Month: April 2026

Noimg

PURNIA: भट्ठा बाजार हाट में अवैध वसूली पर सख्ती, निर्धारित दर से ही लिया जाएगा शुल्क || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भट्ठा बाजार स्थित हाट परिसर में रविवार को फुटकर दुकानदारों, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, संवेदकों एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महापौर विभा कुमारी को प्राप्त शिकायतों के आलोक में बुलाई गई थी, जिसमें निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली की शिकायत सामने आई थी। बैठक में सभी पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा तय दर के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। निर्णय के अनुसार चट्टी दुकानदारों से 10 रुपये प्रति चट्टी तथा छोटे दुकानदारों से 4 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से ही राशि वसूली की जाएगी। बैठक के दौरान यह भी सख्त निर्देश दिया गया कि निर्धारित दर से अधिक वसूली […]

Noimg

PURNIA: पूर्णिया में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, एक दिन में 7803 सिलेंडर का वितरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर रविवार को जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्णिया जिले के सभी अनुमंडलों में गैस एजेंसियों के कार्यालय एवं गोदामों का सतत निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जिले की विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8900 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई, जिसके विरुद्ध 7803 गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। वर्तमान में एजेंसियों के गोदामों में 19689 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे स्पष्ट है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 से […]

Noimg

PURNIA:अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार की मांग, संस्थाओं को कमजोर करना देशहित में नहीं : सांसद पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अग्निवीर योजना एवं देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेने की मांग की है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े किसी भी निर्णय में व्यापक चर्चा और सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि सैनिकों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा होती है, तो इसका प्रभाव राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर स्पष्ट नीति लाने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे उच्च स्तरीय समिति को भेजने की मांग की। उन्होंने […]

Noimg

PURNIA: शराबबंदी कानून नहीं सामाजिक क्रांति है, इसे जारी रखना जरूरी : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शराबबंदी केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक क्रांति है, जिसे राज्यहित में आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू किया गया पूर्ण शराबबंदी का निर्णय बिहार के सामाजिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। इस फैसले ने समाज के आर्थिक एवं सामाजिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि शराबबंदी का सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिला है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरेलू हिंसा की […]

Noimg

PURNIA: भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ, आस्था से सराबोर हुआ क्षेत्र || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ, आस्था से सराबोर हुआ क्षेत्र पूर्णिया : पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पिपरा गांव में 5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पावन महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश शोभायात्रा मां काली स्थान, काली घाट (दीवानगंज) से जल भरकर प्रारंभ हुई, जो दीवानगंज काली घाट, त्रिवेणी चौक, दीवानगंज चौक, रौतारा टोल एवं रौतारा बाजार होते हुए पिपरा स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद वैदिक […]

Noimg

PURNIA:भोगा भटगामा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के भोगा भटगामा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक विजय खेमका सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंह, संजय मिश्रा, विजय राय, अभ्यम लाल, मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, अजय सिंह तथा मीणा राजभर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं पांच निष्ठा के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षण वर्ग […]

Noimg

PURNIA: पूर्णिया में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च, युवाओं में दिखा उत्साह ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : शहर के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास रहा, जब मां कामाख्या मोटर्स शोरूम में लोकप्रिय बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शोरूम के एमडी पंकज कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबंधक नितीश निशांत ने केक काटकर किया। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को हंटर 350 के नए फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। कंपनी ने इस बाइक को विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग अनुभव पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम में शोरूम स्टाफ, ग्राहक एवं बाइक प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लॉन्च के दौरान […]

Noimg

NAUGACHIA: क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन खिलाड़ी जिला टीम में चयनित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया  क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकैडमी से तीन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की टीम के लिए हुआ है, जो स्थानीय क्रिकेट जगत के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। अकैडमी के अध्यक्ष राजेश कुमार झा (ज्ञान वाटिका प्रिंसिपल) एवं सचिव प्रफुल्ल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया  क्रिकेट अकैडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन Bihar Cricket Association द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-16 प्रतियोगिता के लिए भागलपुर जिला टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में पीयूष कुमार (भवानीपुर), शहंसा खान (मनिया मोड़) एवं विशाल कुमार सिंह (श्रीपुर) शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का […]

बिहपुर में अवैध कफ सिरप कारोबार का भंडाफोड़, 8.100 लीटर कफ सिरप व 82,902 रुपये बरामद || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला केबिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8.100 लीटर कफ सिरप एवं 82,902 रुपये नकद राशि बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी आशुतोष चौधरी द्वारा अपने घर से अवैध रूप से कफ सिरप बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 81 बोतल कफ सिरप, जिसकी कुल मात्रा 8.100 लीटर बताई गई है, तथा बिक्री से संबंधित 82,902 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने […]

Noimg

गोपालपुर में महिला साइबर ठगी की शिकार, खाते से 53 हजार रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 53 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालपुर निवासी टुनटुन प्रसाद सिंह की पत्नी माधुरी देवी का खाता दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की गोसाईंगांव शाखा में है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 53 हजार रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने स्वयं इतनी राशि नहीं निकाली है। माधुरी देवी ने आरोप लगाया है कि बड़ी मकंदपुर स्थित एक ग्राहक […]