Tag Archives: Purnia news

PURNIA : नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को बधाई, जनहित में काम करने की अपील || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी नवनिर्वाचित पैक्स (PACS) अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास जीतकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। बिजेंद्र यादव ने आशा जताई कि सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में किसानों, मजदूरों एवं आम जनमानस के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं और इनके सुदृढ़ संचालन से ही किसानों को वास्तविक लाभ मिल सकता है। उन्होंने किसानों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान समाज और अर्थव्यवस्था की नींव हैं। कठिन परिस्थितियों और […]

Noimg

PURNIA : बिहार सर्किल ने POSB खाता खोलने में देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग के बिहार सर्किल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डाकघर बचत बैंक (POSB) खाते खोलने में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे डाक विभाग की बड़ी सफलता बताया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹15,296 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के ₹13,218 करोड़ की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत अधिक है। विभाग को कुल ₹17,546 करोड़ का व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 88 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की […]

PURNIA : झंडा चौक के पास सड़क पर असहाय बुजुर्ग महिला, तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के झंडा चौक के समीप मंगलवार रात एक दर्दनाक दृश्य सामने आया, जब सड़क के बीचो-बीच एक असहाय बुजुर्ग महिला पड़ी हुई मिली। घटना रात करीब 10 बजे लाइन बाजार से रजनी चौक जाने वाली सड़क पर भागलपुरी होटल के पास की है, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने स्थिति को देखते ही तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी और मौके पर उतरकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बिना देर किए संगठन के कार्यकर्ताओं को बुलाया और राहत कार्य शुरू कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को तुरंत सूचना दी गई। सूचना मिलते […]

PURNIA : जनगणना को लेकर महापौर ने किया स्व-गणना, नागरिकों से सहयोग की अपील || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महापौर विभा कुमारी ने बुधवार को स्वयं स्व-गणना कर नगरवासियों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। महापौर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं। इसके माध्यम से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार समेत विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सही और सटीक जानकारी देने से योजनाएं अधिक पारदर्शी और लाभकारी बनती हैं। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि जनगणना के दौरान पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जानकारी दर्ज कराएं और इस राष्ट्रीय कार्य को सफल […]

PURNIA : नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकला विरोध मार्च, पप्पू यादव के बयान पर जताया आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर में नारीशक्ति के सम्मान और अधिकारों को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम संसद में प्रस्तुत “नारीशक्ति वंदन अधिनियम विधेयक” के समर्थन तथा विपक्ष द्वारा कथित बाधा के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया। महिला कॉलेज से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने काला पट्टा बांधकर भाग लिया और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। इस दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के एक […]

PURNIA : विश्व बैंक टीम ने पूर्णिया नगर निगम के कार्यों की सराहना की, विकास योजनाओं पर हुई अहम चर्चा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के समग्र विकास और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पूर्णिया नगर निगम के प्रयासों को उस समय बड़ी सराहना मिली, जब विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र का दौरा किया। टीम के आगमन पर महापौर विभा कुमारी एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान विश्व बैंक टीम ने शहर की साफ-सफाई, हरित वातावरण और बेहतर शहरी प्रबंधन की खुलकर प्रशंसा की। टीम के सदस्यों ने कहा कि पूर्णिया तेजी से एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित हो रहा है, जो अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकता है। मुलाकात के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना को और […]

PURNIA : पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बड़ी छापेमारी: 16 महिलाएं, 9 नाबालिग समेत 32 हिरासत में || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत पुलिस की कड़ी कार्रवाई, पूरे इलाके को किया गया सील पूर्णिया। शहर के गुलाबबाग जीरो माइल स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 16 महिलाओं, 9 नाबालिग किशोरियों और 7 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी बिहार पुलिस और नया सवेरा एनजीओ के संयुक्त अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत की गई, जो 1 से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीओ श्वेतम दीक्षित और एसडीपीओ ज्योति शंकर ने किया। पुलिस ने पहले पूरे रेड लाइट एरिया को चारों ओर से घेरकर […]

PURNIA : चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, मालदा में रोड शो के बीच तबीयत खराब || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, स्वस्थ होते ही फेसबुक लाइव कर दिया बयान पूर्णिया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना मालदा जिले की है, जहां वे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल डॉक्टरों को बुलाया। जानकारी के अनुसार, मालदा के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो चल रहा था। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। तेज गर्मी के बीच अचानक पप्पू यादव असहज महसूस करने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ […]

PURNIA : विश्व बैंक टीम ने पूर्णिया शहरी क्षेत्र का किया अध्ययन, अभिलेखागार में 200 साल पुराने दस्तावेजों का अवलोकन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के शहरी विकास से जुड़े पहलुओं के अध्ययन के लिए मंगलवार को विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने पूर्णिया समाहरणालय क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी-सह-समाहर्ता अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट, जिला नियंत्रण कक्ष तथा समाहरणालय परिसर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही जिला अभिलेखागार पूर्णिया का दौरा कर वहां संरक्षित प्राचीन दस्तावेजों का अवलोकन एवं अध्ययन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखागार में सुरक्षित ऐतिहासिक दस्तावेजों को बेहतर ढंग से संरक्षित करने के निर्देश अभिलेखागार पदाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद को दिए। उन्होंने कहा कि इन अभिलेखों में ब्रिटिश काल की प्रशासनिक, सामाजिक, भौगोलिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां संचित […]

PURNIA : भिंडी में केमिकल मिलाकर रंगने वाला सब्जी विक्रेता पकड़ा गया, कार्रवाई शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के धरहरा चौक पर एक सब्जी विक्रेता को केमिकल से भिंडी रंगते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश के आलोक में की गई। अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं एनएचआई के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से साइट विजिट के दौरान उक्त विक्रेता की गतिविधि पर संदेह होने पर जांच की, जिसमें भिंडी को केमिकल से रंगने की पुष्टि हुई। मौके पर ही संबंधित विक्रेता को हिरासत में लेकर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई के लिए बनमनखी थाना अध्यक्ष एवं जिला खाद्य पदाधिकारी के हवाले कर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि […]