Month: April 2026

Noimg

कोसी तटबंध एवं बाढ़ की स्थिति पर संसद में उठा मुद्दा||| GS NEWS

भागलपुरDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय कुमार मंडल ने संसद में कोसी नदी पर तटबंध निर्माण, नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर पड़ने वाले प्रभाव तथा भागलपुर सहित निचले इलाकों में संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया। उन्होंने प्रश्न संख्या 6295 के माध्यम से 2 अप्रैल 2026 को केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। संसद में जल शक्ति राज्य मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि बाढ़ प्रबंधन एवं कटाव-रोधी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन संबंधित राज्य सरकारों द्वारा अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाता है। केंद्र सरकार इन योजनाओं के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराती है। बिहार सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कोसी नदी के अनियंत्रित प्रवाह एवं बार-बार दिशा […]

Noimg

ट्रक से 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है, जिसे ट्रक के डाला में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पंप के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी जांच शुरू की। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखे गए 198 कार्टून में बंद कुल 1779 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने […]

Noimg

एनएच-133 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल||| GS NEWS

भागलपुरDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर जिले में पीरपैंती से बाराहाट जाने वाली मुख्य सड़क एनएच-133 पर ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहेबगंज जिले के सकरीगली निवासी उमेश रविदास के पुत्र पूरन रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान पूरन रविदास का जबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों में मो. जहांगीर, मुन्ना मंडल एवं सुदामा मंडल सहित […]

Noimg

स्मैक के नशे में युवक से मारपीट, घायल; वीडियो वायरल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार (पिता शम्भू रजक) के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में सुमित कुमार का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इधर, इस घटना […]

Noimg

भागलपुर में गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टोरेंट फिर लौटे कोयले के चूल्हे पर|||GS NEWS

भागलपुरDESK 1110

भागलपुर। शहर में रसोई गैस की किल्लत अब आम घरों से निकलकर बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंच गई है। गैस आपूर्ति बाधित होने का सबसे अधिक असर होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों पर देखने को मिल रहा है। आधुनिक किचन से लैस कई प्रतिष्ठान अब मजबूरी में पुराने दौर की तरह कोयले के चूल्हों का सहारा लेने लगे हैं। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर की लगातार कमी के कारण होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को भोजन और मिठाई तैयार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों में कोयले की धीमी आंच और धुएं के बीच काम करना कर्मचारियों की मजबूरी बन गई है। व्यवसायियों का कहना है कि गैस उपलब्ध नहीं होने से उत्पादन क्षमता […]

Noimg

23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह, तैयारी बैठक सम्पन्न|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर में आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोल्लास समारोह की तैयारी को लेकर विजयोल्लास समारोह समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक स्थानीय पर्ल पैलेस होटल, सी.सी. मुखर्जी रोड स्थित परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष समारोह विशेष रूप से आकर्षक और यादगार बनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि समारोह में भारी भीड़ उमड़ने […]

Noimg

“संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर में सामाजिक सरोकारों पर आधारित वेब सीरीज संजीदगी एक पहेली की दो दिवसीय विशेष अभिनय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। 2 एवं 3 अप्रैल को शहर के होटल स्टोन पार्क में आयोजित इस कार्यशाला में चयनित कलाकारों को अभिनय की तकनीकी एवं भावनात्मक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। ‘जीवन जागृति सोसायटी’ के तत्वावधान में एस-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज का मूल संदेश “जिंदगी मजाक नहीं, जिम्मेदारी है” रखा गया है। कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों को पटकथा के अनुरूप उनके किरदारों में ढालना तथा अभिनय को वास्तविकता के करीब लाना था। कार्यक्रम के दौरान निर्माता एवं लेखक डॉ. अजय सिंह तथा निर्देशक संजीव सुमन के मार्गदर्शन में कलाकारों ने विभिन्न दृश्यों का […]

Noimg

ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : सेमापुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र अधेड़ थी और वह सफेद कुर्ता एवं धोती पहने हुए था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए नवगछिया में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास […]

Noimg

सड़क हादसे में बाइक सवार व पैदल युवक घायल, दोनों की हालत स्थिर. || GS  NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार और एक पैदल युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। मिली जानकारी के अनुसार, रसलपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार (पिता बागेश्वर यादव) सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आलम (पिता शेख शमशेर) बाइक से आ रहे थे, जो अचानक अनियंत्रित हो गई और सूरज कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों […]

Noimg

24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का हुआ समापन, हवन-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमत् जयंती के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर रामनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरन  बना रहे । समापन के अवसर पर भजन-कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह एवं हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन समिति के अनुसार, हनुमत् जयंती पर अखण्ड रामायण पाठ का विशेष […]