Month: May 2026

Noimg

Bhagalpur:भागलपुर में तेज आंधी-तूफान से बड़ी तबाही, दर्जनों पक्षियों की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, वहीं बड़ी संख्या में पक्षियों की भी मौत हो गई। तेज हवाओं, बारिश और पेड़ों के गिरने से कई पक्षी इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार भागलपुर के झौवाकोठी और खिरनीघाट इलाके में ही कई दर्जन पक्षियों के मृत पाए जाने की सूचना है। मृत पक्षियों में एशियन कोयल, गंगा मैना, बैंक मैना सहित मैना प्रजाति के कई पक्षी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यह आंकड़ा केवल दो इलाकों का है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे जिले में इस आंधी-तूफान के कारण कितने पक्षियों की जान गई […]

Noimg

Bhagalpur:बकरीद को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस लाइन से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में सिटी डीएसपी अजय चौधरी सहित कई इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की […]

Noimg

Purnia:नई बाइक की खुशी मातम में बदली, ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र की औराय पंचायत स्थित लाली टोल निवासी 25 वर्षीय युवक मनजीत शर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान पंकज शर्मा के पुत्र मनजीत शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनजीत मंगलवार को नवगछिया नई बाइक खरीदने गया था। बाइक खरीदने के बाद वह शाम में अपने एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था। बताया गया कि उसका दोस्त नई बाइक लेकर आगे चल रहा था, जबकि मनजीत अपनी पुरानी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। इसी दौरान वंशगोपाल पंचायत के बघरा गांव के समीप एसएच-58 पर पहले से खड़े […]

Noimg

Purnia:किशनगंज में बड़ी राहत: लापता चार नाबालिग लड़कियां सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

किशनगंज। थाना क्षेत्र से लापता हुई चार नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मंगलवार की रात सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि चारों नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। खोजबीन के दौरान सभी को सकुशल बरामद कर लिया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, चारों लड़कियां सोमवार को घर से घूमने के लिए निकली थीं और किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर गलती से ट्रेन में सवार होकर आगे निकल गईं। बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास […]

Noimg

PURNIA:बकरीद को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, प्रशासन पूरी तरह सतर्क-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था पूर्णिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में की। बैठक में बताया गया कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व 28 एवं 29 मई तक मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सामान्य स्थिति होने तक प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति, भाईचारा एवं सामाजिक […]

Noimg

PURNIA:जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्यों का निरीक्षण, कार्य मिला संतोषजनक-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कसबा नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रगणकों के कार्यों की हुई जांच पूर्णिया। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का निरीक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा नामित निरीक्षण पदाधिकारी संजीव कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान पूर्णिया जिले के कसबा नगर पंचायत एवं कसबा ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रगणकों के कार्यों की औचक स्थलीय जांच एवं पर्यवेक्षण किया गया। जांच में कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रगणकों के मोबाइल में दर्ज आंकड़ों का संबंधित गृहस्वामियों से पूछताछ कर मिलान किया गया, जो सही पाया गया। साथ ही प्रगणकों द्वारा तैयार किया गया दृष्टि नक्शा भी स्पष्ट एवं कार्य के अनुरूप पाया […]

PURNIA:बकरीद को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पूर्णिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। इसको लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में महानंदा सभागार में विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले […]

Noimg

PURNIA:पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

एक दिन में 10 हजार से अधिक सिलेंडरों का वितरण, गोदामों में भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पूर्णिया। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्णिया में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी Ravishankar Oraon ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 10,518 गैस सिलेंडरों का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया गया। वहीं गैस एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 7,997 सिलेंडर सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 15,559 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग […]

Noimg

PURNIA:एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित-GS NEES

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

पूर्णिया। प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 26 मई 2026 तक पेंशन से संबंधित कुल 47 मामले दर्ज हैं, जिनमें से मई 2026 तक 42 मामलों में पेंशन भुगतान किया जा चुका है। दो मामलों में आवेदकों को अयोग्य पाया गया, […]

Noimg

PURNIA:जनसमस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिले आशीष गोस्वामी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जलजमाव, नाला सफाई, सड़क और बिजली व्यवस्था की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया पूर्णिया। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने नगर आयुक्त कुमार मंगलम से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल, सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था समेत कई नागरिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। आशीष गोस्वामी ने नगर आयुक्त को बताया कि हल्की बारिश के बाद भी शहर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर के कई नाले केवल नाम के रह गए हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी […]