Tag Archives: Purnia

PURNIA : पंचायत निर्वाचन 2026: प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या से संबंधित प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित, 14 दिनों में दावा/आपत्ति का अवसर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आगामी पंचायत निर्वाचन 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी-सह-समाहर्ता पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।इसी क्रम में वर्ष 2011 की जनसंख्या को आधार मानते हुए प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रारूप आम नागरिकों के अवलोकन हेतु विभिन्न कार्यालयों में प्रदर्शित किया गया है। विभिन्न पदों हेतु प्रकाशन स्थलग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी तथा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में प्रपत्र उपलब्ध है। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा जिला […]

PURNIA : डीएम ने परोरा पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के. नगर अंतर्गत परोरा पंचायत का क्षेत्रीय भ्रमण कर पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने आरटीपीएस काउंटर, सहयोग शिविर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जनगणना 2027 की तैयारियों, पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत स्तर पर संचालित पुस्तकालय का जायजा लिया। जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन कम से कम 25 मकानों का गुणवत्तापूर्ण सूचीकरण सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण, वजन मापन एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। सेविका एवं […]

PURNIA : बारिश व वज्रपात से प्रभावित बिजली आपूर्ति की समीक्षा, अधिकांश ट्रांसफार्मर बदले गए || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में बीते सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश और वज्रपात से प्रभावित विद्युत आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी एवं पूर्वी) के साथ सभी कनीय एवं सहायक विद्युत अभियंता मौजूद रहे। इस दौरान विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल पूर्णिया श्री बासुकी शंकर भी उपस्थित थे। समीक्षा में बताया गया कि तेज बारिश और आकाशीय बिजली के कारण जिले में कुल 13 घरेलू ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनमें से 11 ट्रांसफार्मर को तत्काल बदल दिया गया है, जबकि शेष ट्रांसफार्मरों को अगले 24 घंटे के भीतर […]

PURNIA : मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप, जांच के बाद सुधार के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के बनमनखी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बरियाही में मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की सूचना से सोमवार को हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल जांच के आदेश दिए गए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया, जहां उन्होंने विद्यालय पहुंचकर भोजन आपूर्तिकर्ता संस्था के प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जांच की। जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता अक्सर संतोषजनक नहीं रहती है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में भोजन की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता बताई, साथ ही रसोइयों में सजगता के अभाव की भी बात कही। इसके आधार पर […]

PURNIA : धमदाहा में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कामाख्या मंडल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता शामिल हुईं। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा नए सदस्यों को जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी दिनों में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पार्टी नेता बैठक में उपस्थित रहे। जिलामंत्री नूतन गुप्ता […]

PURNIA : आसनसोल में खुला मां दुर्गा मंदिर: हिंदू समाज के संघर्ष और आस्था की बड़ी जीत — राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में वर्षों से बंद पड़ा मां दुर्गा मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की हालिया राजनीतिक सफलता के बीच मंदिर के द्वार खुलने से स्थानीय हिंदू समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। अब यह मंदिर केवल दुर्गा पूजा तक सीमित न रहकर आम दिनों में भी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, जिससे लोगों को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार, आसनसोल उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर मंदिर को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। मंदिर के द्वार खुलने के […]

PURNIA : जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पूर्णिया (बालिकाओं का आवासीय विद्यालय) की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के अंडर-17 डबल्स वर्ग में चैम्पियनशिप जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विजेता टीम में ज़ोया फातिमा, ज़ोया अहमद तथा अफरीन नाज़ शामिल रहीं। तीनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार तालमेल, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलों को भी समान प्राथमिकता दी जाती है। आवासीय वातावरण में छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध […]

किशनगंज बॉर्डर पर बस में आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी—सभी यात्री सुरक्षित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज  : सोमवार को किशनगंज में पश्चिम बंगाल-बिहार सीमा स्थित रामपुर चेक पोस्ट के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार ने बताया कि बस में करीब 16 यात्री सवार थे। बस जैसे ही रामपुर चेक पोस्ट के समीप आलू गद्दी के पास पहुंची, उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया। पहले धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री तुरंत बस से […]

ARARIA : अररिया में पिकअप-ऑटो टक्कर: बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया ।अररिया जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान परवाहा सिमराहा निवासी भुटाय ऋषिदेव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गांव के अन्य लोगों के साथ परवाहा हटिया से ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और […]

PURNIA : भाजपा की जीत पर विधायक विजय खेमका ने दी बधाई, कहा—यह राष्ट्रवाद और विकास की जीत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और सांस्कृतिक गौरव की भावना की जीत है। विधायक विजय खेमका ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने इसे देश की आस्था, परंपरा, सनातन मूल्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरे संगठन और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं […]