर गुमटी के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की पहचान मधुबनी जिले के हरलाखी निवासी राजेंद्र मंडल के पुत्र शंकर मंडल के रूप में हुई। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस […]