Month: April 2026

Noimg

शाहकुंड में दिनदहाड़े बड़ी लूट, पेट्रोल पंप मालिक से 8.10 लाख रुपये छीनकर फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के शाहकुंड-अकबरनगर मुख्य मार्ग पर सैदपुर और जानीपुर के बीच बुधवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मंटू कुमार अपने पेट्रोल पंप से नकदी लेकर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाहकुंड शाखा में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी उनका पीछा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधी काफी देर से उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही मंटू कुमार सैदपुर […]

Noimg

भागलपुर में दो खेल विधाओं के एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र स्थापित, 6 व 9 अप्रैल को होगा चयन ट्रायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर :मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवासन, पौष्टिक भोजन, आधुनिक खेल किट एवं उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में राज्यभर में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भागलपुर जिले में भी दो खेल विधाओं के एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें साहू उच्च विद्यालय, साहू परबत्ता (नवगछिया) में तीरंदाजी (बालक) तथा राजकीय बालिका इंटर विद्यालय, भागलपुर में बैडमिंटन (बालिका) का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों में नामांकन के लिए विभिन्न खेल विधाओं का चयन ट्रायल 27 मार्च से 10 अप्रैल के बीच आयोजित किया जा रहा है। जिला […]

Noimg

PURNIA: सड़क किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, हादसे में हुई थी मौत || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया में सड़क किनारे खून से लथपथ मिले अज्ञात शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। मृतक की पहचान मालडीहा गुलाबटोल निवासी बिजेंद्र ऋषि उर्फ बीजो ऋषि के रूप में हुई है, जो गुरुवार से रहस्यमय तरीके से लापता थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम धमदाहा थाना क्षेत्र के ढकुआ मोड़ स्थित लीची बगान के पास सड़क किनारे उनका शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को सुरक्षित रख लिया था। गुमशुदगी के दूसरे दिन शनिवार को परिजनों ने शव की पहचान की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजेंद्र ऋषि की मौत सड़क हादसे में हुई है। शव के सिर पर […]

Noimg

PURNIA: संदिग्ध परिस्थिति में तीन बच्चों की मां की मौत, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋषि देव टोला में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव ससुराल स्थित घर में बेड पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन और ससुराल पक्ष फिलहाल मामले पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान लादूगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी संजय ऋषि देव की पत्नी छेदनी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुढ़ो गांव की रहने वाली थी। पति संजय ऋषि देव के अनुसार, शुक्रवार को छेदनी देवी रोज […]

Noimg

PURNIA: विद्यालय विकास को लेकर विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में शनिवार को भट्ठा दुर्गाबाड़ी स्थित पीएम श्री बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय विकास, शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधायक ने इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर छात्र यशराज सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना विद्यालय परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है। विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, शौचालय, खेल मैदान तथा पेयजल सुविधाओं […]

Noimg

PURNIA : बेटियों के कौशल विकास हेतु सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास की उठाई मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास ब्लॉक की स्थापना की मांग की है। उन्होंने यह मुद्दा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना एवं जनजातीय मामलों के मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर हुई चर्चा के दौरान उठाया। सांसद ने कहा कि पिछड़े, दलित, एससी, एसटी एवं ईबीसी वर्ग की बड़ी संख्या में बेटियाँ आर्थिक और सामाजिक कारणों से दसवीं या ग्यारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यदि सीमांचल क्षेत्र, विशेषकर पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास की स्थापना होती है, तो छात्राओं को सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

PURNIA : मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जयनगर-घुरना पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शुभारंभ ||GS NEWS

Purnia NewsDESK 1110

पूर्णिया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को अररिया जिले के घुरना में जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा) भाया नरपतगंज पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। लगभग 35.770 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना को सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि यह सड़क सामरिक और व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत-नेपाल सीमा तक सीधा संपर्क स्थापित होने से सुरक्षा बलों के आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के हर क्षेत्र को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना […]

Noimg

PURNIA : महादेवी वर्मा जयंती पर कलाभवन में काव्यमय संगोष्ठी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। महान हिंदी कवयित्री एवं ‘आधुनिक मीरा’ के रूप में विख्यात महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर कलाभवन, पूर्णिया के साहित्य विभाग द्वारा रविवार, 5 अप्रैल 2026 को विशेष काव्यमय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कलाभवन परिसर स्थित साहित्य विभाग में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा। साहित्य विभाग की मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कवयित्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संगोष्ठी में साहित्यकार, विद्यार्थी एवं काव्य प्रेमी महादेवी वर्मा की चयनित रचनाओं का काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। साथ ही ‘स्त्री विमर्श’ विषय पर स्वरचित कविताओं का पाठ तथा उनके साहित्यिक अवदान और व्यक्तित्व पर वक्ताओं द्वारा संक्षिप्त विचार भी रखे जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व […]

Noimg

PURNIA : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत नगर मंडल पश्चिम भाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मधुबनी राजेंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक विजय खेमका, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के दौरान वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर तेजी से उभरती हुई आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ देश संकल्प […]

Noimg

PURNIA: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत नगर मंडल पश्चिम भाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मधुबनी राजेंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक विजय खेमका, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न सत्रों के दौरान वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर तेजी से उभरती हुई आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ देश संकल्प […]