Month: April 2026

फेक सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल, साइबर थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र की एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उनकी पुत्री की तस्वीरें वायरल की जा रही हैं, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी संदीप कुमार द्वारा फेक आईडी बनाकर यह कृत्य किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी […]

Noimg

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नई बाल संसद का गठन, छात्रा रितुराज बनीं प्रधानमंत्री || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पछियारी टोला, औलियाबाद में पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद की पूर्व कमेटी को भंग कर नई बाल संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की देखरेख एवं पूर्व प्रधानमंत्री आर्यन कुमार गगन के संचालन में संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री पद के लिए आयोजित मतदान में छात्रा रितुराज ने 10 वोट प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद हासिल किया, जबकि 4 वोट प्राप्त कर छात्रा आर्णिका कुमारी उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं। निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मो. शमीम उद्दीन, संतोष कुमार रजक, रविशंकर झा तथा शिक्षिका कंचन कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नई बाल संसद में छात्र आर्यन को शिक्षा मंत्री, कुसुम/मीना को उप शिक्षा मंत्री, सुरुचि […]

Noimg

‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया स्थित बनारसी लाल वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया की छात्राओं ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी प्रतिभागी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ अवधेश रजक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ रजक ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता […]

Noimg

बालू लदे ट्रैक्टर ने दो महिला मजदूरों को रौंदा, सास की मौके पर मौत, बहू गंभीर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्पूरी बांध स्थित पहाड़पुर चौक हनुमान मंदिर के समीप शनिवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गेहूं फसल कटाई करने बहियार जा रही दो महिला मजदूरों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी गीता देवी (50 वर्ष), पति महेश शर्मा के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल उनकी बहू मिशन देवी (35 वर्ष), पति धीरज शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है, […]

Noimg

नवगछिया में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आगाज़, निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया में सांवरिया सरकार के तत्वावधान में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आठवां आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। यह दो दिवसीय आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन शनिवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। निशान शोभायात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका एवं भक्ति गीतों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंची, जहां श्रद्धालु भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया […]

Noimg

भागलपुर में लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन सम्पन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा नव-निर्मित लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में विधि जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग, अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह राज्यसभा सदस्य श्री मनन कुमार मिश्रा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण भी किया और इसकी सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि यह अत्याधुनिक लॉयर्स ब्लॉक एवं लाइब्रेरी अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर अध्ययन सामग्री और सुविधाओं […]

Noimg

पीरपैंती में रेलवे सामग्री चोरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोलडंप के समीप रेलवे की प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली (पॉल्यूशन कंट्रोल स्प्रिंकलर) से जुड़े जीआई पाइप की लगातार हो रही चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बड़ी मात्रा में चोरी की गई रेलवे सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से कोलडंप क्षेत्र में रेलवे संपत्ति की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। विशेष रूप से प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली में लगे जीआई पाइप और अन्य उपकरणों की चोरी से रेलवे को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर […]

Noimg

बेगूसराय जमीन घोटाले में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख घूस लेते पेशकार समेत तीन गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागलपुर निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जमीन घोटाले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी मुंगेर से तथा दो बेगूसराय से पकड़े गए हैं। सभी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भागलपुर लाया गया, जहां उन्हें निगरानी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल अंचल अंतर्गत पंचवीर पंचायत की बहुमूल्य सरकारी जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि इस जमीन को बचाने और मामले में पक्ष में फैसला दिलाने के नाम पर भारी रिश्वत की मांग की जा रही थी। उक्त जमीन करीब तीन कट्ठा चार धुर […]

Noimg

टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, नामांकन शुल्क माफी पर बनी सहमति || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत टीएनबी कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्रों ने नामांकन शुल्क माफी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों के आंदोलन के बाद कॉलेज प्रशासन के साथ हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बन गई, जिससे छात्रों में संतोष देखा गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय स्तर पर छात्राओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग के लिए निशुल्क नामांकन का स्पष्ट आदेश जारी किया गया है, लेकिन टीएनबी कॉलेज प्रशासन द्वारा इसे समय पर लागू नहीं किया गया। इसके कारण कई छात्र-छात्राएं बिना जानकारी के ही निर्धारित शुल्क जमा कर नामांकन करा चुके हैं। छात्रों का कहना था कि इस महत्वपूर्ण आदेश […]

Noimg

भागलपुर में चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद समेत जेवर बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इशाकचक थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण भी बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी 2026 को इशाकचक थाना में बबली कुमारी ने अपने घर में चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस […]