Month: May 2026

Bhagalpur: पीरपैंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

‘स्वस्थ युवा-स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत छापेमारी, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई भागलपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पीरपैंती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में ‘स्वस्थ युवा-स्वस्थ भागलपुर’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम […]

Noimg

Purnia: कुरसेला में एनएच-31 पर रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कटिहार (कुरसेला) — एनएच-31 पर गुरुवार देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन ने कहर बरपाया, जिसमें देवीपुर चौक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान महेश्वर ऋषि (उम्र 50 वर्ष), निवासी देवीपुर ग्राम, कुरसेला थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह सड़क पार कर रहे थे, तभी पूर्णिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क किनारे जा गिरे और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गश्ती पर मौजूद कुरसेला थाना पुलिस ने […]

Noimg

Purnia: रूपौली के टीकापट्टी में दूसरे तेंदुए की आहट से दहशत, खेत में मिले पंजों के निशान; मक्के की कटनी ठप-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। रूपौली प्रखंड के टीकापट्टी क्षेत्र में एक तेंदुए को भीड़ द्वारा मार गिराए जाने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत कम नहीं हुई है। अब इलाके में एक और तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। चकला मोड़ बहियार स्थित मक्के के खेतों से मिले संदिग्ध पंजों के निशान ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निशानों को संरक्षित कर वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने खेतों में मिले पंजों के निशानों की हाई-डेफिनिशन तस्वीरें लीं और उनकी वीडियोग्राफी कराई। अधिकारियों के अनुसार विशेषज्ञ अब इन निशानों के आकार, गहराई और पैटर्न का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे। यह पता लगाने की कोशिश की […]

Noimg

Purnia: सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव, दी आर्थिक सहायता-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा पूर्णिया। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चालक पप्पू साह के परिजनों से मिलने बुधवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म, वार्ड संख्या-09 निवासी 54 वर्षीय पप्पू साह की कुछ दिनों पूर्व हरदा शिव मंदिर के समीप एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और उनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सांसद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों के […]

Noimg

Purnia:हम पक्षी उन्मुक्त गगन के’ कविता से मिली प्रेरणा, पूर्णिया के शुभम बने गौरैया संरक्षण की मिसाल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चार वर्षों से चला रहे अनोखी मुहिम, घर को बनाया गौरैया का सुरक्षित आशियाना पूर्णिया। कंक्रीट के बढ़ते जंगल, मोबाइल टावरों का बढ़ता रेडिएशन और बदलते पर्यावरणीय हालात के बीच कभी घर-आंगन में चहचहाने वाली गौरैया अब शहरी क्षेत्रों से धीरे-धीरे गायब होती जा रही है। ऐसे दौर में पूर्णिया के एक युवा ने बिहार के राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण की अनूठी मुहिम छेड़कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। गुलाबबाग स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी एवं शोध छात्र शुभम कुमार आज इलाके में ‘स्पैरोमैन’ के नाम से पहचाने जाते हैं। पूर्णिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्तमान में बीएन मंडल विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे शुभम पिछले चार वर्षों से गौरैया संरक्षण के […]

Noimg

Purnia: किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बच्चों को मिलेगा सीखने और मनोरंजन का अनूठा अवसर पूर्णिया। महबूब खान टोला रोड स्थित किड्ज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 29 मई से 2 जून तक पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष समर कैंप में मनोरंजन, रचनात्मकता और शिक्षा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनमें सामाजिक एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना है। कैंप के दौरान बच्चों को कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समर कैंप में नॉन-फायर कुकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, स्टोरी टेलिंग एवं […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, पुराने सातों सदस्य फिर बने सदस्य-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, तीन सीटों पर मतदान के बाद परिणाम घोषित पूर्णिया। नगर निगम पूर्णिया की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस चुनाव में नगर निगम के 45 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वार्ड संख्या-5 की पार्षद निर्जला देवी मतदान में शामिल नहीं हो सकीं। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में सात सदस्यीय समिति के लिए चार सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि तीन पदों के लिए मतदान कराया गया। चुनाव परिणाम में पूर्व से समिति में शामिल सभी सात सदस्य एक बार फिर अपना […]

Noimg

Purnia: जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में समर कैंप 2026 का दूसरा दिन उत्साह और रोमांच से भरपूर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

विद्यार्थियों ने साहसिक, रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा पूर्णिया । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मक गतिविधियों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के ओपेरा हाउस परिसर में आयोजित कैंप में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान, उत्सुकता और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। समर कैंप का उद्देश्य ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास का अवसर प्रदान करना है। दूसरे दिन आयोजित गतिविधियों ने बच्चों को सीखने, आनंद लेने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया। कैंप […]

Noimg

Purnia: वैश्विक मंच पर गूंजा पूर्णिया का नाम, सांसद पप्पू यादव को मिला ‘पीस हीरो अवार्ड 2026-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव ने काठमांडू में किया सम्मानित पूर्णिया । पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को सामाजिक सेवा, मानवता के प्रति समर्पण और शांति स्थापना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘पीस हीरो अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक भव्य समारोह में नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार ग्लोबल हिमालिया फाउंडेशन द्वारा विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में दिया गया। इस वर्ष भारत से सांसद पप्पू यादव एकमात्र व्यक्ति रहे, जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया। समारोह में […]

Noimg

Purnia- कोटक महिंद्रा बैंक में वीवीआईटी के छह विद्यार्थियों का चयन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कैंपस प्लेसमेंट में बीसीए विभाग के छात्रों ने लहराया परचम, कोलकाता डिवीजन में मिली नियुक्ति पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी की बात है कि कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए विभाग के छह विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कोलकाता डिवीजन में नियुक्ति दी गई है। चयनित छात्रों में नीरज यादव, मुस्कान कमर, दीपक कुमार, रवि मिश्रा, मिली कुमारी एवं शुभम कर्ण शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को संस्थान ने उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था का परिणाम बताया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, प्राचार्य डॉ. […]