Month: April 2026

BHAGALPUR: विश्व णमोकार दिवस पर जैन समाज ने दिया अहिंसा और शांति का संदेश || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर सहित देश और दुनिया भर में जैन समाज द्वारा विश्व णमोकार दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का उच्चारण कर वैश्विक शांति, अहिंसा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवाओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में णमोकार मंत्र का जाप करते हुए विश्व में शांति, सौहार्द और भाईचारे की स्थापना की कामना की। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में हिंसा और संघर्ष का माहौल बना हुआ है, जिससे मानवता प्रभावित हो रही है। ऐसे दौर में जैन धर्म का मूल सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्मः” पूरी दुनिया […]

BHAGALPUR : गंगा में डूबने से इंटर के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के बड़ी खंजरपुर दुर्गा स्थान इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में डूबने से एक इंटर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरंजन यादव के पुत्र ओम कुमार यादव मवेशियों के लिए चारा लाने गंगा नदी के दूसरी ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी, जिसके बाद SDRF टीम को भी अलर्ट किया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसडीआरएफ टीम करीब […]

BHAGALPUR : भागलपुर में 135 हज यात्रियों का हुआ स्वागत, दुआइया मजलिस का आयोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को 135 हज यात्रियों के सम्मान में “दुआइया मजलिस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस अवसर पर हज यात्रियों को यात्रा से पूर्व आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनुभवी एवं ख्याति प्राप्त प्रशिक्षकों ने हज यात्रा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और यात्रियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों को यात्रा किट भी प्रदान की गई, जिसमें तौलिया, इत्र की शीशी, चश्मा सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। […]

PURNIA: पूर्णिया में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, 23 अप्रैल तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: जिला स्तर पर 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सह वर्चुअल उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), पूर्णिया द्वारा की गई। बैठक में पूर्णिया जिले के सभी परियोजना पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सहयोगी संस्थाओं—UNICEF, Piramal C-FAR, PSI, करुणा सेक्शन क्लिनिक, Vikramshila Education Resource Society, एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी, फीया फाउंडेशन, Reliance Foundation तथा Association for Voluntary Action के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पोषण पखवाड़ा के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा समन्वित रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। पोषण पखवाड़ा का उद्देश्यपोषण पखवाड़ा 2026 का मुख्य उद्देश्य जीवन के […]

PURNIA : सशस्त्र सीमा बल द्वारा स्कूल परिसर में कराया गया योगाभ्यास, विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया :  सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया द्वारा स्थानीय बाल मध्य विद्यालय, मधुबनी सदर पूर्णिया के प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट श्री शंभु नाथ बर्मन द्वारा की गई। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट योग करने की अपील करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बलकर्मियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का […]

PURNIA : उर्सूलाइन कॉन्वेंट विद्यालय में 2000 क्षमता वाले मल्टीपर्पस हॉल का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। उर्सूलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्णिया में नवनिर्मित 2000 क्षमता वाले अत्याधुनिक मल्टीपर्पस हॉल का उद्घाटन गुरुवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने फीता काटकर हॉल का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी का अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं चंदन टीका लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान, लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने छात्राओं […]

PURNIA : पूर्णिया में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जिलाधिकारी ने दिए कई अहम निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट तथा सुरक्षित वाहन संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने शहर में सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। यातायात व्यवस्था सुधार के लिए निर्देशजिलाधिकारी ने नगर निगम, पथ निर्माण विभाग, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू करने, समुचित पार्किंग सुविधा विकसित करने, प्रमुख स्थानों […]

PURNIA: डगरूआ में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो बाल श्रमिक मुक्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्णिया के तत्वावधान में गुरुवार को जिले के डगरूआ प्रखंड में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति को लेकर विशेष धावा दल अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगाना एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था। संयुक्त धावा दल टीम द्वारा विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं गैरेजों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल दो बाल श्रमिकों को कार्यस्थलों से मुक्त कराया गया। अभियान की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डगरूआ श्री अमरनाथ यादव ने की ।  टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कसबा  शुभम प्रियदर्शी, अमौर प्रभारी बैसा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदित्य आकाश कुमार सहित प्रयास जैक सोसाइटी के सदस्य  शेखर तिर्की […]

PURNIA: कानकी धाम पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के साथ की पूजा-अर्चना || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। नितिन नवीन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल स्थित प्रसिद्ध कानकी धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और सामाजिक समरसता के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कानकी धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और ईश्वरीय आशीर्वाद से जनसेवा के कार्यों को नई प्रेरणा और शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के […]

PURNIA: पूर्णिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, 8254 सिलेंडरों का हुआ वितरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-399 के अनुसार गुरुवार को जिले में संचालित विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8254 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वहीं गैस एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 11531 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव ने बताया कि गुरुवार को जिले के कुल 8983 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग दर्ज कराई […]