Month: April 2026

प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी नवोदय विद्यालय में चयनित, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने चीकू कुमारी को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी माता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक होती है। सम्मान समारोह के दौरान चीकू कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों द्वारा बेहतर ढंग से पढ़ाई […]

Noimg

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा […]

Noimg

ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई||| GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के डाला में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 198 कार्टून में बंद कुल 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने […]

Noimg

गंगा में डूबे किशोर समेत दो लोगों का शव 40 घंटे बाद बरामद, क्षेत्र में शोक|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे किशोर समेत दो व्यक्तियों का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद तीसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। दोनों के शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल जाने से अररिया और सहरसा के रहने वाले दो लोग गहरे पानी में चले गए थे और डूब गए। घटना के बाद से ही परबत्ता थाना पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार शव की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों शव महादेवपुर गंगा घाट से कुछ […]

Noimg

स्मैक के नशे में युवक से मारपीट, घायल; वीडियो वायरल|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार (पिता शम्भू रजक) के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में सुमित कुमार का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इधर, इस घटना […]

Noimg

24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का हुआ समापन, हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ आयोजन|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन समिति के अनुसार, हनुमत् जयंती पर अखण्ड रामायण पाठ का विशेष महत्व होता […]

Noimg

स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की बैठक, 6 से 12 अप्रैल तक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी||| GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर ।बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र की उपस्थिति में शुक्रवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा कार्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। साथ ही पार्टी के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और समर्पित कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बने। उन्होंने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का स्थापना दिवस […]

Noimg

पं॰ नन्द लाल तिवारी बने सनातन बोर्ड परिषद के सह को-आर्डिनेटर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया निवासी पं॰ नन्द लाल तिवारी को सनातन बोर्ड परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें नवगछिया प्रखण्ड के सह को-आर्डिनेटर पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति पत्र बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री/को-ऑर्डिनेटर देवानंद मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। पत्र में पं॰ नन्द लाल तिवारी को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। परिषद ने उम्मीद जताई है कि पं॰ नन्द लाल अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और सनातन बोर्ड परिषद के विचारों को समाज के बीच व्यापक रूप से प्रचारित करेंगे। इसके साथ ही वे संगठन में अधिक से अधिक लोगों […]

Noimg

ज्योतिकलश रथयात्रा धूमधाम से संपन्न, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित ज्योतिकलश रथयात्रा का द्वितीय दिवस शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रतिनिधि सुजीत कुमार के नेतृत्व में निकली इस रथयात्रा का विभिन्न गांवों और बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा गायत्री मंदिर नारायणपुर से प्रारंभ होकर मधुरापुर बाजार, बलहा शिव मंदिर, बिरबन्ना, चकरामी, भवानीपुर और नगरपारा होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर और जयकारों के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों को धर्म और संस्कृति के मूल तत्वों की जानकारी दी गई, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जब रथयात्रा प्राचीन भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं […]

Noimg

भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मिनी ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर रूप से झुलसा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के पास ट्रक और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी देर तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे मौके से निकालकर पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी मिथुन के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक भागलपुर से खगड़िया की ओर जा […]