Month: May 2026

PURNIA : नगर निगम की समीक्षा बैठक में विकास कार्य व साफ-सफाई व्यवस्था पर जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। नगर निगम सभागार में गुरुवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों के वार्ड पर्यवेक्षक, सफाई पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता, नगर निगम पदाधिकारी तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की […]

PURNIA : डॉ. दिलीप जायसवाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर भाजपा की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि डॉ. जायसवाल का मंत्रिमंडल में शामिल होना पूरे पूर्णिया प्रमंडल और सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जायसवाल के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व से पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र […]

PURNIA : बाल गंगा भारती इंग्लिश स्कूल में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। गुलाबबाग के नाका रोड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल गंगा भारती इंग्लिश स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने ‘एडमिशन ओपन’ की घोषणा की है। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश झा ने बताया कि स्कूल का मुख्य लक्ष्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और इसी सोच के साथ विद्यालय बच्चों का बेहतर कल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए […]

Noimg

PURNIA : शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस का बयान, विकास को लेकर उठाए सवाल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार में आयोजित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण के पश्चात बिहार के सर्वांगीण विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो नहीं लगाए जाने को लेकर भी चर्चा रही। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार के पिछले पंद्रह वर्षों के कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से […]

NAUGACHIA : भूकंपरोधी निर्माण में दक्षता बढ़ाने के लिए खरीक में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

30 राजमिस्त्रियों को दी जाएगी आधुनिक एवं सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी नवगछिया  के खरीक प्रखंड में भूकंपरोधी भवन निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को 10 दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), बिहार सरकार के तत्वावधान में भावसर फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 30 राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सुरक्षित एवं मजबूत निर्माण कार्य को बढ़ावा मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कल्याण विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से प्रशिक्षक प्रवीण सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। […]

NAUGACHIA : तिनटंगा जहाज घाट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद बढ़ी भीड़, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं नवगछिया  : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद तिनटंगा जहाज घाट पर पिछले तीन दिनों से नाव के जरिए लोगों का आवागमन जारी है। सेतु पर यातायात प्रभावित होने के कारण घाट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे वहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से घाट पर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन अब भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण निर्मल कुमार यादव उर्फ नीरो यादव ने प्रशासन […]

NAUGACHIA : गोपालपुर मवेशी अस्पताल में सुविधा का अभाव, किसानों ने जताई नाराजगी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया के गोपालपुर  प्रखंड स्थित सरकारी मवेशी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय किसानों एवं ग्रामीणों ने अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा और कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। किसान सह भाजपा नेता बांसुकी मंडल ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए बताया कि उनकी गाय अचानक बीमार हो गई थी। इलाज के लिए वे सरकारी मवेशी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न तो कोई पशु चिकित्सक मौजूद था और न ही इलाज की समुचित व्यवस्था दिखाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल पूरी तरह अव्यवस्थित स्थिति में था। ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर आलोक कुमार भी सोए हुए मिले। ऐसी परिस्थिति में पशुओं का इलाज कैसे होगा, यह एक बड़ा […]

NAUGACHIA : हत्या मामले में रिमांड पर अंजू देवी से पूछताछ, टंकी से जुटाए जा रहे साक्ष्य || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।रंगरा थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित अंजू देवी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित महिला की निशानदेही पर घटनास्थल स्थित पानी की टंकी की सफाई कराकर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि 23 अप्रैल को रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को पानी की टंकी में डाल दिया था। मृतक की पहचान सधुआ निवासी […]

NAUGACHIA : गलती से दूसरे खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर, साइबर थाना में आवेदन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। गलती से दूसरे बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पकरा निवासी कुंदन कुमार ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में कुंदन कुमार ने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नवगछिया शाखा में है। ऑनलाइन लेनदेन के दौरान गलती से एक लाख रुपये फेडरल बैंक, पटना शाखा के एक अन्य खाते में ट्रांसफर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बैंक से संपर्क किया, लेकिन राशि वापस नहीं मिलने पर साइबर थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने संबंधित खाते से राशि वापस कराने की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले […]

Noimg

NAUGACHIA : दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि, मुआवजा बढ़ाने की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।भाकपा (माले) एवं ऐक्टू की ओर से स्थानीय कदवा क्षेत्र के चायटोला, खैरपुर में निर्माण मजदूर कॉमरेड बमबम मंडल, जयनंदन कुमार एवं श्रीलाल मंडल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि बीते 22 अप्रैल को सेफ्टी टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीनों मजदूरों की मौत हो गई थी। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मजदूर साथियों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा की अध्यक्षता भाकपा (माले) खैरपुर ब्रांच सचिव राजकिशोर यादव ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव कॉमरेड महेश प्रसाद यादव ने कहा कि तीनों मजदूरों की आकस्मिक मौत अत्यंत दुखद और हृदयविदारक […]