May 2, 2026
BHAGALPUR : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भागलपुर में श्रमिक जागरूकता शिविर आयोजित, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर के प्रांगण में श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप श्रमायुक्त श्री सुधांशु कुमार ने की। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त श्री निखिल कुमार रंजन, जिले के सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में 100 से अधिक मजदूरों ने भाग लेकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उप श्रमायुक्त ने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से नई न्यूनतम मजदूरी दरें लागू की गई हैं, जिसके तहत अकुशल मजदूरों के लिए 436 […]