May 14, 2026
PURNIA : फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित || GS NEWS
UncategorizedDESK 111किसानों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश पूर्णिया : संयुक्त निदेशक (शष्य) पूर्णिया प्रमंडल एवं जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को बायसी अनुमंडल में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री की प्रखंडवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन समय पर पूरा किया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, […]