Month: May 2026

NAUGACHIA : औचक निरीक्षण में बंद मिला पंचायत सरकार भवन, बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

खगड़ा पंचायत पहुंचे बीडीओ पंकज कुमार दास, लापरवाही पर जताई नाराजगी नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में गुरुवार को प्रशासनिक व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब बीडीओ पंकज कुमार दास औचक निरीक्षण के लिए खगड़ा पंचायत पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन बंद मिला और मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था। इस स्थिति को देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार दास ने पंचायत सरकार भवन की स्थिति का फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा कि पंचायत की कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बीडीओ ने बताया कि कार्यपालक सहायक की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिदिन पंचायत सरकार भवन में उपस्थित रहकर आरपीएस सहित […]

NAUGACHIA : 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

रंगरा थाना पुलिस और DIU टीम की संयुक्त कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान मिली सफलता नवगछिया : रंगरा थाना पुलिस एवं डीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर गुरुवार को रंगरा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में चार युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को […]

NAUGACHIA : पति समेत चार लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महिला थाना में आवेदन देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार नवगछिया : महिला थाना में एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों पर प्रताड़ना, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सुनिता देवी (45 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2012 में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर निवासी मिथिलेश चौधरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उनके पति का किशनगंज निवासी रिंकी देवी के साथ संबंध हो गया। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने […]

NAUGACHIA : नवगछिया के दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक अमित राणा ने जताई खुशी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में नवगछिया अनुमंडल के दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक अमित राणा ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इं. कुमार शैलेंद्र तथा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से नवगछिया अनुमंडल के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का नवगछिया क्षेत्र से विशेष जुड़ाव रहा है, जिसका लाभ अब स्थानीय जनता को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों मंत्री पूर्व की तरह क्षेत्रीय विकास कार्यों को प्राथमिकता […]

BHAGALPUR : जाह्नवी चौक (महादेवपुर) घाट पर यात्रियों के लिए प्रशासन की व्यापक व्यवस्था || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जाह्नवी चौक (महादेवपुर) गंगा घाट पर यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। इन व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि घाट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समतलीकरण कर नाव तक सुगम पहुंच मार्ग तैयार कराया गया है। यात्रियों के ठहराव के लिए अस्थायी शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां चिकित्सा सुविधा, शौचालय, बिजली, जिला नियंत्रण कक्ष तथा निःशुल्क नाव सेवा की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को […]

BHAGALPUR : भागलपुर-नवगछिया वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर । विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर-नवगछिया के बीच संचालित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एसपी सिंगला कंपनी के प्रतिनिधियों को दोनों ओर के घाटों तक पहुंच मार्ग को समतल, सुरक्षित एवं आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक बड़ी संख्या में आमजन, व्यवसायी, किसान एवं कर्मचारी आवागमन कर रहे हैं, इसलिए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना प्राथमिकता है। बैठक में […]

BHAGALPUR : बरारी एवं महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद, यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भागलपुर–नवगछिया वैकल्पिक जलमार्ग पर यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा बरारी घाट एवं महादेवपुर घाट पर व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से दोनों घाटों पर यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर घाट परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है तथा बड़ी संख्या में आपदा मित्रों की तैनाती की गई है। नावों पर भी आपदा मित्रों को लगाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन की निगरानी में बड़े स्टीमर से यात्रियों को सुरक्षित तरीके से चढ़ाने और […]

BHAGALPUR : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना, हीट वेव एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना-2027, हीट वेव से बचाव, पेयजल व्यवस्था तथा एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन प्रगणक ब्लॉकों में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां हर हाल में अगले दिन तक कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र शून्य करने तथा समस्याओं का समाधान पहले प्रखंड स्तर पर करने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर जिला स्तर एवं जनगणना निदेशालय से समन्वय स्थापित करने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि जिले […]

BHAGALPUR : 9 मई को व्यवहार न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान मामलों का होगा निपटारा || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के तत्वावधान में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत पूर्वाह्न 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय भागलपुर सहित नवगछिया एवं कहलगांव न्यायालय परिसरों में आयोजित होगी। वहीं वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट कार्यक्रम सुबह 10 बजे से जिला स्कूल भागलपुर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में 31 दिसंबर 2025 तक लंबित ट्रैफिक चालान मामलों के निपटारे के लिए विशेष सुविधा दी गई है। वाहन मालिकों को पेनल्टी राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा विलंब शुल्क (लेट फी) एवं अतिरिक्त अर्थदंड से भी राहत प्रदान की जाएगी। आयोजकों के अनुसार लोक […]

BHAGALPUR : 75 वर्ष पुरानी पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर भागलपुर में विशेष अभियान शुरू || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भारत सरकार के ज्ञान भारत मिशन के तहत भागलपुर में प्राचीन पांडुलिपियों एवं हस्तलिखित दस्तावेजों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस संबंध में समीक्षा भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जिले में 75 वर्ष से अधिक पुराने हस्तलिखित दस्तावेज, पांडुलिपियां, साहित्यिक लेख, कहानियां तथा ऐतिहासिक अभिलेखों का संकलन और संरक्षण किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत को सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी रह सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में आम लोगों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। […]