Month: April 2026

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, किशोर की मौत, एक घायल – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना भवानीपुर चौक से पूरब एनएच-31 पर करीब 3:30 बजे की है। मृतक की पहचान नगरपारा वार्ड संख्या-4 निवासी हिमांशु कुमार (16), पिता स्व. जोगी पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक सूरज कुमार (20), पिता रवीन पासवान, का इलाज नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जाता है कि हिमांशु अपने दोस्त सूरज के साथ मधुरापुर बाजार से आलू खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान […]

Noimg

प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ क्रिएटिव टेलेंट हंट का रजिस्ट्रेशन – GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

01 मई को संभावित है लिखित परीक्षा नवगछिया के एनएच 31 पर प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। प्रतियोगिता को विभिन्न कक्षा के अनुसार पांच श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी शामिल हैं। किड्स वर्ग में केजी के छात्र, प्री-जूनियर में कक्षा 1 से 2, जूनियर में कक्षा 3 से 5, सीनियर में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर सेकेंडरी में कक्षा 9 से ऊपर के छात्र भाग […]

NAUGACHIA : नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुआ क्रिएटिव टेलेंट हंट || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रतिभागियों में उत्साह नवगछिया स्थित Presidency International School में आयोजित होने वाले क्रिएटिव टैलेंट हंट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है। प्रतियोगिता को विभिन्न कक्षा के अनुसार पांच श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें किड्स, प्री-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी शामिल हैं। किड्स वर्ग में केजी के छात्र, प्री-जूनियर में कक्षा 1 से 2, जूनियर में कक्षा 3 से 5, सीनियर में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर सेकेंडरी में कक्षा 9 से ऊपर के छात्र भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने […]

NAUGACHIA : परवल तोड़ने गए किसान की गोली लगने से संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गंगा दियारा में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बड़ी विशनपुर निवासी दिलीप कुमार मंडल (25 वर्ष), पिता भीम मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार सुबह करीब 7 बजे घर से परवल की सब्जी तोड़ने के लिए दियारा क्षेत्र गया था। करीब 10 बजे स्थानीय किसानों ने उसे खेत में मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना अध्यक्ष पुनि संतोष कुमार पुलिस […]

NAUGACHIA : चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया एवं कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच भवानीपुर गुमटी संख्या-3 के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार भवानीपुर गुमटी के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की पहचान मधुबनी जिले के हरलाखी निवासी राजेंद्र मंडल के पुत्र शंकर मंडल के रूप में हुई। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस […]

NAUGACHIA : मानसिक तनाव में युवक ने खुद को घायल किया, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के दौनिया टोला निवासी एक युवक द्वारा मानसिक तनाव के कारण स्वयं को गंभीर रूप से घायल करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान निरंजन राम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन राम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। गुरुवार की शाम उन्होंने अचानक स्वयं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज हेतु उन्हें भागलपुर के उच्चतर चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक […]

NAUGACHIA: गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतु कुमारी की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी गुलशन कुमार को यह सजा सुनाई। मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोसाईगांव निवासी गोरेलाल यादव की मां शिरो देवी की 2 दिसंबर 2022 को पुरानी रंजिश के कारण अपराधियों द्वारा गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गोरेलाल यादव के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें गुलशन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले की सुनवाई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश […]

BHAGALPUR : बांका में प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग से आहत होकर 19 वर्षीय नवविवाहिता लाडो खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने भागलपुर के मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाडो खातून नया टोला हसनपुर की निवासी थी। उसकी शादी करीब 10 महीने पहले मोहम्मद हासिब (25) से हुई थी, जो पेशे से बिजली मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पूर्व वह अपने पति के साथ मायके आई थी और वहीं रह रही थी। परिजनों के अनुसार, लाडो खातून का पिछले छह महीने से पड़ोस के युवक गुफरान (पिता—अब्बास) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना […]

BHAGALPUR : बिहार का अगला मुख्यमंत्री एनडीए तय करेगा: जदयू एमएलसी संजय सिंह || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर दौरे पर पहुंचे जदयू प्रवक्ता सह एमएलसी संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका निर्णय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। यह पूरी तरह से गठबंधन का आंतरिक मामला है। आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर दोनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन होगा। वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं […]

BHAGALPUR: भागलपुर जंक्शन पर जानलेवा लापरवाही, ट्रेन के नीचे से गुजरते दिखे यात्री || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर रेलवे जंक्शन पर एक बार फिर सिविक सेंस की कमी और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। सुबह के समय स्टेशन पर ऐसा खतरनाक दृश्य देखने को मिला, जिसने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब प्लेटफॉर्म पर यात्री गाड़ियां या मालगाड़ियां खड़ी रहती हैं, तो कई लोग जल्दबाजी में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रेन के नीचे से गुजरते नजर आते हैं। यह न केवल रेलवे नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सीधे तौर पर अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) की ओर से कोई […]