Tag Archives: Purnia

PURNIA : डगरूआ के मथौर पंचायत में अधिकारियों का निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में वरीय उपसमाहर्ता-सह-स्थापना उपसमाहर्ता इन्द्रजीत कुमार ने डगरूआ प्रखंड अंतर्गत मथौर पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत के तीन आंगनवाड़ी केंद्र—कमलपुर, हिच्छामोती एवं तमोर उप स्वास्थ्य केंद्र, साथ ही मथौर पंचायत भवन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने इन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों को आवश्यक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया […]

PURNIA : नारी सम्मान और महिला आरक्षण के समर्थन में निकली पदयात्रा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पूर्णिया के तत्वावधान में शुक्रवार को नारी सम्मान और महिला अधिकारों के समर्थन में भव्य पदयात्रा एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष की कथित नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर उतरकर नारीशक्ति के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की। यह पदयात्रा कला भवन से आर.एन. शाह चौक तक निकाली गई, जिसने पूरे शहर में एक सशक्त संदेश दिया कि महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जो दल वर्षों तक महिलाओं […]

PURNIA : डॉन बोस्को स्कूल में तीन दिवसीय योगाभ्यास सम्पन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 22 से 24 अप्रैल तक पूर्णिया में तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशन में स्थानीय Don Bosco School प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट श्री संभु नाथ बर्मन द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने सभी बलकर्मियों और विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट योगाभ्यास करने की अपील की, ताकि स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति प्राप्त की जा सके। इसके बाद प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने […]

PURNIA : चार मरीजों का सफल उपचार, जागरूकता पर जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: जिले में वर्ष 2026 के जनवरी से अप्रैल माह के बीच चिन्हित चार मलेरिया मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार कर उन्हें सुरक्षित किया गया है। यह जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर.पी. मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और इलाज के कारण सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन मरीजों में एक केस के. नगर प्रखंड, एक बायसी प्रखंड तथा दो मामले पूर्णिया पूर्व शहरी क्षेत्र से सामने आए थे, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित उपचार किया गया। 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम “ड्रिवेन टू एंड मलेरिया: नाउ वी कैन. नाउ वी मस्ट.” निर्धारित की गई है। राज्य मलेरिया कार्यालय के निर्देशानुसार जिले में […]

PURNIA : CCRT छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: जिले के लिए गर्व की बात है कि किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित CCRT छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) द्वारा संचालित Cultural Talent Search Scholarship Scheme (CTSSS) के अंतर्गत यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस योजना के तहत 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं चित्रकला जैसी कलाओं में प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। चयनित बच्चों में सुहानी खातून का चयन लोक संगीत विधा में हुआ है। उन्हें किलकारी, पूर्णिया की प्रशिक्षिका सोनी जी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं ईशा कुमारी […]

PURNIA : ज्ञान भारतम् कार्यक्रम के तहत संग्रहकर्ताओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: भारत सरकार के महत्वाकांक्षी “ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम” के तहत शुक्रवार को समाहरणालय पूर्णिया में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संग्रहकर्ताओं और सर्वेयरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने के. नगर प्रखंड के चंपानगर निवासी त्रिलोकनाथ पाठक, विभूति नाथ पाठक, मधुबनी (पूर्णिया) के पंजीकर विद्यानंद झा तथा वरिष्ठ कलाकार राजीव राज को पांडुलिपि संरक्षण में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित संग्रहकर्ताओं ने बताया कि उनके पास संरक्षित पांडुलिपियां लगभग 300 से 400 वर्ष पुरानी हैं, जिन्हें उनके पूर्वजों द्वारा पीढ़ी दर पीढ़ी सुरक्षित रखा गया है। यह धरोहर आज भी उनके परिवारों में संरक्षित है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी […]

PURNIA : विशेष सत्र में NDA सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, विधायक विजय खेमका ने CM का किया अभिनंदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में एनडीए सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन में विश्वास प्रस्ताव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। अष्टादश विधानसभा सत्र की कार्यवाही में सदर विधायक विजय खेमका ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कक्ष में पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता बिहार को विकास की नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में तेजी से विकास कार्य आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के […]

PURNIA : जन सुराज की मीडिया ब्रीफिंग में CM और सरकार पर तीखा हमला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खगड़िया: जन सुराज की ओर से आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने मुख्यमंत्री और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम और शैक्षणिक योग्यता को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी का चाल, चरित्र और चेहरा क्या है, यह चुनाव से पहले ही जन सुराज ने जनता को बताया था।” PK ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहचान को लेकर ही भ्रम की स्थिति है। “इनका नाम राकेश कुमार है, राकेश कुमार मौर्य है या सम्राट चौधरी—यह स्पष्ट नहीं है। इनके जन्म वर्ष को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आते हैं, कहीं 1981 तो कहीं 1968 बताया जाता है,” उन्होंने आरोप लगाया। शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए PK ने कहा कि […]

PURNIA : पूर्णिया के विद्या विहार में ‘ज्ञान संगम 2026’ का भव्य आगाज, साहित्य–संस्कृति का अनूठा संगम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया स्थित विद्या विहार आवासीय विद्यालय के रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में शुक्रवार को तीन दिवसीय ‘ज्ञान संगम लिटरेरी एंड कल्चरल फेस्टिवल 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI) के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रो. मणीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रो. रत्नेश्वर मिश्र, डॉ. के. श्रीनिवास राव, प्रो. देवेंद्र कुमार चौबे, प्रेम कुमार मणि, पुष्यमित्र, संतोष सिंह, राजेश मिश्रा, गिरिन्द्रनाथ झा, रंजीत कुमार पॉल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मदनेश्वर मिश्र एवं डॉ. श्यामानन्द सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिससे वातावरण श्रद्धा और सम्मान से ओत-प्रोत हो उठा। अतिथियों का स्वागत विद्या […]

PURNIA : बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में बुधवार को बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजीव कुमार ने प्रथम, राजा कुमार ने द्वितीय और अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डॉ. अजीत प्रसाद सिंह द्वारा लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने वीर कुंवर सिंह की वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि […]