Tag Archives: Purnia

Noimg

PURNIA : “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर : मंत्री रत्नेश सदा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : डगरुआ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने शिविर में पहुंचकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को मंत्री के समक्ष रखा। प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई […]

Noimg

PURNIA : उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती बरतें अधिकारी : विजय खेमका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने पर जोर पूर्णिया : समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित जिला उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में सदर विधायक विजय खेमका ने अधिकारियों को एनडीए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक, बीज और कृषि दवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक में विधायक ने विभागीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिले में लगभग 1.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल की खेती के लिए 55 हजार से अधिक मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा […]

PURNIA : धूसर टीकापट्टी पंचायत सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

राशन, पेंशन, आवास और कृषि योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर पूर्णिया : रुपौली प्रखंड अंतर्गत धूसर टीकापट्टी पंचायत में आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया एवं जनप्रतिनिधि शांति देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने […]

PURNIA : पूर्णिया के विकास मुद्दों को लेकर महापौर की मंत्री से मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जलजमाव, अधूरी ड्रेनेज योजना और छोटी विकास योजनाओं को लेकर उठाई आवाज पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने पटना में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास योजनाओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान महापौर ने मंत्री को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान महापौर ने पूर्णिया शहर में जलजमाव, अधूरी ड्रेनेज योजनाओं तथा छोटी विकास योजनाओं के ठप पड़ने से आम लोगों को हो रही परेशानियों की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण के बीच आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की […]

PURNIA : नीट पेपर लीक पर पप्पू यादव का बड़ा हमला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

बोले — “NEET परीक्षा खत्म हो, 12वीं के अंकों के आधार पर हो मेडिकल में दाखिला” पूर्णिया : नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक अब एक “घोटाला उद्योग” बन चुका है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सांसद ने कहा कि लगातार हो रही धांधलियों और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को देखते हुए नीट जैसी परीक्षाओं को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिला 12वीं की मेरिट और रैंकिंग के आधार पर होना चाहिए, ताकि कोचिंग माफिया और पेपर लीक सिंडिकेट पर रोक लग सके। […]

PURNIA: रामपुर पंचायत में सहयोग शिविर को मिला जनसमर्थन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

“सरकार आपके द्वार” पहल के तहत प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं पूर्णिया : बिहार सरकार की “सरकार आपके द्वार” पहल के तहत मंगलवार को डगरुआ प्रखंड के रामपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। शिविर में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग सह पूर्णिया जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा पहुंचे और आम लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी शिकायतों और आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए […]

ARARIA : अररिया में सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 किया जाम, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप अररिया : जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-6 निवासी मोहम्मद हसाबुल के पुत्र सोहेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोहेल सड़क किनारे खड़ा होकर घर जाने के लिए सड़क पार करने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते […]

PURNIA : साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सहयोग शिविर और जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश पूर्णिया : उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं बिहार मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों, न्यायालयीन प्रकरणों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी, जिला स्थापना, जनगणना-2027 तथा सहयोग शिविर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकांश कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों […]

PURNIA : जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत विशेष अभियान शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के सहयोग से पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा “जनजातीय गरिमा उत्सव-2026” के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जिले के जनजातीय बहुल गांवों में 18 मई से 25 मई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लोगों को विभिन्न सरकारी […]

PURNIA : जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खरीफ सीजन को लेकर उर्वरक उपलब्धता और जैविक खेती पर हुई चर्चा पूर्णिया : उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, रूपौली विधायक कलाधर मंडल, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि, अमौर एवं बायसी विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने बताया कि खरीफ 2026 में जिले में कुल 1 लाख […]