Tag Archives: Purnia

PURNIA : मासूम की हत्या के बाद दादा लापता, परिवार पर दोहरा संकट; पुलिस ने बनाई विशेष टीम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।अमौर थाना क्षेत्र के बागढ़र मधवा कोला गांव में छह दिन पूर्व शादी समारोह के दौरान एक बच्ची की निर्मम हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि पीड़ित परिवार पर एक और संकट आ खड़ा हुआ है। मृत बच्ची के दादा पिछले तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं, जिससे परिवार गहरे सदमे और भय के साए में जीने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सोमीया कुमारी नामक बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई थी। बाद में खोजबीन के दौरान उसका शव पास के खेत से बरामद हुआ था। बच्ची की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसने पूरे इलाके […]

PURNIA: ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पूर्णिया पुलिस ने लौटाए खोए मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत आम लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर सराहनीय पहल की है। इस कार्रवाई से लोगों में खुशी का माहौल है और पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद एक रिकवरी कैंप आयोजित कर सभी मोबाइल संबंधित लोगों को विधिवत सौंप दिए गए। इस अवसर पर मोबाइल वापस पाने पहुंचे लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लोगों के लिए यह भावुक क्षण […]

PURNIA : एचपीवी वैक्सीन के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; वैक्सीनेशन अस्थायी रूप से रोका गया || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के दौरान एक स्कूली छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल में चल रहा टीकाकरण अभियान एहतियातन कुछ समय के लिए रोक दिया गया। छात्रा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र स्थित मोहनलाल बजाज गर्ल हाई स्कूल में शनिवार सुबह छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाया जा रहा था। इसी दौरान एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वहां मौजूद शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। बीमार छात्रा की पहचान गुलाबबाग मोहनकुंडा वार्ड-4 निवासी मो. आरिफ की 15 वर्षीय पुत्री आलिया परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के […]

PURNIA : बनमनखी में फर्जी क्लिनिक का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में सील; मरीजों को सुरक्षित किया गया शिफ्ट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले के बनमनखी अनुमंडल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी क्लिनिक का भंडाफोड़ किया है। एसडीएम की छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस संचालित इस क्लिनिक में अवैध रूप से इलाज किए जाने का खुलासा हुआ। मौके पर ही क्लिनिक को सील कर दिया गया, जबकि अंदर भर्ती मरीजों को सुरक्षित अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। जानकारी के अनुसार, एसडीएम प्रमोद कुमार क्षेत्र में चल रहे जांच अभियान के तहत निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक क्लिनिक बाहर से बंद नजर आया, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई देने पर संदेह हुआ। ताला खुलवाकर जब प्रशासनिक टीम अंदर पहुंची, तो स्थिति चौंकाने वाली थी। क्लिनिक के अंदर बेहद संकरे स्थान में बड़ी संख्या में मरीज […]

PURNIA : आंगन में घुसकर वार्ड सदस्य की हत्या, मुख्य महिला आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव में गुरुवार को 57 वर्षीय वार्ड सदस्य अशफाक अंसारी की हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक धुसमल पंचायत के वार्ड संख्या 9 के निर्वाचित वार्ड सदस्य थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजनों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच गांव के ही कुछ लोग अशफाक अंसारी के घर के आंगन में घुस आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नबीसता, पति अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती तथा नफीस ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। हमले के दौरान उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें पहुंचीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और […]

PURNIA : पूर्णिया में चोरी की घटना पर संगठन सक्रिय, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। शहर के बाड़ी हाट वार्ड संख्या 21 में एक विकलांग बुजुर्ग महिला की किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारी सक्रिय हो गए और पीड़िता की सहायता के लिए आगे आए। जानकारी के अनुसार, संगठन के नगर कार्यालय स्थापना कार्य के दौरान ही घटना की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को मिली। सूचना मिलते ही वे एक्शन मोड में आ गए और तत्काल कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय थाना को भी दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई। नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत अपनी टीम के साथ पीड़ित महिला को थाना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिकी दर्ज कराई […]

PURNIA : विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बचाव और इलाज पर दी गई विस्तृत जानकारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शनिवार को मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मौसमी महामारी मलेरिया से बचाव के उपायों और समय पर इलाज के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करना है। उन्होंने जानकारी दी कि मलेरिया एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो प्लास्मोडियम नामक परजीवी के कारण होता है और संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह परजीवी शरीर में प्रवेश […]

PURNIA : पूर्णिया में रेड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। आदि शक्ति युवा सेवा संघ के तत्वावधान में शनिवार को आनंदनगर, खुश्कीबाग में रेड टेनिस बॉल लॉन्ग बाउंड्री क्रिकेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्णिया सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद जितेंद्र यादव ने खुद मैदान में उतरकर बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष निकेश कुमार समेत राहुल बाबा, सन्नी पासवान, सतीश सिंह, विक्रम जी, संजू बाबा, राजा खान, शिवम जायसवाल, अभिषेक पासवान, गुड्डू, सोनू मिश्रा, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जितेंद्र यादव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार […]

PURNIA : ज्ञान संगम 2026 का द्वितीय दिवस साहित्य, संवाद और सांस्कृतिक गतिविधियों से रहा सराबोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय स्थित रमेश चंद्र मिश्रा सभागार में आयोजित तीन दिवसीय ज्ञान संगम 2026 के द्वितीय दिवस का आयोजन शनिवार को साहित्यिक ऊर्जा, वैचारिक संवाद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सब हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI) द्वारा आयोजित इस लिटरेरी एवं कल्चरल फेस्टिवल में दूसरे दिन भी साहित्य, कला और संस्कृति के विविध आयामों की सजीव प्रस्तुति देखने को मिली। द्वितीय दिवस पर पुस्तक स्टॉल, कला प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। विद्यालय की कक्षा 8, 9, 11 एवं 12 (आर्ट्स संकाय) के विद्यार्थियों ने विभिन्न सत्रों में भाग लेकर साहित्यिक विमर्शों से ज्ञान अर्जित किया तथा कला एवं पुस्तक प्रदर्शनियों का अवलोकन कर अपनी समझ को समृद्ध किया। प्रथम सत्र […]

PURNIA : पूर्णिया में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया-सहरसा एनएच-107 पर बनमनखी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान बनमनखी वार्ड संख्या 4 निवासी 48 वर्षीय विनोद बहादुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह घर से खाना लेकर खेत जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को पहचान कर परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी खबर दी गई। बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल […]