Tag Archives: Purnia

PURNIA : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 15वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पटना में  प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को पटना स्थित रविंद्र भवन में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सिक्किम एवं नागालैंड के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विधान परिषद सदस्य संजीव चौरसिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूर्णिया जिले से संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिन्हा के अस्वस्थ रहने के कारण संगठन का प्रतिनिधित्व […]

PURNIA : (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पुनः बने विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सीमांचल भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पूर्णिया। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर बिहार भाजपा के संयोजक  डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को पुनः बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल का उप नेता चुने जाने पर सीमांचल सहित पूरे उत्तर बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा नेतृत्व द्वारा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। भाजपा नेताओं ने कहा कि (प्रो.) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने वर्षों से संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा बिहार के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को […]

PURNIA : विपरीत मौसम में भी सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा एवं सहायक अभियंता आशुतोष कुमार के साथ बैठक कर जिले में हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से इंडस्ट्रियल एस्टेट पावर सब स्टेशन से जुड़ी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की गई। हाल के दिनों में आंधी, वर्षा और वज्रपात के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि खराब मौसम के कारण जिले की विद्युत आधारभूत संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है। कटिहार जिले में करीब 400 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए […]

PURNIA : बनमनखी में शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ट्रेन हादसे और सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता पूर्णिया : पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी विधानसभा अंतर्गत चाँदपुर भाँगहा पंचायत में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दो अलग-अलग हादसों में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया तथा अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। सांसद पप्पू यादव सबसे पहले पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित छर्रापट्टी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय विमल यादव के पुत्र बाबूल कुमार की चेन्नई में ट्रेन हादसे में हुई दर्दनाक मौत पर शोक जताया। परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए युवाओं […]

PURNIA : व्हाट्सएप ग्रुप से बदल रही गरीब छात्रों की तकदीर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

‘सृजनात्मक पाठशाला’ के जरिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिल रही छात्रवृत्ति और नई उम्मीद पूर्णिया : आज के दौर में जहां सोशल मीडिया का उपयोग अधिकतर मनोरंजन और सामान्य बातचीत तक सीमित होकर रह गया है, वहीं पूर्णिया में व्हाट्सएप के जरिए शुरू की गई एक अनोखी पहल गरीब और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के जीवन में नई रोशनी ला रही है। ‘सृजनात्मक पाठशाला’ नामक यह मंच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। इस सामाजिक और शैक्षणिक पहल के संस्थापक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत एक सरकारी कॉलेज में कार्यरत शिक्षक डॉ. विवेका नंद सिंह हैं, जिन्हें छात्र आदरपूर्वक डॉ. वी.एन. सिंह के नाम से जानते हैं। आर्थिक तंगी से […]

PURNIA : मरंगा टोल प्लाजा पर 91 किलो गांजा बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्कॉर्पियो से 21 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मरंगा टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो से करीब 91 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गांजा की खेप को दूसरे जिले में सप्लाई करने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गांजा लदे स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त […]

PURNIA : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद हाइवा ने युवक को कुचला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था पप्पू शाह, अस्पताल में हुई मौत पूर्णिया : पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रही बेलगाम हाइवा ने कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग मंदिर के समीप हुआ। मृतक की पहचान मरंगा मुर्गी फार्म वार्ड संख्या-9 निवासी सुआ लाल साह के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू शाह सुबह हरदा बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान सत्संग मंदिर के पास तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें […]

PURNIA : पूर्णिया में बंधक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोकवा अंडी टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में धमदाहा थानाध्यक्ष, एसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। जमीन विवाद से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार ढोकवा अंडी टोला निवासी रंजन सोरेन की पत्नी पूजा मुर्मू ने बताया कि […]

PURNIA : सहयोग शिविर को लेकर भवानीपुर प्रखंड में समीक्षा बैठक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

19 मई से पहले सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन का निर्देश पूर्णिया : जिला पदाधिकारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, सहयोग शिविर, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का कार्य लगातार तेज गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी भवानीपुर की अध्यक्षता में सहयोग शिविर की अद्यतन कार्य प्रगति को लेकर प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि 19 मई 2026 को पंचायत बड़हरी स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया […]

PURNIA : एनसीओआरडी बैठक में मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री रोकने और सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी तेज करने का आदेश पूर्णिया : अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में  प्रज्ञान सभागार, पूर्णिया में एनसीओआरडी (NCORD) से संबंधित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, जनजागरूकता अभियान एवं विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विषयवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यालय स्तर पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर […]