Month: May 2026

Naugachia: करैत के डंसने के बाद डिब्बे में बंद कर सांप को साथ लेकर पहुंचा अनुमंडलीय अस्पताल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। अनुमंडलीय अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक सांप के डंसने के बाद उसी जिंदा सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। युवक की सूझबूझ और साहस को देखकर अस्पताल कर्मी भी हैरान रह गए। घायल युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा स्थित ज्ञानीदास टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार पासवान (पिता- परमानंद पासवान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार पासवान खेत से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक विषैले करैत सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के काटने के बाद घबराने के बजाय धर्मेंद्र ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने […]

Naugachia: रंजीत भगत, नागेश्वर सिंह और ज्ञान सागर दोबारा निर्वाचित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति में पुराने चेहरों पर फिर भरोसा नवगछिया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। मतदान में नगर परिषद के सभी 26 पार्षदों ने भाग लिया। मतगणना के बाद पूर्व से समिति में शामिल तीनों सदस्य एक बार फिर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम में वार्ड संख्या 24 के पार्षद रंजीत भगत उर्फ मुन्ना भगत ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुषमा देवी को 10 मतों के अंतर से पराजित किया। रंजीत भगत को कुल 18 मत प्राप्त हुए, जबकि सुषमा देवी को 8 मत मिले। वहीं दूसरे सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में […]

Naugachia: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

‘12 साल बेमिसाल’, पर्यावरण दिवस और योग दिवस को लेकर कार्ययोजना तैयार नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी, जिला नवगछिया की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार विधानसभा की महत्वपूर्ण समिति के सभापति बने तारकिशोर प्रसाद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का हुआ गठन, 31 मार्च 2027 तक रहेगा कार्यकाल पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वित्तीय प्रबंधन और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का गठन किया है। विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद को समिति का सभापति (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समिति का गठन बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-292 (ट) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए किया गया है। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। समिति में कुल छह सदस्य […]

Noimg

Bhagalpur: बिहार विधानसभा की महत्वपूर्ण समिति के सभापति बने तारकिशोर प्रसाद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का हुआ गठन, 31 मार्च 2027 तक रहेगा कार्यकाल पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने वित्तीय प्रबंधन और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का गठन किया है। विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद को समिति का सभापति (चेयरमैन) नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समिति का गठन बिहार विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम-292 (ट) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए किया गया है। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। समिति में कुल छह सदस्य […]

Bhagalpur:तेज आंधी-बारिश के बाद प्रशासन सख्त, शहर से हटाए जाएंगे सूखे और जर्जर पेड़-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। पिछले चार दिनों से जिले में लगातार आ रही तेज आंधी, बारिश और खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर पुराने एवं बड़े पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में आवागमन बाधित हुआ और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जबकि कुछ क्षेत्रों में जनजीवन भी प्रभावित रहा। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने वन विभाग को शहर में मौजूद सूखे, जर्जर और खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने का निर्देश दिया है। प्रशासन का मानना है कि आगामी दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है, ताकि किसी […]

Bhagalpur: भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, पहली बार चार नए चेहरे बने सदस्य-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) के सात सदस्यों के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गया। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह की निगरानी में आयोजित चुनाव में नगर निगम के 49 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 22 प्रत्याशियों ने सात पदों के लिए चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई। मतदान के बाद हुई मतगणना में सात सदस्यों का निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान डाले गए मतों में एक मत अवैध घोषित किया गया। इस बार की स्थायी समिति में चार नए चेहरों को पहली बार जगह मिली है, जिससे नगर निगम की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है। निर्वाचन […]

Bhagalpur: भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

100 राउंड जिंदा कारतूस और दो देसी कट्टा बरामद, बड़े अपराध की साजिश नाकाम भागलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी कट्टा और 100 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद हथियारों और कारतूसों की खेप किसी आपराधिक गिरोह तक पहुंचाई जानी थी। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियारों के साथ शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहिया पुल के नीचे स्थित कलाली गली के समीप छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों […]

Bhagalpur: सुल्तानगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्य निर्वाचित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रखंड मुख्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान, विजेताओं का हुआ स्वागत भागलपुर। नगर परिषद सुल्तानगंज की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार की निगरानी में आयोजित चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे परिसर में पुलिस एवं महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम में रामानंद पासवान, नवीन कुमार बन्नी और बेबी देवी विजयी घोषित किए गए। इनमें रामानंद पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि नवीन कुमार बन्नी और बेबी देवी को 14-14 […]

Bhagalpur: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, गर्मी से मिली राहत लेकिन कई इलाकों में बढ़ी परेशानी भागलपुर। भागलपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए और दिन में ही शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा। तेज हवाओं, मेघ गर्जना और मूसलाधार बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। मौसम में आए इस बदलाव से जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो गया। दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में आसमान बादलों से ढक गया। इसके बाद मेघ गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू […]