Month: July 2026

Purnia: पूर्णिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, महापौर विभा कुमारी ने खींची रथ की रस्सी- GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर गुरुवार को पूर्णिया शहर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। सैकड़ों वर्ष पुराने श्री श्री 108 भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर एवं इस्कॉन सेंटर से निकली रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने भगवान की पूजा-अर्चना कर रथ की रस्सी खींची और नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्णिया सिटी स्थित सौरा नदी तट पर अवस्थित श्री श्री 108 भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर से निकली रथ यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूर्णिया जंक्शन, कटिहार मोड़, गुलाबबाग जीरो माइल, हांसदा सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। वहीं भट्ठा […]

Purnia: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। बिजेंद्र यादव ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्यक्रम, जैसे भूमि पूजन, शिलान्यास और प्राण-प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ने मंदिर निर्माण और अयोध्या के विकास का श्रेय लगातार अपने नेतृत्व को दिया है। ऐसे में यदि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी जैसी घटना सामने आती है, तो इसकी जवाबदेही से सरकार पीछे […]

Naugachia: खरीक में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, पथ निर्माण मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अतिथियों ने महाविद्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना से स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए […]

Naugachia: नदी थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने बुधवार को नदी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव का जायजा लिया और सभी पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया, ताकि थाना स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित […]

Bhagalpur: विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण का कार्य अक्टूबर से शुरू कराने की मांग, जिला परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण कार्य को सितंबर के बजाय अक्टूबर माह के मध्य से शुरू कराने की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने जनहित एवं बाढ़ की परिस्थितियों का हवाला देते हुए मरम्मत कार्य की समय-सीमा में बदलाव करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी भागलपुर को भी भेजी गई है। जिला परिषद अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैली ब्रिज के माध्यम से छोटे वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। वहीं, सेतु की पूर्ण मरम्मत के लिए सितंबर 2026 से लगभग तीन माह तक आवागमन बंद रखने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह […]

Naugachia: कपड़ा फेरीवाले से मारपीट, मोबाइल व कपड़े की छिनतई का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया-लतरा के बीच ग्रामीण सड़क पर कपड़ा बेचकर लौट रहे एक फेरीवाले के साथ मारपीट एवं छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों पर मारपीट कर मोबाइल फोन और कपड़े छीन लेने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित मोहम्मद तबरेज अंसारी ने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता है। बुधवार को नवटोलिया-लतरा मार्ग से गुजरने के दौरान दो से तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन तथा कपड़ों का सामान छीन लिया और मौके से फरार […]

Naugachia: राजकीय डिग्री कॉलेज, गोपालपुर में पठन-पाठन का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत स्थापित 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में बुधवार से विधिवत पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में राजकीय डिग्री कॉलेज, गोपालपुर में भी गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आभासी माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक विषमता को समाप्त कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी वर्गों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत केवल शैक्षणिक गतिविधियों का आरंभ नहीं, बल्कि बिहार के शिक्षा जगत में एक नए […]

Naugachia:कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत, स्नान के दौरान हुआ हादसा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान सिंहकुंड निवासी सरोज राम के पुत्र मनसुख कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनसुख कुमार बुधवार को कोसी नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना नहीं आने के कारण वह नदी की तेज धारा में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय […]

Naugachia: रंगरा के तीनटंगा में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। बिहार सरकार द्वारा स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, रंगरा चौक का विधिवत शुभारंभ बुधवार को गरिमामय वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह महाविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक शिक्षा को भी बढ़ावा देगा। समारोह को संबोधित […]

Naugachia: विश्व युवा कौशल दिवस पर जी.बी. कॉलेज में संगोष्ठी, युवाओं को कौशल विकास का दिया गया संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को 35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया के निर्देशानुसार जी.बी. कॉलेज, नवगछिया में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने की। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को बदलते समय के अनुरूप तकनीकी, डिजिटल एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए तकनीकी, डिजिटल और व्यावसायिक कौशल भी विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि कौशलयुक्त युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व एएनओ डॉ. […]