Tag Archives: Purnia news

PURNIA : पूर्णिया में गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य, 7715 सिलेंडरों का वितरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। मंगलवार को पूर्णिया जिले में संचालित गैस एजेंसियों द्वारा कुल 7715 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए, जबकि एजेंसियों के गोदामों में अब भी 22,500 से अधिक सिलेंडर सुरक्षित हैं। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि मंगलवार को कुल 8931 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की मांग की थी, जिसके विरुद्ध नियमानुसार 7715 सिलेंडरों का वितरण किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी एजेंसियां पूर्व की तरह नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति का चक्र लगभग 45 दिनों का है, जबकि शहरी क्षेत्रों में […]

PURNIA : संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रसार का संकल्प, बीकेटी में जोनल वक्ता कार्यशाला संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । राष्ट्र सेवा और संगठन की सुदृढ़ता के संकल्प के साथ बीकेटी स्थित एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत जोनल वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उत्तर-पूर्व जोन (उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड) के इस विशेष सत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यशाला में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन की मजबूती और प्रभावी कार्यशैली पर विस्तार से अपने विचार रखे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठन की […]

PURNIA : पूर्णिया में दोहरी खुशी: अधिवक्ता चुनाव में जीत और जन्मोत्सव पर भव्य सम्मान समारोह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा शहर के पंचमुखी मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोहरी खुशी के मौके पर आयोजित हुआ, जहां एक ओर संगठन की सदस्य के जन्मोत्सव का उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर पूर्णिया न्यायालय में अधिवक्ता चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न भी मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और उत्सव का आनंद लिया। समारोह में महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता संगीता ठाकुर को अधिवक्ता संघ के चुनाव में बंपर जीत हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया […]

PURNIA : जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन, अब जेईई एडवांस्ड पर नजर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है। संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सूरज कुमार ने 97.71 परसेंटाइल, अनुराग शंकर ने 97.07 परसेंटाइल, शिवांकर कुमार ने 95.14 परसेंटाइल, हर्षित ने 94.21 परसेंटाइल, आयुष्का परी ने 91.63 परसेंटाइल, परमजीत सिंह ने 91.09 परसेंटाइल, गौरव कुमार ने 87.41 परसेंटाइल तथा अथर्व वर्मा ने 85.55 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इन उपलब्धियों ने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते […]

PURNIA : पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन: बरारी समेत सीमांचल में शोक की लहर, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। मंसूर आलम, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बरारी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक, का सोमवार शाम निधन हो गया। उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लगभग 83 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बरारी सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंसूर आलम कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बरारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तौकीर आलम के पिता थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मंसूर आलम का राजनीतिक जीवन लंबा, संघर्षपूर्ण और जनसेवा से परिपूर्ण रहा। उन्होंने वर्ष 1977 में निर्दलीय प्रत्याशी के […]

PURNIA : पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित: जे.एन. अम्बष्ट बने अध्यक्ष, सुमनजी प्रकाश फिर सचिव चुने गए || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कड़े और रोमांचक मुकाबले में जे.एन. अम्बष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदीप राय उर्फ मुन्ना राय को 50 मतों से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर सुमनजी प्रकाश ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी है। चुनाव में कुल 1281 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 1132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 88.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे। जे.एन. अम्बष्ट को सर्वाधिक 336 मत प्राप्त हुए। सुदीप राय को 286 मत और विभाकर […]

PURNIA : शादी की खुशियों में मातम: 5 साल की मासूम का गला रेतकर हत्या, खेत में खून से लथपथ मिला शव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बागढ़र मधवा कोला पंचायत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह में शामिल होने गई 5 साल की मासूम बच्ची की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान मंजीत हरिजन की पुत्री सोमीया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वह अपनी मां के साथ गई थी। शाम करीब 4 बजे वह अचानक लापता हो गई। पहले तो परिजनों को लगा कि बच्ची आसपास ही खेल रही होगी, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग […]

PURNIA : अवैध संबंध में खूनी अंजाम: चाची ने बेटे संग मिलकर भतीजे की पीट-पीटकर हत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अवैध संबंध के विवाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भालचंद विश्वास (36) के रूप में हुई है, जो तीन छोटे बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि भालचंद का अपनी ही चाची रोमा देवी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। इस विवाद ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया और भालचंद की जान चली गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को भालचंद की चाची ने उसे 50 हजार रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाया। जैसे ही वह वहां […]

PURNIA : रानीगंज में दिनदहाड़े लूट: किराना कारोबारियों से ₹3.58 लाख छीने, चालक की भूमिका संदिग्ध || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। डाकबंगला-बसेटी-पूर्णिया सड़क पर ग्रेविटी पॉइंट स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने दो किराना कारोबारियों से कुल ₹3.58 लाख लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जदिया निवासी किराना व्यवसायी प्रवीण कुमार अपने साथी विनोद भगत और चालक मुकेश कुमार मेहता के साथ पिकअप वाहन (BR 50 GA 6309) से गुलाबबाग बाजार खरीदारी के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी हांसा से बसेटी जाने वाली सड़क पर ग्रेविटी स्कूल के पास पहुंची, चालक अचानक गाड़ी रोककर नीचे उतर गया। इसी दौरान पीछे से पल्सर […]

PURNIA : जीएमसीएच पूर्णिया में बवाल: कैंसर मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों से मारपीट और इमरजेंसी में तोड़फोड़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में सोमवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक कैंसर पीड़ित महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इंटर्न और जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई तथा इमरजेंसी वार्ड में व्यापक तोड़फोड़ कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से पीड़ित महिला को गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों की जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। हालांकि, यह बात परिजनों को नागवार गुजरी और वे आक्रोशित हो उठे। आरोप है कि परिजनों […]