Month: May 2026

Naugachia: महादेवपुर घाट पर छोटी नावों के परिचालन पर रोक-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बड़ी नावों से कराई जा रही यात्रियों की आवाजाही, प्रशासन सतर्क नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर आने-जाने के लिए गंगा जलमार्ग ही लोगों का प्रमुख सहारा बना हुआ है। महादेवपुर घाट पर पिछले कई दिनों से यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद लोग नाव के सहारे गंगा पार करने को मजबूर हैं। इधर बीते दो दिनों में आए तेज आंधी-तूफान के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और धार भी काफी तेज हो गई है। इस दौरान दो-तीन छोटी नावों के पलटने की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को महादेवपुर घाट पर छोटी […]

Naugachia: लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के नए सत्र हेतु पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रवीण कुमार केजरीवाल बने अध्यक्ष, डॉ. अनंत विक्रम सचिव एवं मनोज कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित नवगछिया । लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन की बैठक बुधवार को स्टेशन रोड स्थित हरि कुंज परिसर में आयोजित की गई। बैठक में लायन वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई। निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक के दौरान क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने नए अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम […]

Naugachia: सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया से लोगों को दिया गया भाईचारे का संदेश नवगछिया । कुर्बानी और आपसी भाईचारे का पर्व बकरीद गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। बिहपुर स्थित खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां कादरी फरीदी ने दिल्ली से दूरभाष के माध्यम से लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। वहीं खानका में नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां कादरी फरीदी ने भी लोगों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश […]

Naugachia: अवैध आग्नेयास्त्र के साथ एक आरोपी गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बिहपुर पुलिस की छापेमारी में मास्केट और जिंदा कारतूस बरामद नवगछिया के बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से एक मास्केट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 27 मई को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना की टीम ने मीराचक गांव में छापेमारी की। इस दौरान सुनील रजक के घर की तलाशी लेने पर वहां से एक मास्केट और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने मीराचक निवासी सुनील रजक, पिता स्वर्गीय जगदीश रजक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में […]

Naugachia: देसी कट्टे से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

युवक ने हथियार लोड कर किया फायर, एसपी बोले- पहचान कर कार्रवाई शुरू नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से एक युवक का देसी कट्टे के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता हैं । वहीं नवगछिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो फेसबुक पर “नीरज गोस्वामी” नामक आईडी से साझा किया गया है। वीडियो में एक युवक खुलेआम देसी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक पहले […]

Naugachia: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत छोटी परवत्ता पंचायत के जयमंगल टोला गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान योगेंद्र मंडल के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों के अनुसार 25 मई की रात गांव के समीप जहान्वी चौक पर कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय भूमि मंडल के पुत्र संगम कुमार तथा प्रमोद मंडल के पुत्र गौतम कुमार और अंकित कुमार के […]

Naugachia: ट्रैफिक ड्यूटी में ‘रीलबाजी’! वर्दीधारी सिपाही का वीडियो वायरल-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

ऑटो चालकों को कैमरे के सामने धमकाता दिखा जवान, एसपी बोले- होगी जांच नवगछिया में एक वर्दीधारी सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही सूट-बूट पहनकर ऑटो चालकों को कैमरे के सामने कथित तौर पर धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही धनंजय पासवान एक ऑटो चालक को कैमरे की तरफ देखने के लिए कहता है और चालान काटने की चेतावनी देता सुनाई पड़ता है। वीडियो में वह यह भी कहता दिख रहा है कि “कोई भी कैमरे से बच नहीं सकता।” बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो स्वयं संबंधित […]

Naugachia: अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद नवगछिया । मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) नवगछिया में धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह त्योहार रमजान के लगभग 70 दिन बाद आता है और इसे कुर्बानी के पर्व के रूप में जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। साथ ही यह वार्षिक हज यात्रा के समापन का भी प्रतीक माना जाता […]

Bhagalpur: पीरपैंती में द्विदिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीरपैंती । पीरपैंती सहारा कॉलोनी स्थित रेशमी अनुजालय परिसर में आयोजित द्विदिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सहरसा वाले स्वामी निर्मलानन्द जी महाराज के अंतिम उपदेश और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन मलिकपुर पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में लालू पासवान, लक्ष्मण दास, शिवदास, हेगुरु, नीतू कुमारी, रेशमी कुमारी, श्रीमती देवी और गोपाल मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को […]

Bhagalpur: पीरपैंती में द्विदिवसीय संतमत सत्संग का भव्य समापनGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पीरपैंती । पीरपैंती सहारा कॉलोनी स्थित रेशमी अनुजालय परिसर में आयोजित द्विदिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन सहरसा वाले स्वामी निर्मलानन्द जी महाराज के अंतिम उपदेश और आशीर्वचन के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का सफल संचालन मलिकपुर पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं के सान्निध्य और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। सत्संग में लालू पासवान, लक्ष्मण दास, शिवदास, हेगुरु, नीतू कुमारी, रेशमी कुमारी, श्रीमती देवी और गोपाल मंडल द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को […]